- Home
- छत्तीसगढ़
- -युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवादरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। एक सपना लेकर कि आप किस रूप में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है, उसको हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पढ़ाई करें। छत्तीसगढ़ राज्य में तकनीकी, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट से संबंधित उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में नालंदा परिसर युवाओं के चौबीसों घण्टे खुला है। नालंदा परिसर की तर्ज पर राज्य के अन्य जिलों में भी हाईटेक लायब्रेरी की स्थापना हम कर रहे है, जहां ऑनलाईन-ऑफलाईन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मटेरियल उपलब्ध होंगे।मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के युवाओं को देश और प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आयोजित बस्तर ओलंपिक की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस आयोजन की सराहना की है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म के आदर्श, अध्यात्म और दर्शन पर अपने व्याख्यान से पूरी दुनिया को भारत का कायल बना दिया।मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने संवाद की शुरूआत में अंबिकापुर की अपूर्वा दीक्षित के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती है कि मन विचलित हो जाता है, परंतु हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अडिग रहना होता है। उन्होंने इस सिलसिले में स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी एक छोटी सी कहानी सुनाई और कहा कि स्वामी विवेकानंद बनारस में एक सन्यासी के साथ जा रहे थे, उसी समय बहुत सारे बंदरों ने स्वामी जी को घेर लिया, ऐसी स्थिति में स्वामी जी न तो डरे न ही अपनी जगह से डिगे। इसका परिणाम ये हुआ कि सारे बंदर भाग गए। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि हमें भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहना है। दृढ़संकल्प से सारी समस्याओं का समाधान निकलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने रायगढ़ के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा श्रुति के सवालों के जवाब में कहा कि हमें सफलता के लिए अपना एक क्षेत्र चुनकर पूरी दृढ़ता और मनोयोग के साथ प्रयास करने से सफलता मिलती है। बस्तर में शांति और विकास के संबंध में राजकुमार कुरेटी के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित पांच जिलों में सुरक्षा और विकास को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इन जिलों में 39 सुरक्षा कैम्प की स्थापना और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प है। जिस प्रतिबद्धता और रणनीति के साथ नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार काम कर रही है, उससे हमें लगता है कि हम इस लक्ष्य को निर्धारित समयवधि से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की स्थापना के लिए वहां के लोग भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। बस्तर ओलंपिक के आयोजन में लाखों युवाओं की भागीदारी इस बात को प्रमाणित करती है।बलौदाबाजार की छात्रा मृणाल वाजपेयी द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय से उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जशपुर के एक छोटे से गांव बगिया के रहने वाले है। आज उनके गांव की आबादी लगभग ढाई हजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह 10 साल के थे, तभी पिताजी का साया उनके सर से उठ गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी माता जी के ऊपर आ गयी। माता जी निडर महिला है बड़े धैर्य और निडरता से जिम्मेदारी सम्हाली। हमारे पालन-पोषण, पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी और घर का काम उन्होंने सम्हाला। माता जी को हमने अपना रोल मॉडल माना। बड़ा होने के नाते घर की जिम्मेदारी हमने अपने ऊपर ली। जिस समय पिता जी का स्वर्गवास हुआ उस समय मेरा छोटा भाई मात्र दो माह का था। छोटे भाईयों को पढ़ाया, लिखाया। हमने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत पंच से की। पांच साल पंच रहे। गांव के लोगों ने हमारे अच्छे काम और ईमानदारी को देखकर हमें निर्विरोध सरपंच चुना। छह माह बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिली और 1990 में तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बना। मुख्यमंत्री ने फिर अपने सांसद बनने, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्री मंडल में राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री बनने तक के सफर का उल्लेख किया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके रोल मॉडल रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने के अवसर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस तरीके से निर्णायक फैसले लिए है, वे मेरे ही नहीं, नई पीढ़ी के भी रोल मॉडल हैं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत एवं गुरु खुशवंत साहेब, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।श्री साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से सिक्ख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है। लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन सामूहिक रूप से अग्निदेव की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवन की खुशियों को साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का पर्व न केवल कृषि और प्रकृति से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और समृद्धि का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।
-
