- Home
- छत्तीसगढ़
- -बस्तर में बदलाव और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभाररायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। बस्तर ओलंपिक का सफल और शानदार आयोजन एक सुखद बदलाव का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ संसाधनों, सपनों और सामर्थ्य से भरपूर है। आज से 25 वर्ष बाद जब हम छत्तीसगढ़ की स्थापना का 50वां वर्ष मनाएंगे तब छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देखने और सुनने के लिए युवा, बस्तर ओलंपिक विजयी प्रतिभागी, लखपति दीदियां, नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी मोहभट्ठा पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी अपने हाथों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तस्वीर को लहराते रहे और बीच-बीच में प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बस्तर ओलंपिक के प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। बीते सवा सालों में बस्तर के समग्र विकास और वहां के लोगों की बेहतरी के लिए डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। यहां यह उल्लेखनीय है कि नक्सल हिंसा कमजोर होने के बाद लोगों में उत्साह को बढ़ाने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें 1 लाख 65 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नक्सल हिंसा से अपना अंग गंवा चुके लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर में अपने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की सराहना की और इसे बदलते हुए बस्तर का प्रतीक बताया था।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में अब तक सवा दो लाख महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं। इस वित्त वर्ष में 10 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
- रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही 7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विकास और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन शुरू होने से आम लोगों के लिए आवागमन किफायती और आसान होगा। इस ट्रेन का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 747 करोड़ की लागत से राजनांदगांव-बोरतलाव तक बिछाई गई तीसरी रेल लाइन, 353 करोड़ की लागत से मंदिर हसौद-केन्द्री-अभनपुर नई रेल लाइन, 88 करोड़ की लागत से दुर्ग-रायपुर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के साथ ही छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खरसिया-झाराडीह पांचवीं रेल लाइन, सरगबुंदिया-मड़वारानी तीसरी-चौथी रेल लाइन, दाधापारा-बिल्हा-दगोरी चौथी रेल लाइन, निपनिया-भाटापारा-हथबंद चौथी रेल लाइन, भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन चौथी रेल लाइन, राजनांदगांव-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन, और करगी रोड-सल्का रोड तीसरी रेल लाइन का शिलान्यास किया।वन मंत्री श्री केदार कश्यप इस मौके पर अभनपुर रेल स्टेशन पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल सुविधाओं का विकास राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। रेल संपर्क का विस्तार दूरदराज के क्षेत्रों में रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोलेगा, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से अभनपुर के बीच शुरू की गई मेमू ट्रेन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि भविष्य में रेल सुविधाओं का विस्तार बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा रेल्वे नेटवर्क से जुड़े। कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील कुमार सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप, ज़िला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- बीजापुर । सुरक्षा बलों को बीजापुर जिले में बड़ी सफलता मिली है। । 68 लाख रुपए के इनामी 13 माओवादियों सहित कुल 50 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिसमें बटालियन नम्बर 01 सदस्य-01, पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 सदस्य-04, कंपनी नम्बर 07 पार्टी सदस्य-01, कुतुल एरिया कमेटी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी शमिल है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने नक्सलियों को मुख्यधारा में स्वागत करते हुए अन्य नक्सलियों को मुख्यधारा में जुडऩे की अपील की है।सीआरपीएफ के डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सडक़ों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है। समर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 सदस्य, कंपनी नम्बर 02 एवं 07 सदस्य, एसीएम, जनताना सरकार अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, सीएनएम अध्यक्ष, मिलिशिया कमाण्डर, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य एवं सावनार, कोरचोली, कमलापुर आरपीसी के अन्य सदस्य है शामिल ।वहीं बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 153 माओवादी गिरफ्तार हुए, 157 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 83 माओवादी मारे गए है । वही आज रोनी परसिक ,रविन्द्र कारम ,राकेश कड़ती,बटालियन नं. 01 व 02 में पीएलजीए सदस्य इनाम 08 -08.00 लाख का इनामी है। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना के कारण कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है । इस योजना के तहत, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जैसे कि पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा । इसके अलावा, नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती हैबीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों । बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25- 25 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
-
-देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता को जागरूक बनाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं। यदि हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, तो समाज और जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है।भारतीय संस्कृति, नवाचार और सामाजिक समरसता का संवाहकमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला मंच है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें देश के नवाचार, जन भागीदारी, प्रेरक कहानियाँ, जल संरक्षण, योग, आयुर्वेद और वीर सैनिकों सहित खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों के योगदान को उजागर किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को आकार देने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें।नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं से आत्मीय भेंटमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके मेहनत और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी बेटियाँ जीवन में अवश्य सफल होंगी। आप सबकी उपलब्धियों में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। बालिकाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री निवास में बिताए गए इन खास पलों को यादगार बताया।तकनीकी प्रशिक्षण और प्रशासनिक तैयारी की नई उड़ाननवगुरुकुल संस्था की छात्रावास अधीक्षिका सुश्री रेणुका चंदन ने जानकारी दी कि नवगुरुकुल से निकले कई छात्र-छात्राएं आज बैंगलोर और हैदराबाद की प्रमुख आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। इसी तरह नेतृत्व साधना केंद्र में सीजीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यहाँ रहने वाले बच्चों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी गई है। इस वर्ष केंद्र के 11 बच्चों ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित नवगुरुकुल संस्थान में बच्चों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग एवं डिकोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - रायपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यपाल मेन डेका ने बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा हैलीपेड में आत्मीय स्वागत किया।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर अंचलों में सड़कों का निर्माण, स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना ने बस्तर क्षेत्र में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद की लौ जगाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, यह भरोसे की वापसी है। जो कल भय का प्रतीक थे, वे आज भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और नवचेतना के पथ पर आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। इसके तहत डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी सरकार, लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।
- निगम मुख्यालय एवं सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग, करों के भुगतान में तकनीकी समस्या हो, तो मोबाइल नंबरों पर कर सकते हैँ सम्पर्करायपुर/ 30 मार्च 2025 और ईद पर्व 31 मार्च 2025 को शासकीय अवकाश दिवस पर नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन का राजस्व विभाग और सभी 10 जो नों के राजस्व विभाग सभी सम्पति कर दाता नागरिकों की कर अदायगी की सुविधा के लिए आम कार्यालयीन दिवस की तरह खुले हैँ एवं इस दौरान कोई भी सम्पति करदाता नागरिक अपने संपतिकर का भुगतान कर सकता है.उल्लेखनीय है कि संपत्तिकर भुगतान हेतु नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा अनेक विकल्प नागरिकों को उपलब्ध कराये गये हैँ. कोई भी संपत्तिधारक नागरिक अपने टैक्स का भुगतान करने के लिए mcraipur.in के माध्यम से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन अपने कर का भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ-साथ घर पर लगे DDN QR कोड को मोर रायपुर ऐप से स्कैन करके भी आसानी से भुगतान किया जा सकता है यदि किसी के घर डीडी एन प्लेट नहीं लगी है, तो डायरेक्ट मोर रायपुर ऐप से भी भुगतान किया जा सकता है. भुगतान करने के लिए संपत्तिधारक को अपनी संपत्ति की आईडी चाहिए होती है आईडी ना होने पर नाम और मोबाइल नंबर से भी संपत्ति की जानकारी मिल जाती है. ऑनलाइन प्रणाली में भुगतान की सभी सुविधाएं जैसे कि ऑनलाइन बैंकिंग, कार्ड, यूपीआई, वॉलेट, आरटीजीएस अथवा NEFT जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैँ. यदि ऑनलाइन प्रणाली में भुगतान करने का बटन ना दिखे, तो समझ जायें कि आपकी आईडी में बकाया अपडेट ना होने के कारण आपकी आईडी ब्लॉक है. इसके लिए आपको तत्काल अपने जोन कार्यालय में संपर्क करना होगा. आईडी अपडेट करने हेतु आपको अपनी पिछली रसीद की प्रति अथवा रजिस्ट्री का पेपर दिखाना होगा. किसी भी तकनीकी समस्या के होने पर करों के भुगतान की जनसुविधा की दृष्टि से जोनवार नंबर जारी किये गये हैँ. किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या करों के भुगतान हेतु होने पर उक्त मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है:-जोन 1- 9098530090जोन 2- 7804934943जोन 3-7805972994जोन 4- 8817107629जोन 5- 9827736926जोन 6- 8770736573जोन 7- 7974419936जोन 8- 8109146707जोन 9- 9407952186जोन 10- 8349430310ज्ञात हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिक निगम रायपुर ने राजस्व वसूली में रूपये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
-
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर सभी जोन आयुक्तों को निर्देश जारी
