- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई व्यापक जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस भयावह तस्वीर ने मन को अत्यंत विचलित और दुःखी कर दिया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारतवासी म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना की है।
- -भगवान झूलेलाल की जयंती पर सिंधी समुदाय को नववर्ष की बधाईरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप में भी पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।
- रायपुर । प्रशासन हर कीमत पर ऐन केन प्रकारेण शराब दूकान खोलने पर आमादा है चाहे पंचायत का विधिवत प्रस्ताव मिले अथवा नहीं । ग्राम खौली में ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद कतिपय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दबाव बना सिर्फ सरपंच व पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से सहमति पत्र बनवा शराब दूकान खोलने की तैयारी की जा रही है । इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है । क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने इस विषय पर मार्गदर्शन लेने आये खौली के प्रबुद्ध ग्रामीणों को राय दी है कि वे आसपास के ग्रामों के सहयोग से आंदोलनात्मक रुख अपनाने तैयार रहें व बिना विधिवत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने की स्थिति में ऐसे अवैधानिक कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय का शरण ले ताकि अवैधानिक तरीके से शराब दूकान खुलवाने वाले अधिकारियों पर न्यायिक निर्णय मिल सके ।ज्ञातव्य हो कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में शासन द्वारा शराब दूकान खोलना प्रस्तावित है जिसके लिये पंचायत का प्रस्ताव अनिवार्य है । ग्रामीण सभा व ग्राम पंचायत शराब दूकान खुलवाने के विरोध में है और इसकी जानकारी जिलाधीश सहित क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक गुरु खुशवंत सिंह सहित पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दी जा चुकी है । श्री बैस ने जहां ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया है वहीं श्री अग्रवाल ने जनभावना की जानकारी मुख्यमंत्री को देने पत्र भेजने का आश्वासन दिया है । इधर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकार ने भी अनुविभागीय अधिकारी , आरंग पुष्पेन्द्र शर्मा से मुलाकात कर शराब दूकान खोलने पर जहां आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा ने भी अनुविभागीय अधिकारी को क्षेत्रीय आक्रोश से अवगत कराया है । इधर बीते गुरुवार को कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरपंच व सचिव को बुलवा दबाव डाल शराब दूकान खोलने की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की कथित चर्चा ग्राम में व्याप्त है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया है ।इसी संबंध में खौली का प्रबुद्ध वर्ग श्री शर्मा से चर्चा करने पहुंचा था । उन्होंने बिना विधिवत पंचायत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने की स्थिति में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ले उच्च न्यायालय की शरण लेने व आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों का सहयोग ले आंदोलनात्मक रुख अपनाने की तैयारी का सुझाव दिया है । साथ ही सरपंच व सचिव द्वारा यदि झूठा पंचायत प्रस्ताव दिया गया हो तो सूचना के अधिकार के तहत इसकी भी प्रति प्राप्त कर इनके खिलाफ कार्यवाही करने का सुझाव दिया है ।
-
-सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
सुकमा/बीजापुर।, छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दोनों मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की यात्रा के एक दिन पहले हुई है।अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली जगदीश एक दर्जन से अधिक घातक नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसमें 2013 का झीरम घाटी हमला भी शामिल है। इस घटना में कांग्रेस के कई नेता मारे गए थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ की खबर है, जहां एक नक्सली मारा गया है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में डीआरजी सुकमा के तीन जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली गांव के आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड सुकमा और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों का शव बरामद किये हैं। सुंदरराज ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर अब तक सात नक्सलियों की पहचान हुई है, जिनमें 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव और स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, एरिया कमेटी सदस्य रोशन उर्फ भीमा पोडियम, केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य सलवम जोगी, एरिया कमेटी सदस्य माड़वी देवे, सुरक्षा दलम कमांडर दसरी कोवासी, पार्टी सदस्या हूंगी निलावाया और मेडिकल टीम प्रभारी हिड़मे शामिल है। सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, एक रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के टेकमेटा, नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस ने मौके से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जवानों की भुजाओं की ताकत के परिणामस्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता-उपमुख्यमंत्री श्री शर्माउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस सफलता पर जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के मात्र 85 दिनों में अब तक 133 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह प्रतिदिन का संकल्प है ।