भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता
मोहाली. भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। जापान ने तीसरे मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो के गोल से बढ़त हासिल की थी जिसके बाद भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा (42वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (48वें), जुगराज सिंह (53वें) और विवेक सागर प्रसाद (54वें) ने गोल किए। एशियाई खेलों के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता भारत ने टूर्नामेंट के पहले राउंड-रॉबिन लीग मैच में भी जापान को 4-1 से हराया था।

.jpeg)







.jpg)
Leave A Comment