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जोन स्तर पर जोन क्षेत्र के वार्डों में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ - सफाई कराने, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हो और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया है. महापौर ने आदेशित किया है कि 30 मार्च से 6 अप्रेल तक चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जोन अंतर्गत मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान, मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण मंदिरों के आसपास यातायात बाधित न हो, इस हेतु चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान सभी जोन कमिश्नरगण सतत मॉनिटरिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुजनो को नवरात्रि पर विशेष आराधना पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास स्वच्छ वातावरण हो. आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नवरात्रि पर्व को देखते हुए जोन क्षेत्र में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ - सफाई कराने निर्देशित किया है.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई करवाने के साथ इसका विशेष ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें कि मंदिरों के आसपास अतिक्रमण न हों और मवेशियों के कारण यातायात बाधित न हो. -
छत्तीसगढ़ मानवाधिकार फाउंडेशन के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजित
टी सहदेव
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ मानवाधिकार फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को महाराणा प्रताप भवन में महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों और पत्रकारों की मौजूदगी में एक परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में जहां नए कानूनों के अनुसार मानवाधिकारों को सशक्त बनाने का जिक्र किया गया, वहीं महिलाओं को अधिकारों का हनन होने पर थाने में फौरन रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह दी गई। इसके अलावा महिलाओं को किसी भी दबाव में आए बिना अवसाद में आकर खुदकुशी जैसे कठोर कदम न उठाने की नसीहत भी दी गई। इस दौरान मानवाधिकारों का अलख जगाने वाले प्रमुख व्यक्तियों के साथ-साथ 25 से ज्यादा महिलाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सरकारी योजनाओं का लाभ मिले: रामटेके
फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष लव कुमार रामटेके ने परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का महिलाओं को किस तरह लाभ मिले, इस मिशन पर हम काम कर रहे हैं। चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, उसकी योजनाओं की सही जानकारी होने से ही महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोपों से बचने की भी अपील की। पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपथी ने पौराणिक कथाओं के अंश को उद्धृत करते हुए कहा कि मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती के पास सारी शक्तियां हैं। इन्हीं माताओं से शक्तियां प्राप्त कर देवतागण अपने उद्देश्य में सफल हुए हैं। रामायण के एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजा दशरथ ने अपनी पत्नी कैकेयी के कहने पर ही व्यथित होकर श्रीराम को वन भेजा। जब वे वन को गए, तो श्रीराम बन कर गए। लेकिन, वे वनवास से मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनकर लौटे।
महिलाओं से पंगा लेना पड़ेगा भारी: मोनिका
टीआई, दुर्ग मोनिका पांडे ने साफ लहजे में कहा कि मानवाधिकारों का हनन होने पर थाने में सीधे रिपोर्ट दर्ज कराएं और बाकी काम पुलिस पर छोड़ दें। अब वो जमाना नहीं रह गया कि थाना जाने से बदनामी होगी। महिलाएं अब जागरूक हो गई हैं, उनसे पंगा लेना भारी पड़ेगा। जब तक हम अन्याय सहते रहेंगे, तब तक हमें परेशान किया जाएगा। पूर्व शिक्षाधिकारी रजनी नेलसन ने शिक्षा को मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता लाने का सबसे सशक्त माध्यम बताया। समाजसेविका बी पोलम्मा ने समाज के प्रमुख व्यक्तियों को पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिए एक कोर कमेटी के गठन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, यह कैसी विडंबना है कि घर की इज्जत का हवाला देते हुए हमारी बेटियों पर ही उनके माता-पिता दांपत्य जीवन बचाने का दबाव डालते हैं। यह दबाव इतना असहनीय हो जाता है कि कभी-कभी वे आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठा लेती हैं। पोलम्मा ने एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना का जिक्र किया जिसमें दो बच्चों की एक मां ने अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली।
विचार मंथन में ये भी हुए शामिल
परिचर्चा में वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्या हंसा शुक्ला, शिक्षाविद डीएन शर्मा, आंध्र साहित्य समिति के सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष बीए नायडु, तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्ना केशवलु, आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष पेरी पद्मा, मीडिया प्रभारी टी सहदेव, अशोक गुप्ता तथा विकास जायसवाल ने भी भाग लिया। इस अवसर पर तेलुगु सेना के जिलाध्यक्ष डी मोहन राव, डी गोपीवेणी, शेखर राव, जी रामाराव, शशि रेखा, रश्मि सागर, प्रीति चौबे, अंजू आचार्या, जी सरस्वती, संगीता राव, पीएस बोस, डी नागमणि तथा डी सुजाता समेत डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता डी नागमणि ने किया।.jpeg)
-
अंतिम तिथि 31 मार्च तक सम्पतिकर नहीं देने वालों से 17 प्रतिशत अधिभार सहित वसूली की जाएगी
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग सम्पतिकर दाताओं की सुविधा हेतु रविवार दिनांक 30 मार्च और सोमवार दिनांक 31 मार्च को शासकीय अवकाश दिवस पर सुबह 10 बजे से संध्या तक कार्यालयीन दिवस की तरह खुले रहेंगे और दिनांक 31 मार्च की अंतिम तिथि तक नगर निगम रायपुर को सम्पतिकर की अदायगी नहीं करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों से दिनांक 1 अप्रेल 2025 से अभियान चलाकर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित राजस्व वसूली की जाएगी, नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्पति करदाता नागरिकों से अधिभार की असुविधा और परेशानी से बचने तत्काल अपना सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान तत्काल करने की अपील की गयी है. -
5 हाईवा मुरूम जप्त