पिछले कुछ वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 2700 से अधिक नक्सली या तो मारे गए हैं, गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण किया है उन्होंने कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती और पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों से अपील करती है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सरकार की पुनर्वास नीति और सख्त रुख
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जा रही है। लेकिन जो हिंसा का मार्ग अपनाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संकल्प स्पष्ट है—शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है और नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। सरकार की इस स्पष्ट नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर एक सुरक्षित जीवन अपना सकते हैं, लेकिन यदि वे हिंसा का मार्ग नहीं छोड़ते, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गयासारंगढ़ बिलाईगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
- नारायणपुर/ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है।कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।
- कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देशआगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजनदंतेवाड़ा। जनजातीय विरासतों, कला एवं संस्कृति के धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां पूरे जोरो पर इस क्रम में आज बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित आगामी होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी होगे। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जायेगा।इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा कमिश्नर एवं आईजी को कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इसमें पार्किंग व्यवस्था, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहवास खान-पान के अलावा कार्यक्रम स्थल में विभागों द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले स्टालों के संयोजन जैसे विभिन्न बिन्दु शामिल रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी एवं चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कामना की है कि यह नव वर्ष देश एवं प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा और प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।
- अपने जैसे असंख्य जरूरतमंद लोगों के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया हृदय से धन्यवादबालोद / प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से अपने एवं अपने परिवार के लिए बेहतर एवं सुरक्षित आशियाना निर्माण करने का सपना साकार होने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम भेड़िया नवागांव निवासी गरीब महिला श्रीमती परमिला बाई ने इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय एवं सुखद पल बताया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित अपने नए आवास में अपने परिवार के साथ सकुशल जीवन यापन करते हुए बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे श्रीमती परमिला बाई ने कहा कि उनके एवं उनके परिवार के लोगों के मन में अपने लिए पक्का एवं बेहतर आवास निर्माण करने का बहुत पुराना सपना था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की वजह से उनके लिए पक्का आवास का निर्माण करना बिल्कुल भी संभव नही था। जिसके फलस्वरूप वे और उनके परिवार अपने सोंच को कभी मूर्त रूप नही दे पा रहे थे। लेकिन ग्राम पंचायत के माध्यम से उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्वीकृति मिल जाने पर वे बहुत ही प्रसन्नचित हुई। श्रीमती परमिला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत विभाग के अधिकारियों के सहयोग से तत्काल अपने लिए आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया और लगभग 03-04 माह की अवधि में उनके लिए बेहतर आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि उनके आँखों के सामने अपने लिए पक्के आवास के निर्माण कार्य पूरा होना उनके लिए किसी बड़े सपने के साकार होने से कम नही था।