रायपुर । सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा शनिवार दिनांक 11/01/2024 को चार अलग-अलग प्रकरणों में मध्यप्रदेश प्रांत की मदिरा सहित कुल 36.9 लीटर शराब और 02 दोपहिया वाहन जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया । महावीर नगर रायपुर में आरोपी राजेश मोटवानी के आधिपत्य से कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल जॉनी वॉकर रेडलेबल स्कॉच व्हिस्की और 06 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की तथा गंज निवासी जमील खान से 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला , ग्राम भूमिया तिल्दा निवासी आनंद पारधी से 79 नग पाव देशी मसाला एवं ग्राम जलसो तिल्दा निवासी धर्मेंद्र माल्या से 23 नग पाव मसाला मदिरा ,कुल 132 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 02 दोपहिया वाहन जब्त किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अल्ताफ़ खान ,आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी ,प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
- -छप्पर वाले कच्चे मकान से मिली मुक्ति, अब पक्के आशियाने का हुआ निर्माणरायपुर । रहने के नाम पर एक कमरे का कच्चा मकान था, जो जर्जर स्थिति में था और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता रहता था। जिसकी वजह से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन निलजा गांव निवासी गोपी डहरिया अब सुकून से चैंन की नींद अपने पक्के मकान में ले पा रहे है। अब बारिश में भी पानी टपकने की समस्या भी खत्म हो गई है। गोपी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है और अब गोपी के जीवन में खुशियां लौट आई है, क्योंकि उनका अधूरे सपना अब पूरा हो गया है। वे बताते हैं कि मन में अपने कच्चे और टूटे-फूटे मकानो को देखकर मन यह विचार आता था कि कब और कैसे पक्के घर में रहने का सपना पूरा होगा। किन्तु गरीबी के कारण यह अभिलाषा अधूरी सी रह गई होती, यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति न मिलती। वे बताते हैं कि आवास निर्माण के लिए अपने कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ कर बनाया है और सारी चिंताएं दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
- भिलाई। नेहरू नगर स्थित जिम गार्डन के बगल में नेहरू प्लैनेटेरियम निगम भिलाई का बना हुआ है। जो नेशनल हाईवे के समीप है। जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर आकर्षक ज्ञानवर्धक खगोलीय घटनाओं पर आधारित फिल्म दिखाया जाता है इसका समय शाम को 5:00 बजे से 7:00 तक है आधे घंटे का शो होता है उसी के अंदर पुरी खगोलीय घटनाओं के बारे में 3D फिल्म के माध्यम से बताया जाता है बैठकर देखने पर ऐसा लगता है कि देखने वाला स्वयं अंतरिक्ष में पहुंच गया है। हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष के संबंध में क्या-क्या जानकारी प्राप्त किए हैं किस प्रकार से मानव अंतरिक्ष को जाना चंद्रमा की सतह अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जो बहुत ही रोमांचकारी लगता है। अंतरिक्ष में के बारे में बहुत सारे रहस्य है जिससे हम सब अनभिज्ञ है। विशेष करके स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक है ।आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर के वहां के शो को देखें बहुत प्रभावित हुए। संबंधित संचालित करने वाली एजेंसी में मैटैक्स इंजीनियर्स को अच्छे से प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी जानकारी मिले। उनके शिक्षक अभिभावक जाकर देखें। सबके लिए उपयोगी है। इसके समीप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की याद में निर्माण अधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल परिसर को निर्धारित डिजाइन के अनुसार समय अवधि में पूर्ण करने को कहा। जनसंपर्क विभाग, नगर पाली निगम भिलाई।
- जशपुर । जिले में 32 साल पहले एक दर्दनाक घटना में भालू के हमले से दोनों आंखों की रोशनी खो चुके बाल बच्चन को आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुआवजा मिल गया। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी पत्नी कौशल्या साय ने पीड़ित को मुआवजे का चेक सौंपा। जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के रहवासी पीड़ित ग्रामीण बाल बच्चन सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 1992 की सुबह वे अपने गांव के पास के जंगल में नित्यकर्म के लिए गए हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच में बैठे हुए भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने बाल बच्चन के दोनों आंखों को निकाल दिया। उपचार के बाद बाल बच्चन का जीवन तो बच गया लेकिन उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी।पीड़ित ग्रामीण के बड़े भाई रंथू सिंह ने बताया कि घटना के बाद बाल बच्चन सिंह का परिवार आर्थिक संकट में आ गया था। बाल बच्चन का विवाह 5 माह पूर्व ही हुआ था। आंख की रोशनी चले जाने से वह काम नहीं कर पा रहा था। ऐसे समय में परिवार ने उनकी सहायता की थी। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया।पीड़ित बोल बच्चन आर्थिक सहायता की उम्मीद में अधिकारियों के पास लगातार चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर में 25 सितंबर 2024 को बगिया में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाल बच्चन की व्यथा सुनकर वनविभाग के अधिकारियों को तत्काल मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया था।बाल बच्चन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का रोजगार में लगा हुआ है। बड़ी बेटी 12 वीं और छोटी बेटी 8 वीं क्लास में पढ़ रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल के बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलने पर सीएम आभार जताते हुए बाल बच्चन ने कहा कि मुआवजा राशि से वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई पूरी कराएंगें और पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके विवाह में यह राशि खर्च करेगे।
- वाड्रफनगर । भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव रविवार को अपने परिवार सहित 8 लोगों के साथ कार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोड़ पर कार की ट्रक से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विधायक समेत परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। सभी को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भाटापारा विधायक इंद्र साव 55 वर्ष, अपनी पत्नी प्रतिमा साव 53 वर्ष, 2 पुत्रियों सजु श्रुति साव 27 वर्ष, स्वाति साव 25 वर्ष सहित परिवार की 2 महिलाओं 32 वर्षीय मधुरिमा साव पिता राजेंद्र साव, सरस्वती साव पति राजेंद्र साव 53 वर्ष व पीएसओ तोकेश्वर यादव पिता मक्खन लाल यादव 28 वर्ष के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज अपनी कार से रविवार की सुबह निकले थे।वे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर रेणुकूट से पूर्व बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम नधिरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार विधायक, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रियां समेत 7 लोग घायल हो गए। विधायक की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।अस्पताल में कराया गया भर्तीहादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में ट्रक चालक म्योरपुर के ग्राम आरंगपानी निवासी तेज नारायण पिता रामलखन गोड़ भी घायल हो गया। इधर डॉक्टरों ने विधायक की पत्नी प्रतिमा साव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज जारी है।
- बलरामपुर। तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ (नोडल अधिकारी तातापानी) श्रीमती रेना जमील मेला स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा।तातापानी महोत्सव में 14 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 300 जोड़ों का विवाह समारोह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में इस वर्ष मेला स्थल पर आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग के साथ ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
- मोहला। मानपुर जिला पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ग्रामीण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवक की यातनाओं से तंग आकर उसकी पत्नी ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मामला मोहला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी का है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 व 5 दिसंबर की दरमियानी रात ग्राम कनेरी निवासी विवाहित महिला नगीना बाई लेडिय़ा ने गांव में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोहला पुलिस ने उक्त घटना उपरांत थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था। विवेचना में आत्महत्या की ये घटना संदिग्ध पाई गई। लिहाजा पुलिस ने मृतका के पिता कुंभकरण से आवश्यक पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने पूछताछ में बताया कि मृतका नगीना बाई व आरोपी राजेश लेडिय़ा की 2009 में सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मृतका के पति राजेश का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। जिसके चलते राजेश व पत्नी नगीना के बीच आए दिन विवाद होता था। विवाद के दरमियान आरोपी राजेश पत्नी नगीना से अक्सर मारपीट किया करता था। ऐसे में आए दिन पति के मारपीट से तंग आकर करीब 35 वर्षीय नगीना बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मोहला पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर गंभीरता से मामले की तप्तीश की। तप्तीश में पाया गया कि पति की यातनाओं से तंग आकर ही नगीना बाई ने आत्महत्या की। लिहाजा मोहला पुलिस ने आरोपी पति 38 वर्षीय राजेश लेडिय़ा पिता फगुनदास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भी पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। तदोपरांत थाने में धारा 108 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।
- नारायणपुर। नारायणपुर में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम कर दिया। सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।डीआरजी की टीम ने हिरगेनार-गुमचुर के बीच जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा डम्प किए बीजीएल सेल 01 नग, तीर बम 15 नग, देशी ग्रिनेड 01 नग, 03 बंडल बिजली वायर, 08 नग नक्सल साहित्य, कुकर, टिफिन सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सल दैनिक सामग्री बरामद किए हैं। . मामला थाना सोनपुर क्षेत्र का।मिली जानकारी के अनुसार जिला नारायणपुर थाना सोनपुर कैम्प मसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिरगेनार-गुमचुर व आसपास के क्षेत्रों में नक्सल संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कैम्प मसपुर से 11 जनवरी को सुरक्षा बल एरिया डॉमिनेशन पर रवाना हुए थे।सर्चिंग गश्त के दौरान शनिवार को ग्राम हिरगेनार-गुमचुर के बीच जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों को नक्सली वर्दी शर्ट 02 नग, पैंट 01 नग, बीजीएल सेल 01 नग, रेडियों छोटा 01 नग, पोच 01 नग, पि_ू 02 नग, पटासी 01 नग, नक्सल साहित्य 08 नग, सोलर प्लेट 01 नग, देशी ग्रिनेड 01 नग, तीर बम 15 नग, बिजली वायर 03 बंडल, कुकर, टिफिन, सोल प्लेट सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली।
- - मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामदबीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। इनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र यादव बताया है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 11 जनवरी को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी ।अभियान के दौरान आज रविवार की सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही जो शाम 3-4 बजे तक चली ।बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद पर मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुआ।मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुई है। मुठभेड में मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी ।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अडानी समूह के चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान-शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में सीएसआर से 10 हजार करोड़ का निवेश-छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्ताररायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति श्री गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित शाल और नंदी भेंटकर छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान श्री अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की। श्री अडानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अडानी समूह अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी।चेयरमैन श्री अडानी ने आगे बताया कि अडानी समूह राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विकास और विस्तार के लिए भी 5,000 करोड़ का निवेश करेगा। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अडानी समूह 10 हजार करोड़ रुपए का करेगा निवेशमुख्यमंत्री श्री साय को श्री अडानी ने बताया कि अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।मुख्यमंत्री ने अडानी समूह के पहल की सराहना कीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अडानी समूह के इस पहल की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह निवेश न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इसे देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
- - मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से रोशन हुए घर- राष्ट्रपति के विशेष न्यौता पर गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगे शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के सदस्यों की जिंदगी बदल गई है। महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम जनमन योजना से मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा द्वारा सौर ऊर्जा से बैगा परिवार के घरों को रौशनी प्रदान की गई, जिसकी वजह से उनके अंधेरे घरों में रोशनी हुई। विगत कुछ दिनों पहले क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा ने कवर्धा जिले का दौरा किया था, जिस दौरान उन्होंने इन बैगा जनजाति से मुलाकात की और लगाए गए सोलर होम लाइट का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आपको बता दें की क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 25 बैगा परिवारो के घरो में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया और इन्होने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।इन बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा। महामहिम राष्ट्रपतिद्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा,पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा।राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर :कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। इन परिवारों को इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।बैगा परिवारों ने भावुक होकर बोले यह सपना सच होने जैसा है :दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा की वजह से हमारे घर रोशन हैं। यह मुख्यमंत्री और क्रेडा विभाग की बदौलत संभव हुआ है।
- -राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितम्बर 1893 में शिकागो की धर्मसभा में जो संबोधन दिया, वह अविस्मरणीय है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप और रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां और सामाजिक उत्थान के कार्य अनुकरणीय है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास के साथ भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। मनुष्य के दिल में देश और मातृभूमि के प्रति हमेशा सम्मान की भावना होनी चाहिए। परिश्रम ही अच्छा जीवन प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन 1984 से काम कर रहा है। अबूझमाड़ के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई है। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर सफल होकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री वासु जैन और स्वामी अनुभवानंद सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि - मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी कीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 हेतु प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। समिति के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे वहीं चंदूलाल साहू, डॉ. सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, श्रीमती प्रभा दुबे को समिति का सदस्य बनाया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यश्र श्री देव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी की है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव हेतु प्रभारी निम्नानुसार हैं- रजनीश कुमार सिंह को बस्तर संभाग प्रभारी एवं निरंजन सिन्हा को बस्तर संभाग सहप्रभारी बनाया गया है। उसी तरह राजा पांडेय को सरगुजा संभाग प्रभारी, सौरभ सिंह को रायपुर संभाग प्रभारी, जगन्नाथ पाणिग्रही को रायपुर संभाग सहप्रभारी, भूपेन्द्र सवन्नी दुर्ग संभाग प्रभारी एवं अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाया गया है।रायपुर संभाग के जिले के प्रभारी रायपुर शहर - खूबचंद पारख, रायपुर ग्रामीण - विकास मरकाम, बलौदाबाज़ार - मोतीराम चंद्रवंशी, गरियाबंद - सुरेन्द्र पाटनी, महासमुंद - केदार गुप्ता, धमतरी - नीलू शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग संभाग के भिलाई - संदीप शर्मा, दुर्ग - राजीव अग्रवाल, बेमेतरा - विकांत सिंह, बालोद - शंकर अग्रवाल, राजनांदगांव - अवधेश चंदेल, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी - कोमल जंघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -अजय तिवारी, कवर्धा - लोकेश कावडिय़ा को प्रभारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के कांकेर - यशवंत जैन, कोण्डागांव- आलोक सिंह ठाकुर, नारायणपुर - भरत मटियारा, बस्तर - जी. वेंकटेश्वर राव, दंतेवाडा - श्रीनिवास राव मद्दी, सुकमा - विद्याशरण तिवारी, बीजापुर - गौतम गोलछा को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर - इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही - डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मुंगेली - प्रहलाद रजक, सक्ती - गुरुपाल सिंह भल्ला, जांजगीर-चांपा - चुन्नी लाल साहू, कोरबा - लखन लाल साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ - निर्मल सिन्हा, रायगढ़ - विकास महतो को प्रभारी बनाया गया है। सरगुजा संभाग के जशपुर - रामकिशुन सिंह, सरगुजा - ज्योतिनंद दुबे, सूरजपुर - प्रबोध मिंज, बलरामपुर - अखिलेश सोनी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर - हरपाल सिंह भामरा, कोरिया - मुकेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।
- -भाजपा में संगठन चुनाव संपन्न, नगरीय निकाय की कमिटियां घोषित, वहीं कांग्रेस में कोई हलचल नहीं,भाजपा ने बनाई बढ़त : भूपेंद्र सवन्नीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक तो कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ता और मुद्दों के संकट से जूझ रही है, वहीं अब पार्षद पद के दावेदारों के लिए आवेदन के साथ पाँच माह का वेतन जमा करने की अनिवार्यता के बाद कांग्रेस को निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के संकट से भी जूझना पड़ेगा। श्री सवन्नी ने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक, वैचारिक दीवालियापन को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हार से कांग्रेस टूट और बिखर चुकी है। भाजपा ने विधानसभा लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस को पटखनी दी है, उपचुनाव में भी कांग्रेस बुरी तरह हारी है। भाजपा को जितने वोटों से जीत मिली, उतना वोट भी कांग्रेस को नहीं मिला रायपुर दक्षिण उपचुनाव में। वहीं संगठन चुनाव में भी भाजपा ने तेज गति से नियुक्तियां कर नगरीय निकाय चुनाव में तैयारी को लेकर भी बड़ी बढ़त बना ली है। श्री सवन्नी ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय टीम, संभागीय समितियों के साथ नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रभारियों की नियुक्ति करके भाजपा निकाय चुनावों की तैयारी में बहुत आगे निकल गई है जबकि कांग्रेस में सन्नाटा पसरा है। ऐसा लग रहा है कि मानो चुनाव के पहले ही कांग्रेस चुनाव हार गई है।श्री सवन्नी ने कहा कि विष्णुदेव साय जी की सरकार ने जिस तरह मोदी गारंटी के सभी बड़े वादों को एक वर्ष में ही पूरा कर दिया है, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के पास बोलने को अब कुछ नहीं है। विष्णु देव साय सरकार के सुशासन के दम पर भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।श्री सवन्नी ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं, युवाओं, किसानों और प्रदेश की जनता के लिए लगातार काम किए गए हैं। किसानों को 3100रु धान की राशि मिल रही है, 2 साल के लंबित बोनस की राशि भी उन्हें दी जा चुकी है, महिलाओं को 1 हजार की राशि हर महीने दी जा रही है, लोगों को प्रधानमंत्री आवास अब मिलने लगे हैं। युवाओं का हक मारकर पीएससी घोटाला करने वाले और भ्रष्टाचारी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम बड़े कार्यों की वजह से भाजपा के प्रति और मजबूत हुए विश्वास का लाभ निस्संदेह निकाय चुनाव में हमें मिलेगा। भाजपा के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। युवाओं के लिए विवेकानंद जी प्रेरणा के बहुत बड़े स्त्रोत हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के दार्शनिक और वैचारिक जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
- -युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नवाचार से जोड़ने गुजरात की तर्ज पर स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पालिसी की जाएगी लागू-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-आगामी सत्र से पांच स्थानों पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की होगी स्थापना-बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के दिए निर्देशरायपुर /उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि साइंस सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गैलरी, स्पेस म्यूजियम और क्लाइमेट चेंज म्यूजियम की स्थापना की जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन आधुनिक संस्थानों का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों और पर्यावरणीय शोध से जोड़ना होगा। बैठक में उन्होंने प्रदेश में बड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की उपग्रह चित्रों के माध्यम से निगरानी करने की भी बात कही। उन्होंने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील के ग्राम मायापुर में एस्ट्रो साइंस सेंटर की स्थापना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के छात्रों और शोधकर्ताओं को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में एक मंच मिल सके। इसके अलावा प्रदेश में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था शुरुआत करने के निर्देश दिए।बैठक में उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात की तर्ज पर स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पालिसी तैयार करने के निर्देश दिए। इस नीति के अंतर्गत एक विशेष नवाचार केंद्र आई हब स्थापित किया जाएगा, जो प्रदेश के युवाओं को उनके स्टार्टअप और नवाचार विचारों को साकार करने के लिए मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करेगा।उपमुख्यमंत्री ने रोजगार कार्यालयों में तकनीकी विकास और डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह एप युवाओं को न केवल पंजीयन करने में सहायक होगा, बल्कि उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी देगा। साथ ही उन्होंने इस एप के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत आगामी भर्तियों हेतु पंजीकृत युवाओं की सहायता और उनके प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की ऑनलाइन और ऑफलाइन तैयारी के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। परीक्षा के दौरान आवेदकों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक और लिपिक संवर्ग के सेवा भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों को क्यूआईपी योजना के तहत एम.ई., एम.टेक., और पीएचडी पाठ्यक्रमों के अध्ययन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ के पांच स्थानों नवा रायपुर, कबीरधाम, जगदलपुर, रायगढ़ और जशपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीजीआईटी) के स्थापना के कार्यों में तेजी लाए जाए । यह संस्थान आईआईटी की तर्ज पर संचालित होंगे और युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान करेंगे।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नीति निर्धारण का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसे आगामी दो माह में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह नीति शैक्षणिक की गुणवत्ता में वृद्धि और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। सरकार द्वारा लिए गए ये निर्णय प्रदेश को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग श्री एस भारतीदासन और संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल:मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों का किया सम्मानरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस महती अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और समाज के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने मराठी समाज के पुरोधाओं को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच अटूट रिश्ता है और दोनों के सांस्कृतिक संबंधों में यह बात झलकती है। पड़ोसी राज्य होने के कारण यह जुड़ाव अधिक सहज भी है। श्री साय ने सीपी बरार के दौर का जिक्र करते हुए कहा की उस दौर में दोनों क्षेत्र की राजधानी नागपुर हुआ करती थी और जनप्रतिनिधि मनोनीत होते थे। मेरे दादा स्वर्गीय बुद्धनाथ साय मनोनीत विधायक थे और महाराष्ट्र से सहज जुड़ाव मेरी स्मृतियों में है। श्री साय ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बालासाहेब देशपांडे सहित मराठी समाज के मूर्धन्यों का पुण्य स्मरण किया।उन्होंने कहा कि श्री देशपांडे ने जो संकल्प लिया था, आजीवन उसी रास्ते पर चले। आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन पिछले साल भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजे थे। उन्होंने सभी को इस पावन दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन आपके अधिवेशन की शुरुआत हुई है, निश्चित रूप से यह अपने उद्देश्यों में सफल होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मराठा मंडल के वार्षिक अधिवेशन की स्मारिका का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी लोगों का शिक्षा सहित जनसेवा के अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य, कला, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण सहित अलग-अलग क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाले प्रतिभावान लोगों को इस मंच से सम्मानित कर हम खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का मेल, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव हमें एकजुट रहकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। सनातन धर्म की रक्षा में छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हमारी सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ नई औद्योगिक नीति से सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास से हम विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ ही पड़ोसी राज्यों की परंपराएं और संस्कृति को जानने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री मिलिंद महाजन, रायपुर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय काले, डॉ. रामप्रताप सिंह और डॉ. सुनील किरवई सहित समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- -स्वच्छता को लेकर जनमानस में आई है व्यापक चेतना: मुख्यमंत्री-स्वच्छता अभियान को मिली नई गति: छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस राज्य बनने की ओर है अग्रसर-मुख्यमंत्री ने 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी: सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की सौंपी चाबी-रायपुर / हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत जिस उद्देश्य के साथ की थी, वह छत्तीसगढ़ में अब साकार हो रहा है। स्वच्छता को लेकर जनमानस में व्यापक चेतना आई है और करोड़ों परिवारों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और इच्छा शक्ति से यह संभव हो पाया है।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र का संकल्प छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारा प्रदेश हर दिन नये पड़ावों को पार करता हुआ छत्तीसगढ़ को ओडीएफ प्लस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है स्वच्छता की जीवन शैली है, जिससे हमारा विकास होगा, देश का विकास होगा। अब तक हमारे प्रदेश के 5 जिले, 58 विकासखंड और 16 हजार से अधिक गांव ओडीएफ प्लस मॉडल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छता को बढ़ाने के उद्देश्य से आज अपने निवास परिसर से 10 डी-स्लज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किए गए पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के 10 विभिन्न जिलों के ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की चाबी और दस्तावेज सौंपे। उल्लेखनीय है कि इन वाहनों का उपयोग गांवों में घरों से मल निकालने और उसे सुरक्षित तरीके से निपटाने के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं, जो मल-मूत्र प्रबंधन को सुदृढ़ करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इस नई पहल के तहत राज्य सरकार स्वच्छता अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।