ब्रेकिंग न्यूज़

 धनतेरस के दिन खरीदने जा रहे हैं सोना, तो इन बातों का रखें ध्यान.....
 दीपावली आने से पहले ही बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ जाती है। इस साल दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस पर्व को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इस दिन नई चीजों को खरीदने पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर सजावटी सामान, गाड़ी, सोना, चांदी आदि वस्तुओं की खरीदारी इस दिन करते हैं। अगर आप धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।  
 धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी करते समय उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। सोने पर बना हॉलमार्क का निशान उसकी शुद्धता के बारे में हमको बताता है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदते समय उस पर बनें हॉलमार्क के निशान को जरूर चेक करें। 
-सोने को खरीदते समय उसके मेकिंग चार्ज को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज 3 से 30 प्रतिशत तक हो सकता है। ऐसे में सोने को खरीदते समय मोल भाव जरूर करें।
-सोना खरीदने के बाद आपको ज्वेलर्स से उसकी पक्की रसीद जरूर लेनी चाहिए। सोना काफी महंगा धातु है। ऐसे में इसको खरीदने के बाद ज्वैलर्स से बिल पर सोने के सही वजन को जरूर लिखवाएं। इसके अलावा बिल पर आपके आर्टिकल की सभी जरूरी जानकारी दर्ज होनी चाहिए। 
-अगर किसी महंगी गोल्ड ज्वेलरी को खरीदने के बाद उसकी शुद्धता को लेकर आपके मन में किसी प्रकार का संदेह है। इस स्थिति में आप होलमार्क जांच केंद्र पर विजिट करके उसकी प्योरिटी की जांच करा सकते हैं। इसके लिए आपसे टेस्टिंग चार्ज लिया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english