ब्रेकिंग न्यूज़

कॉमनवेल्थ गेम्स : भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गर्व

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों शर्मिला धनकड़, सर्वेश कुशारे और वल्लुरी अजय बाबू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली शर्मिला धनकड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत के 20 साल के स्वर्ण पदक के इंतजार को समाप्त कर दिया।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “ग्लासगो में इतिहास रच दिया गया है। महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक और सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने पर शर्मिला को हार्दिक बधाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स के स्वर्ण पदक का दो दशक लंबा इंतजार खत्म हुआ है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पुरुष हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले सर्वेश कुशारे की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्वेश का दृढ़ संकल्प और निरंतरता प्रेरणादायक है।उन्होंने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष हाई जंप में शानदार रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई। उनका संकल्प और निरंतरता काबिल-ए-तारीफ है। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भारोत्तोलन में पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाले वल्लुरी अजय बाबू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अजय बाबू ने रजत पदक जीतने के साथ स्नैच स्पर्धा में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि। वल्लुरी अजय बाबू ने पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english