गांव के विकास में सरपंच की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री ने बताया अपना अनुभवमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांव के विकास में सरपंच की भूमिका सबसे अहम है। मैं पहले पंच रहा, फिर अच्छा काम करने की वजह से मुझे निर्विरोध सरपंच भी चुना गया। उन्होंने कहा कि यह बताने की वजह सिर्फ एक ही है कि ग्राम पंचायत विकास की सबसे प्राथमिक कड़ी है और पंच तथा सरपंच यदि अपने अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे तो गांव की तस्वीर बदलने में समय नहीं लगेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता को व्यापक रूप से लागू करने के लिए लगातार प्रयासरत है। डी-स्लज वाहनों के मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने डी स्लज वाहनों की आवश्यकता और उपयोगिता पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शासन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और छत्तीसगढ़ स्वच्छता कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी रहा हैं। मिशन के फेज 1 में प्रदेश ने 32 लाख से भी अधिक शौचालयों का निर्माण कर राष्ट्रीय लक्ष्य को समय पूर्व प्राप्त कर खुले में शौचमुक्त राज्य होने का कीर्तिमान रचा। मिशन के फेज- 02 में ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल राज्य के तौर पर स्थापित होने के क्रम में प्रदेश के 05 जिले दुर्ग, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जांजगीर-चांपा एवं धमतरी जिले के 57 विकासखंड तथा 16 हजार से अधिक गांव ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल हो चुके हैं। इसी कड़ी में शौचालयों से निकलने वाले मल के सही निपटान के उद्देश्य के साथ प्रदेश के सभी जिलों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में आसपास के गांवों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल को उपचारित किया जाएगा। सेप्टिक टैंक भरने पर संबंधित परिवार या संस्थान इन प्लांट से संपर्क कर टैंक खाली करने के लिए डी-स्लज वाहन बुलवाएंगे, जिसके लिए दूरी के आधार पर उचित उपभोक्ता शुल्क का निर्धारण किया जावेगा। वर्तमान में प्रदेश मे 19 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो चुका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम पंचायत बिरकोनी जिला महासमुन्द, ग्राम पंचायत टेमरी जिला रायपुर, ग्राम पंचायत सारंगपुर कला जिला कबीरधाम, ग्राम पंचायत गम्हरिया जिला जशपुर, ग्राम पंचायत कोतरी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, ग्राम पंचायत लगरा जिला जांजगीर-चांपा, ग्राम पंचायत परसदा वेद जिला बिलासपुर, ग्राम पंचायत रूदा जिला बालोद, ग्राम पंचायत झझपुरी कला जिला मुंगेली, ग्राम पंचायत पथरिया जिला दुर्ग को डी स्लज वाहन हस्तांतरित किया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती जयश्री जैन, आईसीआईसीआई बैंक के स्टेट हेड श्री विवेकानंद दुबे, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
-
रायपुर. रायपुर में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में 'स्लैब' डालने के दौरान निर्माण कार्य के लिए तैयार ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि यह घटना वीआईपी रोड पर विशाल नगर इलाके में हुई, जहां एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराह्व करीब साढ़े तीन बजे इमारत की सातवीं और दसवीं मंजिल के बीच स्लैब डाला जा रहा था कि तभी निर्माण कार्य के लिए बनाया गया ढांचा टूट गया। अधिकारी ने बताया कि मलबे में फंसे आठ मजदूरों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत एक निजी डेवलपर कंपनी की है, जिसने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस ने पहले बताया था कि घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।
रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि छह घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बाद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मी भी उनके साथ शामिल हो गए। जानकारी के अनुसार, मलबे में अब कोई और मजदूर नहीं फंसा है। अधिकारी ने हालांकि बताया कि निर्माण सामग्री हटाए जाने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। -
237 खिलाड़ियों ने लिया प्रवेश
4था छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी
रायपुर। रायपुर जिला शतरंज और राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एवं चेस शाला और अग्रवाल सभा टाटिबंध मोहल्ला समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्व श्री नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन 12 और 13 जनवरी को अग्रसेन भवन, टाटीबंध मे किया जा रहा है। इसमें नकद, ट्रॉफी, स्पेशल गिफ्ट, मोमेंटो, मेडल मिलाकर लगभग 1 लाख 20 हजार मूल्य के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि इस स्पर्धा हेतु राज्यभर से सभी खिलाड़ियों का अपार उत्साह प्राप्त हुआ है। इसके फलस्वरूप अभी तक 237 खिलाड़ियों ने पंजियन करा लिया है जो अभी तक किसी भी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा मे सबसे जादा खिलाड़ियों की संख्या है। इस प्रतियोगिता 3 कैटेगरी मे बांटा गया है। ओपन वर्ग के लिए एक दिवसीय रैपिड फार्मेट (10 मिनट+10 सेकेंड का इंक्रिमेंट) वहीं, आयु वर्ग 10 व 13 वर्ष के लिए क्लासीकल फॉर्मेट (30 मिनट+ 30 सेकेंड इंक्रिमेंट)
प्रतियोगिता निर्देशक व चेस शाला के संचालक रोहित यादव ने बताया कि यह स्पर्धा शतरंज प्रशिक्षक नंदलाल यादव की स्मृति मे आयोजित होती है, जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों को दी जाने वाली ट्रॉफिया है। इसमें नकद राशि, ट्रॉफिया, मोमेंटो, मेडल तथा गिफ्ट मिलाकर कुल 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य के पुरस्कार दिये जाएंगे।
ओपन वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए, दूसरे स्थान पर 7777 तीसरे स्थान पर 5555 रुपए, चौथे स्थान पर 3333 रुपए, पांचवे और छठे स्थान पर 2222 रुपए तथा ट्रॉफी दी जाएगी। सातवे व आठवे पर 1500 नववे स्थान से लेकर 15 वे स्थान तक प्रत्येक को 1111 रुपए व मेडल है। इसके साथ ही विशेष पुरस्कारों मे महिला वर्ग विजेता को 2100 मेगा ट्रॉफी, उपविजेता को 1100 ट्रॉफी तीसरे स्थान को 1100 ट्रॉफी साथ ही अनरेटेड 1100, वेटरन 1100, 15 वर्ष आयु वर्ग1100 व 15 वर्ष आयु बालिका 1100, 1400-1499 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100 और 1500-1599 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100 दिए जाएंगे। सभी ज़ोन मे प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को 800नकद राशि के अलावा ट्रॉफी और मेडल भी दी जाएगी। स्कूल के लिए 3 विजेता पुरस्कार, अकेडमी के लिए 3 विजेता पुरस्कार, यंगेस्ट प्लेयर को 2 पुरस्कार दिये जाएंगे।
