ब्रेकिंग न्यूज़

अनुष्का शंकर, शक्ति और 'साउंड्स ऑफ कुंभ' ग्रैमी पुरस्कारों से चूके

लॉस एंजिलिस.  सितार वादक अनुष्का शंकर ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दो नामांकन मिलने के बावजूद कोई पुरस्कार नहीं जीत पाईं। 'ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' श्रेणी में बैड बनी के 'ईओओ' को पुरस्कार के लिए चुना गया। इस श्रेणी में अनुष्का के फ्यूजन बैंड 'शक्ति' के सहयोग से बने गीत 'शिरिनीज ड्रीम (लाइव)' को नामांकित किया गया था। अनुष्का को 'ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' श्रेणी में भी भारतीय संगीतकार सिद्धांत भाटिया ('साउंड्स ऑफ कुंभ') और शक्ति के 'माइंड एक्सप्लोजन' के साथ नामांकित किया गया था लेकिन पुरस्कार कैटानो वेलोसो व मारिया बेथनिया के 'कैटेनो ई बेथनिया आओ वीवो' को मिला। सितार वादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर को अब तक ग्रैमी में 13 बार नामांकन मिल चुका है, जिनमें इस वर्ष दो नामांकन शामिल हैं। अनुष्का को 'ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' श्रेणी में 'डेब्रेक' और 'ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' श्रेणी में 'चैप्टर 3: वी रिटर्न टू लाइट' के लिए नामांकन मिला था। इन दोनों एल्बम में अनुष्का के साथ आलम खान और सारथी कोरवार शामिल हैं।
अनुष्का ने कहा कि उन्होंने रविवार को संगीत के सबसे बड़े समारोह में शामिल होने के बजाय भारत में समय बिताने का निर्णय लिया, जहां वह टूर पर हैं। उन्होंने समारोह से पहले 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में कहा, "आज (रविवार को) ग्रैमी पुरस्कार समारोह है! मुझे नामांकित होने पर गर्व है। मेरे एल्बम 'चैप्टर 3: वी रिटर्न टू लाइट' और इसी एल्बम के मुख्य गीत 'डेब्रेक' के लिए नामांकन मिला है। ये मेरा 12वां और 13वां नामांकन है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। साथ ही, लॉस एंजिलिस में इतने बड़े समारोह से दूर रहना भी बहुत अच्छा लग रहा है।" सितार वादक अनुष्का ने कहा, "इस साल मैंने जानबूझकर समारोह में न जाने और समारोह के दौरान भारत में टूर पर रहने का निर्णय लिया। पुरस्कार उतना मायने नहीं रखता जितना संगीत के जरिए लोगों से वास्तविक जुड़ाव। मैं अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहती थी।" इंडो-अमेरिकन जैज पियानोवादक चारू सूरी, भाटिया के 'साउंड्स ऑफ कुंभ' का हिस्सा होने के अलावा अपने एल्बम 'शायन' के लिए 'कंटेम्पररी इंस्ट्रुमेंटल एल्बम' में नामांकित हुई थीं लेकिन ग्रैमी पुरस्कार अर्काई को उनके एल्बम 'ब्राइटसाइड' के लिए मिला। एक बयान के मुताबिक, 68वें ग्रैमी पुरस्कार एक फरवरी को लॉस एंजिलिस में प्रदान किए गए और ट्रेवर नोआ ने छठी और अंतिम बार कार्यक्रम की मेजबानी की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english