इन 4 राशि वालों को धनतेरस-दिवाली पर होगा विशेष लाभ
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
सूर्य 17 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। अगले दिन यानी 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। 19 अक्तूबर 2025 को गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह इस दिन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर कर्क में गोचर करेंगे। इस दिन छोटी दिवाली भी मनाई जाएगी। इसके बाद चंद्रमा कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे। 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। फिर वृश्चिक राशि में 24 अक्तूबर 2025 को बुध आएंगे। मंगल भी 27 अक्तूबर 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग का खास प्रभाव कुछ राशि वालों पर बना रहेगा। इन जातकों को धन लाभ, शुभ समाचार और हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। व्यापारियों को नए सौदे मिलेंगे। आप वाहन की खरीदारी करेंगे। निवेश करने पर अच्छा रिटर्न आएगा। पार्टनरशिप का प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है। इस दौरान जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको नए मौके मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि
आपके लिए ग्रहों की ये चाल बदलावों से भरी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें धन लाभ, विस्तार और नए लोगों का साथ आपको मिलेगा। इस दौरान कोर्ट के मामले पक्ष में आ सकते हैं। आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई दूसरा काम भी करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के विवाह की बात बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होने से प्रभाव बढ़ेगा। इस समय आप सोना-चांदी या वाहन खरीदने का सपना अपना पूरा करेंगे। विदेश यात्रा या विदेश व्यापार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि
आपके लिए समय कई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्तों में बदलाव आपके तनाव को कम करेंगे और विश्वास और बढ़ेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।


.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment