होंडा टीम 2021 सत्र के अंत में फार्मूला वन से हटेगी
तोक्यो। जापान के इंजन और वाहन निर्माता होंडा ने आज घोषणा की कि वे पर्यावरण से जुड़ी पहल के चलते 2021 सत्र के अंत में फार्मूला वन रेसिंग से हट जाएंगे।
एफवन में 2015 में दोबारा रेस शुरू करने वाला होंडा रेड बुल और अल्फो टोरी टीम को पावर यूनिट की आपूर्ति भी करता है। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले सत्र में रेस जीतने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है और 2020 में भी दो जीत उसके नाम हैं। होंडा ने बयान में कहा, इस बीच जब आटोमोबाइल उद्योग 100 साल में एक बार होने वाले बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है तब होंडा ने 2050 तक कार्बन न्यूट्रेलिटी हासिल करने का प्रयास करने का फैसला किया है। बयान के अनुसार, यह लक्ष्य होंडा की पर्यावरण पहला का हिस्सा है जो वाहन निर्माता के तौर पर होंडा की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है।
---


.jpg)
.jpg)




.jpg)

Leave A Comment