श्रीमती परमिला बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उनके आवास निर्माण नही होने के पूर्व वे और उनके परिवार अपने गांव भेड़िया नवागांव में छोटे से कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। जहाँ बारिश आदि के समय में पानी टपकने के अलावा कीड़े-मकोड़े आदि अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके लिए बेहतर आवास का निर्माण हो जाने से अपने इस नवनिर्मित आवास में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। इस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब महिला के लिए भी एक बेहतर एवं पक्का आवास निर्माण करने का सपना साकार हुआ है। श्रीमती परमिला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में हमारे जैसे अनेक गरीब जरूरतमंद लोगों के बेहतर आवास निर्माण की सपने को साकार करने वाली अत्यंत दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- बालोद/ कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जिले में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला स्तर, उपखण्ड एवं विकासखण्डवार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार संभागीय लेखा अधिकारी (मोबाईल नंबर 9911689455) है। विकासखण्ड डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा हेतु प्रभारी श्री नितिन ठाकुर सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 8878070001), विकासखण्ड बालोद एवं गुरूर हेतु प्रभारी श्री सुरेेश वर्मा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9340503357) और विकासखण्ड गुण्डरदेही हेतु प्रभारी श्री एस. आर. ठाकुर सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9424237034) है। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी जोशी उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9753032694), गुरूर विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री चन्द्रहास चंद्रवंशी उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9424135918), डौण्डी विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री अनुज भुआर्य उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्री तेजराम सिन्हा उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 8085954233) और गुण्डरदेही विकासखण्ड हेतु प्रभारी श्रीमती तृप्ति ठाकुर उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर 9109717327) व श्रीमती प्रियंका धु्रवे उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मोबाईल नंबर91-9713545218) है। कार्यपालन अभियंता श्री साहू ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर संपर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के सहायक अभियंता श्री जितेन्द्र कुमार संभागीय लेखाधिकारी के मोबाईल नंबर 9911689455 पर सम्पर्क किया किया जा सकता है। बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर दी जा सकती है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्तरीय आवास उत्सव का किया गया आयोजनहितग्राहियों को प्रदान किया गया आवास पूर्णता एवं स्वीकृति पत्रबालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि अपने लिए बेहतर आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की पहली एवं प्रमुख आवश्यकता है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जीवन में बेहतर एवं सुरक्षित आवास का बहुत महत्व एवं उपयोगिता है। जिसमें वह सुकून के साथ अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर सके। श्री चन्द्रवाल आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आज आयोजित जिला स्तरीय आवास उत्सव समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व विधायक श्री बिरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिन्हा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिन हितग्राहियों का आवास पूर्ण हो गया है उन्हें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास स्वीकृत होने वाले हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2023 तक के कुल स्वीकृत 32 हजार 394 आवासों में से वर्तमान में 31 हजार 191 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस तरह से जिले में वर्तमान में लगभग 97 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले को कुल 17 हजार 732 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो अभी निर्माणाधीन है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जाती है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनके खाते में जमा होने वाले राशि का सदुपयोग करते हुए उसका उपयोग केवल स्वीकृत आवास निर्माण ही करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने हेतु शेष रह गए सभी पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को इस योजना से शत प्रतिशत लाभान्वित कराने हेतु 30 अपै्रल तक सर्वेक्षण का कार्य जारी है। सभी जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राही जो इस योजना के लाभ लेने के इच्छुक है वे प्रधानमंत्री आवास प्लस मोबाईल एप्लीकेशन एवं ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के माध्यम से भी अपना सर्वेक्षण करा सकते हैं। श्री चन्द्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी हितग्राहियों को जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा का निर्माण भी करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले सभी हितग्राहियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले तक मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब परिवार के लोगों के लिए अपने लिए बेहतर एवं पक्का आवास का निर्माण करना केवल सपना था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील सोंच के परिणाम स्वरूप आज प्रत्येक जरूरतमंद लोगों का अपने लिए बेहतर एवं पक्का आवास के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होेने वाले सभी हितग्राहियों को जिला प्रशासन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन जिले के सभी पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी के फलस्वरूप बालोद जिले में वर्ष 2023 तक के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 97 प्रतिशत आवासों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवास योजना से लाभ लेने हेतु शेष रह गए सभी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु सर्वेक्षण का कार्य 30 अपै्रल तक जारी है। उन्होेंने सभी जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को निर्धारित तिथि तक प्रधानमंत्री आवास प्लस मोबाईल एप्लीकेशन एवं ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के माध्यम से भी अपना सर्वेक्षण कराने को कहा। पूर्व विधायक श्री बिरेन्द्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व वाले केन्द्र व राज्य सरकार के सभी जरूरतमंद लोगों को पक्का एवं बेहतर आवास प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने हेतु शेष रह गए हितग्राहियों को भी शीघ्र ही आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कहा कि अपने एवं अपने परिवार के लिए बेहतर आवास का निर्माण करना प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अत्यंत दूरदर्शी एवं जनहितैषी सोंच के परिणाम स्वरूप आज देश के लाखों-करोड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नेक नियत एवं सोंच के परिणाम स्वरूप आज प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन अंतर्गत, प्रत्येक घरों में पानी की समुचित उपलब्धता जैसे अत्यंत आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पानी की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आम जनता के पानी का सदुपयोग करने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन करने अपना बहुमूल्य योगदान देने को कहा। इस अवसर पर जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए इस आवास उत्सव कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने समारोह में अपना अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना को अपने जैसे अनेक गरीब परिवार के जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी योजना बताया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत ने किया।
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में निगम सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में हुई, जिसमें रखे गए नगर निगम रायपुर के बजट वित्त वर्ष 2025-26 के प्रस्ताव, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किये जाने और जोनों का पुनर्गठन के सम्बन्ध में विभागीय प्रस्ताव चर्चा उपरांत बहुमत के आधार पर पारित किये गए. सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक में पहुंचे रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुभाष तिवारी का निगम सदन में आत्मीय स्वागत किया गया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और वित्त विभाग के भारसाधक सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार ने बजट की प्रथम प्रति सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, तदुपरांत निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सन्दीप साहू और निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को निगम बजट की प्रति प्रदत्त की. महापौर ने निगम बजट पर अभिभाषण प्रस्तुत किया. निगम सदन में भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के प्रति छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण करने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने शैलेन्द्र नगर रायपुर निवासी को साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त होने पर उन्हें समूचे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव निरुपित किया. सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक में पूर्व सामान्य सम्मिलन की बैठक दिनांक 4 और 7 अक्टूबर 2025 की कार्यवाही की ध्वनि मत से पुष्टि की गयी.सभी एजेंडे पर कार्यवाही उपरांत सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने आसंदी से निगम सामान्य सम्मिलन ( बजट) की बैठक की कार्यवाही को समाप्त घोषित किया. यहां यह उल्लेखनीय है कि निगम सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक का शुभारम्भ राष्ट्र गीत और छत्तीसगढ़ राज्य गीत से हुआ, जबकि अंत में राष्ट्रगान किया गया.
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चैहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड के तहत परमानंद नगर कोटा में श्रीमती सरिता शर्मा द्वारा लगभग 5000 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण को तोडने और शटर को हटाए जाने की कार्यवाही की गयी एवं भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं जोन के तहत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेला गुमटी हटाने की कार्यवाही की गई है।
- बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी आमसभाबिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर के मोहभठ्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में आज प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं डीजीपी श्री अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वूपर्ण व्यवस्थाओं, मुख्य मंच, हेलीपेैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच एवं हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को पावर बैकअप की व्यवस्था करने तथा ई एण्ड एम विभाग को साउंड एवं कनेक्शन की व्यवस्था को पहले से ही चेक करने के निर्देश दिए ताकि मुख्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को मंच एवं बैरिकेट्स की व्यवस्था का भी मानक के अनुसार परीक्षण करने एवं सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा मंे लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में विशाल संख्या में लोग पहुचेंगे इसे देखते हुए ट्रेफिक प्लान को बेहतर रखें साथ ही साथ मौके पर खडे़ जवानों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों केा सुरक्षा, सुविधा तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है।गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगभग 33 हजार करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इनमें पीएम जनमन येाजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए योजनाएं शामिल हैं जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर एसीएस एवं कार्यक्रम के प्रभारी श्री मनोज पिंगुआ, एडीजीपी श्री प्रदीप गुप्ता, बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, बिलासपुर आईजी श्री संजीव शुक्ला, एसपी श्री रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशों के तहत जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे द्वारा श्रीमती अंजना बंजारे निवासी ग्राम गिरहोला विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अस्थायी रूप से शासन द्वारा निर्धारित वेतनमान 3500-10000 प्लस ग्रेड वेतन 1100 पर निर्धारित नियम शर्तो के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा के विवेक पर जनपद पंचायत धमधा जिला दुर्ग में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि श्रीमती बंजारे के पति श्री डागेन्द्र कुमार बंजारे ग्राम पंचायत सचिव जनपद पंचायत धमधा जिला दुर्ग का 16 दिसम्बर 2021 को आकस्मिक निधन हुआ था। उनके निधन पश्चात् रिक्त पद पर उनकी पत्नी श्रीमती अंजना बंजारे को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
- - विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800233008- प्रकोष्ठ प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगीदुर्ग/ ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन/संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का मोबाइल नम्बर 9827191230 है। नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सहायक अभियंता श्री प्रकाश सिंह ठाकुर मो.न. 9827191230 है। इसी प्रकार नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक श्री भागवत मानिकपुरी 9755903273 सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, श्री ईश्वर देवांगन 9329682835 दोपहर 2 से रात 8 बजे तक रहेंगे।प्रकोष्ठ में पेयजल समस्या के निराकरण से संबंधित डाक एवं पत्राचार प्रकोष्ठ प्रभारी के नेतृत्व में सहायक मानचित्रकार श्री धनसिंह सिन्हा द्वारा किया जाएगा। प्रकोष्ठ प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन के प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा एवं संबंधित सहायक अभियंताओं/उप अभियंताओं को शिकायत से अवगत कराएंगे एवं शिकायत की तिथिवार निराकरण संबंधी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख रजिस्टर में होगा।उपखंड स्तर पर पेयजल प्रकोष्ठ के तहत 15 जून 2025 तक अपने आबंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। विकासखंड दुर्ग/धमधा प्रभारी उप अभियंता श्री प्रतिक मिश्रा 9752314143, गायत्री वैष्णव 7999843595, श्री विशाल गेडाम 9406049040, कु.कल्पना पोया 8889278847 रहेगी। उपखंड कार्यालय पाटन प्रभारी सहायक अभियंता श्री एम.ए.खान 9425555084, उप अभियंता श्रीमती पल्लवी ध्रुव 8249591211, सुमन साहू 7587143332, बिमला ठाकुर 7692069292 रहेंगे। जिला स्तर पर खंड कार्यालय दुर्ग एवं प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा विकासखंड स्तर पर समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी। शिकायत/सुधार उक्त स्थलों पर दर्ज किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800233008 में भी शिकायत/सुधार दर्ज किया जा सकता है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से तीन उच्च अधिकारी सहित 10 कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों में कार्यपालक निदेशक एस.एंड पी. (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) श्री अंजन कुमार धर, कार्यपालक निदेशक (सिविल) उत्पादन श्री जयेश बोन्डे एवं मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) श्री धरम साय भगत को सेवाभवन में पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव तथा प्रबंध निदेशकगण द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री यादव ने अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की एवं उनके योगदान को पॉवर कंपनी के हित में बताया। उन्होंने कहा कि तीनों सेवानिवृत हो रहे अधिकारियों की विदाई से कंपनी में अनुभवी कर्मियों की कमी महसूस होती है। अधिकारीगण सेवा में रहते हुए भी अपने ज्ञान व तकनीकी कौशल को बढ़ाते रहे हैं जिससे कंपनी को समय-समय पर लाभ मिलता रहा है।कार्यक्रम में एमडी (जनरेशन) श्री एस.के.कटियार, एमडी (टांसमिशन) श्री आर.के.