धन-समृद्धि के लिए घर में इस जगह लगाएं पांच तुलसी के पौधे.....
वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से रूपये-पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसा ही एक उपाय तुलसी का पौधा लगाने से संबंधित है, लेकिन इस उपाय को करने के साथ ही कुछ बातों का भी ध्यान रखना होता है।
यहां लगाएं तुलसी के पांच पौधे
सभी हिन्दू घरों में तुलसी की पौधा अवश्य लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसी के साथ वास्तु में भी तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि तुलसी को सही स्थान और सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सकारात्मकता का वास होता है और वास्तु दोष दूर करने में भी तुलसी सहायक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बालकनी की उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पांच पौधे लगाने चाहिए। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आज के समय में जगह की कमी होने के कारण लोग अपनी छत के सबसे ऊपर तुलसी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता है, इससे आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है।
इसके अलावा कुछ अन्य उपायों से भी घर में सुख समृद्धि लाई जा सकती है।
-यदि आपके घर में कोई खराब नल है जिससे हर समय पानी टपकता रहता है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए, क्योंकि उससे पानी की बर्बादी तो होती ही है इसी के साथ आपके घर में रूपये-पैसों की कमी भी होने लगती है।
-वास्तु शास्त्र में हरे-भरे पौधे लगाना बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, लेकिन घर में कांटेदार या फिर दूध निकलने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसी के साथ नकली पौधे भी लगाने से बचें।
-घर में हवा और सूर्य की रोशनी का उचित प्रबंध होना चाहिए, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, साथ ही रोगों के पनपने की आशंका भी बहुत कम हो जाती है।
Leave A Comment