घर में सम्पन्नता चाहिए तो शुक्र घर को इन उपायों से करें मजबूत
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं, इनमें से राहु केतु को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का आधिपत्य प्राप्त है। इन ग्रहों के नाम पर ही सप्ताह के दिनों के नाम रखें गए हैं और ये दिन उससे संबंधित ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये ग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुखों व धन वैभव का ग्रह माना गया है। यदि शुक्र ग्रह की स्थिति प्रतिकूल हो तो इससे भौतिक सुखों में आने लगती है, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उनके प्रेम संबंधों में अड़चनें बनी रहती हैं या फिर वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। शुक्रवार के दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं तो इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है वह जीवन में संपन्नता व खुशहाली आती है।
आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
शुक्र को मजबूत करने के लिए मंत्र जाप
यदि शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो रही है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और आपकी रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए मंत्र- "ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:"
खाने में करें सफेद चीजों का प्रयोग-
सफेद चीजों को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
-यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
-इसके अलावा इत्र का प्रयोग न दान करना चाहिए।
- सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए।
-शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।


.jpg)
.jpg)



.jpg)


Leave A Comment