शुक्ला, एमडी (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों की सुखद भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री केएस मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री संजय पटेल, श्री आर.ए.पाठक, श्रीमती ज्योति नंनौरे, श्री सी.एल.नेताम, श्री संदीप वर्मा, श्री गिरीश गुप्ता, श्री वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता श्री एएम परियल, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री केबी पात्रे, श्री वाई.बी.जैन, श्री सुभाष शर्मा, श्री हेमंत सिंह, श्री एस.के.गजपाल, श्री एम.जामुलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।लोड डिस्पैच संेटर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में बिलासपुर में पदस्थ अधीक्षण अभियंता श्री चंद्र मोहन बाजपेयी, कार्यपालक निदेशक (वित्त) के निज सचिव श्री उपेंद्र कुमार साहू, निज सचिव श्री ईश्वर साहू, रायपुर के कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री पवन कुमार देवांगन, धन्नालाल मंडावी एवं भिलाई के रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर तथा जगदलपुर की सिविल परिचारक श्रेणी-एक श्रीमती समला वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।
- अंतर्राज्यीय पारेषण तंत्र के विस्तार में ऊंची छलांगरायपुर। अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार के अभियान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को एक बड़ी उपलब्धि मिली जब थुहा (कुरूद) के 400 केवी उपकेंद्र में 315 एमवीए का विशाल ट्रांसफॉर्मर ऊर्जीकृत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 27 मार्च को प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी श्री आरके शुक्ला द्वारा इस वृहद ट्रांसफॉर्मर का ऊर्जीकरण किया गया।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा दूसरे राज्यों से बिजली प्राप्त करने के लिए 6 हजार मेगावॉट क्षमता की पारेषण प्रणाली को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पारेषण लाइनों-उपकेंद्रों की स्थापना, नए वृहद ट्रांसफॉर्मरों की स्थापना व क्षमता वृद्धि जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की पूंजीगत व्यय के अधीन कुरूद तहसील के ग्राम थुहा स्थित 400/220 केवी उपकेन्द्र में अतिरिक्त 315 एमवीए विशाल ट्रांसफॉर्मर की तीसरी इकाई की स्थापना 39 करोड रू. की लागत से की गई है।नये ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से 400 केवी कुरूद (थुहा) उपकेन्द्र की कुल क्षमता अब 915 एमवीए हो गयी है एवं प्रदेश में ट्रांसमिशन कंपनी में 400 केवी उपकेन्द्र की क्षमता 3150 एमवीए से बढ़कर 3465 एमवीए हो गई है।उपकेन्द्र की इस क्षमता वृद्धि का लाभ एक ओर राजिम, पाटन, गुरूर (बालोद), महासमुंद (परसवानी) स्थित 220 केवी उपकेन्द्रों से आपूर्ति प्राप्त कर रहे सभी श्रेणी के ग्रामीण एवं शहरी विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के रूप में होगा। वहीं दूसरी ओर इससे राज्य को केन्द्रीय उपक्रम के कोटे से आबंटित बिजली की अधिक मात्रा प्राप्त करने में सुविधा होगी।नये ट्रांसफॉर्मर का ऊर्जीकरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, श्री केएस मनौठिया, श्रीमती ज्योति नंनौरे एवं मुख्य अभियंता श्री वीके दीक्षित, श्रीमती शारदा सोनवानी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री प्रसन्ना गोसावी, श्री आरके राठौर, अधीक्षण अभियंता श्री वीए देशमुख, श्री संजय शर्मा, श्री करूणेश यादव, कार्यपालन अभियंता श्री उमाकांत यादव, श्री प्रत्युष अग्रवाल सहित संबंधित मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कुरूद (थुहा) 400 केवी उपकेन्द्र से हाल ही में राजिम स्थित 220 केवी उपकेन्द्र हेतु नई लाइन भी ऊर्जीकृत की गई है। यह कार्य टर्न-की संस्था मेसर्स कल्पतरू पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, गांधी नगर गुजरात द्वारा संपन्न किया गया।
- रायपुर/ रायपुर कलैक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में आमजन को लू हिट स्टोक के बचाव के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई। गर्मी के कारण सामान्यत जन मानस प्रभावित होता है इसमें लू लगना एवं अन्य जल जनित बीमारियों की होनी की संभावना होती हैं। गर्मी के कारण लू से बचाव तथा जल जनित की बीमारियों से बचाव रोकथाम के लिए पूर्व से तैयारी करना आवश्यक हो जाता है। उक्त परस्थिति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए। लू के लक्षण सर में भारीपन एवं सर दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर व उल्टियां होना, कमजोरी के साथ शरीर में अत्यधिक दर्द होना, पसीना नहीं आना अधिक प्यास लगना लेकिन पेशाब कम होना, भुख कम लगना, घबराहट और बैचेनी लगना बेहोशी इत्यादि लक्षण हो सकते हैं।लू से बचाव के उपायलू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और लवण की मुख्यतः नमक की कमी हो जाती है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं। घर से बाहर जाना ही हो तो खाली पेट न जाए। धूप में निकलने से पहले सर व कान को मुलायम कपड़े से ढके अच्छी तरह से बांध लें तथा आंखो की सुरक्षा के लिए भी धूप के चश्में का उपयोग करें। पानी साथ में लेकर निकले बीच बीच में पानी पीते रहे। ज्यादा देर धूप में ना रहे। चक्कर आने या मितली आने पर छायादार जगह पर बैठे। ओ आर एस घोल का उपयोग करें। शीतल पेय , लस्सी, फलों के रस का सेवन करते रहे। प्रारंभिक सलाह के साथ 104 आरोग्य सेवा केंद्र से भी निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता हैं। उल्टी दस्त या चक्कर पानी की कमी होने की स्थिति में अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सलाह लेने की सलाह दी जाती हैं।