इसके साथ ही
आयु वर्ग 10 और 13 मे बच्चों को ध्यान मे रखते हुए बड़ी ट्रॉफिया रखी गयी गई जो दोनों वर्गो मे टॉप 5 है। इसके अलावा आयु वर्ग 7 के लिए 2 बेस्ट रायपुर, बेस्ट चेस शाला खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार है सभी 7 वर्ष के बच्चों के लिए आकर्षक पुरस्कार, व सभी प्रतिभागियों के लिए मेडल व सम्मान पत्र दिये जाएंगे! उक्त प्रतियोगिता विशेषकर बच्चों को ध्यान मे रखकर कराई जाती है, जिससे उनको और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।
- -मुख्यमंत्री ने की रायपुर में शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए भूमि प्रदान करने की घोषणा-मुख्यमंत्री अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शौण्डिक समाज का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। शौण्डिक समाज के लोग व्यापार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए राजधानी रायपुर में भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शौण्डिक समाज की पत्रिका छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाचार का विमोचन भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है।पिछले साल इसी तिथि को अयोध्याधाम में भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजे थे। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में देश भर से और विदेशों से भी छत्तीसगढ़ की धरती पर आए शौण्डिक समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन करता हूँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि शौण्डिक समाज ने अपनी उद्यमशीलता और कर्मठता से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। आज यहां विदेशों से भी प्रतिनिधि पहुंचे हैं वो इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के हर कोने में आपने अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है। अभी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं, जहां प्रवासी भारतीय समुदाय नहीं फैला हो।आज शौण्डिक समाज के सम्मेलन में जुटे इतने सारे प्रतिनिधियों को देखकर प्रधानमंत्री जी की कही बात यहां सार्थक प्रतीत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले 1 साल में हमने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की अधिकांश बातों को पूरा किया है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में हमने 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय लिया। कल केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। उन्होंने 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में फिर इतने ही आवास दिए जाने का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर धान खरीद रही है। हमारी सरकार ने 2 साल का बकाया बोनस किसानों को दिया है। साथ ही 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने की शुरुआत में ₹1000 की राशि महतारी वंदन योजना के तहत दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना का अभी तक 20 हजार रामभक्त लाभ ले चुके हैं। सरकार बनने से पहले हमने कहा था कि पीएससी में हुई गड़बड़ी से छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ है हम उसकी जांच कराएंगे। सीबीआई पीएससी परीक्षाओं की जांच कर रही है। भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। जो भी दोषी है उसपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। हमें भी छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में खड़ा करना है। छत्तीसगढ़ एक बहुत संपन्न प्रदेश है। यहां खनिज संसाधन से लेकर वन संपदा भरी पड़ी है। साथ ही यहां मेहनतकश किसान हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में आप सभी का योगदान बहुत जरूरी है। हमने प्रदेश में नई औद्योगिक नीति 2024-2030 लागू की है। नई नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ में उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। दिल्ली में हुई इन्वेस्टर समिट में आए उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति की बहुत सराहना की गई। इस नीति में हमने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता दी है। हम सिंगल विंडो 2.0 का लाभ दे रहे हैं। शौण्डिक समाज से मैं अपील करता हूं कि आप सभी इसका लाभ उठाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति भी हमने लागू की है, जिसके तहत शिक्षा को रोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही हम स्थानीय भाषा में भी शिक्षा दे रहे हैं। दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। जो बच्चे देश की राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उनको यह लाभ मिलेगा। हर जिले में हम नालंदा परिसर बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शौण्डिक समाज मजबूती के साथ समाज में अपनी भागीदारी निभा रहा है। शौण्डिक समाज में एकजुटता है। संगठित समाज ही आगे बढ़ता है, उसी की आवाज दूर तक जाती है। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मैं यह अपील करना चाहूंगा कि आप सभी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही शौण्डिक समाज सामूहिक विवाह का आयोजन भी करे। आप सभी समाज की प्रगति में लगे हुए हैं, यह बहुत खुशी की बात है। छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने में आप सभी का योगदान बहुमूल्य है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया जा रहा। शौण्डिक समाज कृषि से भी जुड़ा है। शौण्डिक समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं आप सभी का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करता हूं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, संयोजक श्री श्याम गुप्ता, हजारीबाग के विधायक श्री प्रदीप प्रसाद, श्री प्रकाश गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता सहित अखिल भारतीय शौण्डिक समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


.jpg)





.jpg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)