ब्रेकिंग न्यूज़

रोहित और वेंकट ने भारत अंडर-19 को दूसरे युवा टेस्ट में श्रीलंका अंडर-19 पर 211 रन की जीत दिलाई

कोलंबो. लेग स्पिनर रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज सी वेंकट ने मिलकर सात विकेट चटकाए जिससे भारत अंडर-19 टीम ने बृहस्पतिवार को यहां दूसरे युवा टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन श्रीलंका अंडर-19 को 211 रन से हरा दिया। पहले मैच ड्रॉ रहने के भारत अंडर-19 टीम ने दो मैच की श्रृंखला 1-0 से जीती। भारतीय टीम ने इससे पहले युवा एकदिवसीय श्रृंखला 1-2 से गंवाई थी।
भारत अंडर-19 के 472 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम लंच के ब्रेक के बाद 76.5 ओवर में 260 रन पर सिमट गई। कल 55 रन बनाकर खेल रहे कप्तान विमथ दिनसारा सुबह के सत्र मे आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह 64 रन बनाने के बाद तेज गेंदबाज प्रणव राघवेंद्र का शिकार बने। वेंकट (27 रन पर तीन विकेट) ने कल रात भारत को जीत की राह पर पहुंचाया था जिसके बाद सुबह के सत्र में रोहित (49 रन पर चार विकेट) ने श्रीलंकाई टीम का स्कोर नौ विकेट पर 242 रन किया। सेथमिका सेनेविरत्ने (42 रन, 49 गेंद, छह चौके, एक छक्का) कुछ देकर संघर्ष किया लेकिन हार को कुछ देर के लिए ही टाल पाए। ऑफ स्पिनर जे हेमुचुदेशन ने सेनेविरत्ने को आउट करके श्रीलंका की पारी का अंत किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english