लू लगने पर किए जाने वाले उपचारबुखार पीड़ित के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, पीड़ित को कुलर या पंखे के नीचे हवा में लेटाए। मितानिन से ओ आर एस पैकेट या घोल प्राप्त करें । ओ आर एस न मिलने की दशा में घर पर ही ओ आर एस घोल तैयार करें। स्थिति न सुधरने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने की व्यवस्था करें। अस्पतालों में व्यवस्था लू से बचाव रोकथाम के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी लू प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली गई हैं। तथा ब्लॉक स्तर में कॉम्बैट टीम का गठन व सभी जरूरी दवा की उपलब्धता के लिए भी निर्देश सीएमएचओ द्वारा दिया गया है।लू से प्रभावित के लिए कम से कम 2 बिस्तर को आरक्षित किया जाएं एवं मितानिन स्तर तक सभी आवश्यक दवा व ओ आर एस पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में ठंडे पेयजल, कुलर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में आई वी फ्ल्यूड क्लोरीन गोली का इंतजाम किया जाएं तथा जिले में भी एक कंट्रोल रूम की बनाई गई हैं। प्रचार प्रसार के लिए लू से बचाव रोकथाम वाले पोस्टर पैंपलेट का भी उपयोग किया जायेगा।
-
*छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी*
*छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा**छत्तीसगढ़ में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे**सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा*रायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुनियादी ढांचे के विकास और स्थायी आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 30 मार्च को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर में बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अनुरूप, सस्ती और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने और छत्तीसगढ़ को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। वह बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण- III (1x800एमडब्ल्यू) की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से अधिक है। यह पिट हेड परियोजना उच्च बिजली उत्पादन दक्षता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660एमडब्ल्यू) के कार्य की शुरुआत करेंगे। वह पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।भारत के शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों, वायु प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के अनुरूप, प्रधानमंत्री कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसमें 200 किलोमीटर से अधिक हाई प्रेशर पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक एमडीपीई (मीडियम डेंसिटी पॉलीइथिलीन) पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट शामिल हैं। वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन (वीआरपीएल) परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 2210 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इस बहुउत्पाद (पेट्रोल, डीजल, केरोसिन) पाइपलाइन की क्षमता 3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक होगी।क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 2,690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह मंदिर हसौद के माध्यम से अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। वह छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं भीड़भाड़ को कम करेंगी, कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और पूरे क्षेत्र में सामाजिक तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।छत्तसीगढ़ में सड़क के बुनियादी ढांचे को बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री एनएच-930 (37 किलोमीटर) के झलमला से शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किलोमीटर) के अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को 2 लेन में अपग्रेड करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर खंड को 2 लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे। 1,270 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार लाएगी जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री दो प्रमुख शैक्षिक पहलों को समर्पित करेंगे जिनमें राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) शामिल हैं। पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत 130 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। ये स्कूल अच्छी तरह से संरचित बुनियादी ढांचे, स्मार्ट बोर्ड, आधुनिक प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। रायपुर में वीएसके विभिन्न शिक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डेटा विश्लेषण को सक्षम करेगा।ग्रामीण परिवारों के लिए उचित आवास तक पहुंच सुनिश्चित करने और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा। प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे। -
वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़*
रायपुर/भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।*सनातन परंपरा ने सहा हर आघात, फिर भी रही अटूट*मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतवर्ष संतों, ऋषियों और तपस्वियों की तपोभूमि रहा है। प्राचीन काल से ही सनातन परंपरा पर समय-समय पर अनेक आघात हुए, लेकिन यह परंपरा कभी नहीं टूटी। सत्य सनातन आलेख महिमा धर्म विकास समिति द्वारा आयोजित यह यज्ञ, उसी परंपरा को और भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आलेख महिमा के संतों से उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। उनका आशीर्वाद ही है जिसने उन्हें जनसेवा का सौभाग्य दिलाया। उन्होंने बताया कि जशपुर के इला गाँव, रायगढ़ के सरिया, हिमगिर आदि में संतों के आश्रम स्थापित हैं। रायपुर में भी आश्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने संतों को दिया।*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बनी फिर से श्रद्धा की डगर*मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ को दोबारा शुरू कर दिया है, जो विगत सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह बंद हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि कल ही मैंने 780 श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर रवाना किया, जो रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति के दर्शन कर रहे हैं। उन्हें विदा करते समय जो आत्मसंतोष मिला, वह अवर्णनीय था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहाँ के जन-जन में श्रवण कुमार जैसे संस्कार आज भी जीवित हैं। तीर्थ यात्रा करवाना केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारे मूल्यों और परंपराओं का सम्मान है।*श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित*मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन की भी चर्चा की, जो प्रदेश की अध्यात्मिक पहचान बन चुका है।कार्यक्रम को संत श्री किशोर चंद्र बाबा, संत श्री वासुदेव बाबा, संत श्री उदयनाथ बाबा एवं विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया और आयोजन की सराहना की। -
*पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
*मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा के प्रति जताया आभार*रायपुर, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है। इस निर्णय से किसानों को सब्सिडी युक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कृषक हितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने वाला कदम है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित देश के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता और किसानों की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया है। -
रायपुर,/गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी, और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।उल्लेखनीय है कि 24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में चयन के बाद फामेश्वरी 01 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। उन्हें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया। - रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है।डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए।इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद, श्री एम. इकबाल, श्री संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
- -विशेष बच्चों से आत्मीय मुलाकात, कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा हैरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री भावविभोर हो उठे और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में कोविड केंद्र रहे भवन को मनोविकास केंद्र के रूप में पुनः उपयोग में लाने की प्रशासनिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशिता और करुणा के भाव को बढ़ावा देते हैं। यह मानवता की सच्ची सेवा है।इस अवसर पर विशेष बालक शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री श्री साय को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक की थाप पर जसगीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष द्वारा प्रस्तुत सूर्य नमस्कार योग प्रदर्शन को मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह बच्चों की शारीरिक और मानसिक सशक्तता का प्रमाण है।मनोविकास केंद्र : समर्पण, संवेदना और सशक्तिकरण का संगमजनवरी 2025 में शुरू हुआ बलौदाबाजार का मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए एक आदर्श संस्थान बनकर उभरा है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के सीएसआर मद से संचालित हो रहा है, और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहयोग, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास की सुविधा प्रदान कर रहा है।यहाँ बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच व बिहेवियर थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी जैसे प्रशिक्षणों के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े, श्री आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

















.jpeg)








.jpg)
.jpg)