इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी चेन्नई, अंकतालिका में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर
शारजाह। आईपीएल के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी 7वीं जीत दर्ज की है। वहीं चेन्नई की ये 8वीं हार है।
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। चेन्नई के लिए सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। ट्रेंट बोल्ट ने झटके 4 विकेट।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 68 रनों की शानदार पारी खेली।
ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम बहुत जल्द ही पैवेलियन लौट गए और तीन बार की चैंपियन रही ये टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। सैम करन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। करन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में 10 विकेट से ही मैच अपने नाम किया।
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज के रूप में आए ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने 29 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले 6 ओवर में मुंबई का स्कोर रहा 52-0।
11 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर- 108/0 क्विंटन डीकॉक (40) और ईशान किशन (66)था। वहीं आठ ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर- 74/0 क्विंटन डीकॉक (28) और ईशान किशन (44)पहुंच गया था। मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 10 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।
Leave A Comment