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 10 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के तहत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड नम्बर 54 के क्षेत्र में श्रीराम वाटिका के सामने बोरियाखुर्द में लगभग 3 एकड़ भूमि पर सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गयी अवैध प्लाटिंग के प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए स्थल पर पहुंचकर जेसीबी वाहन की सहायता से भूमि विच्छेदन / मार्ग विच्छेदन करके लगभग 5 हईवा मुरूम को जप्त करने की कार्यवाही कर कारगर रोक लगायी गयी है. -
बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में 30 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को दिए जाने वाले सौगातों के साथ ही उनके कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री धरमलाल कौशिक और श्री सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुवा तथा संभागायुक्त श्री महादेव कावरे सहित आयोजन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं बिलासपुर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
-
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताकर जैविक कृषि हेतु किया प्रोत्साहित
बालोद/ केंद्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आज जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम मंगलतराई में ”ऑर्गेनिक मड़ई – 2025” का आयोजन हुआ। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ऑर्गेनिक मड़ई में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चेमन देशमुख मौजूद थे। ऑर्गेनिक मड़ई में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने स्टॉल के माध्यम से उत्पादों एवं कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्टालों का अवलोकन कर जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों के उत्पादन एवं विक्रय आदि के संबंध में चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैविक खेती के फायदों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से होने वाले उत्पाद का मूल्य भी बेहतर होता है तथा जैविक उत्पाद सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। जिससे इन उत्पादों की बाजार में बहुत अधिक मांग होती है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती को अपनाएं। कार्यक्रम को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो ने भी संबोधित कर
किसानों को जैविक खेती करने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में परंपरागत कृषि विषयांतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान एवं कृषि परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जैविक कृषि कर रहे कृषकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री अंजोर सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। -
0- प्रतिदिन रात 9 बजे से पं. शशांक देशपांडे संगीतमय श्रीहरि कीर्तन की देंगे प्रस्तुति
रायपुर। 1110 वर्ष पुराने ऐतिहासिक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तात्यापारा से 30 मार्च, रविवार सुबह सात बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो तात्यापारा चौक से शुरू होकर फूलचौक, शारदा चौक से लौटकर तात्यापारा चौक, आजाद चौक से वापस लौटेगी। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से बडे़ पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर की महिला प्रमुख सुरेखा हिशीकर ने बताया कि शोभायात्रा में महाराष्ट्र मंडल की अहम भूमिका तो होगी ही। साथ ही बड़ी संख्या में मंडल के सभासद भी उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा में राम- लक्ष्मण, सीता, हनुमान के परिधान में बच्चे सजे- संवरे खूबसूरत से रथ पर सवार होकर शामिल होंगे। साथ ही ढोल, झांझ, मंजिरा और लेझिम बजातीं हुईं महाराष्ट्रियन नौवारी साड़ी पहनी हुईं महिलाएं शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होंगी। शोभायात्रा में पुरुष भी भारतीय परिधान कुर्ता- पैजामा में हाथों में भगवा ध्वज लिए जयघोष करते हुए शामिल होंगे।
सुरेखा के अनुसार शोभायात्रा का समापन हनुमान मंदिर में ही होगा। उसके तुरंत बाद भगवान राम की महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। बुधवार, दो अप्रैल को शाम चार बजे चैत्र और ‘हल्दी कुंकुं कौशल्या चे डोहाळे’ होंगे। इसमें महिलाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ भजन- कीर्तन भी होंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले ने बताया कि 30 मार्च से पांच अप्रैल तक प्रतिदिन रात नौ बजे से संगीतमय श्रीहरि कीर्तन होगा। पं. शशांक सुहास देशपांडे सुमधुर स्वर में श्रीहरि कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ मनोहर राव शेवलीकर हारमोनियम में और गिरीश काले तबले पर संगत करेंगे। रविवार छह अप्रैल को दोपहर राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मोहदीवाले के मुताबिक मंगलवार, एक अप्रैल को शाम छह बजे सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि हनुमान मंदिर में सालभर हर मंगलवार को शाम सात बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष दीपक किरवाईवाले ने कहा कि शनिवार, 12 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे हनुमान जन्मोत्सव का मनाया जाएगा। इस मौके पर पंडित देशपांडे श्रीहरि कीर्तन करेंगे। उसके तुरंत बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। सुबह सात बजे महाआरती की जाएगी। मंदिर में सभी आयोजन तात्यापारा निवासी अपनी कई पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। -
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति की ओर से दो दिवसीय अंतर संस्था एवं अंतर समाज कैरम स्पर्धा के आयोजन 26 और 27 अप्रैल को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में किया जा रहा है। स्पर्धा सिर्फ संस्था या समाज के सदस्यों के लिए है। स्पर्धा के लिए न्यूनतम प्रवेश शुल्क निर्धारित किया जाएगा। वहीं विजयी प्रतिभागी को शील्ड, प्रमाणपत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और खेलकूद की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए कैरम स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में राजधानी रायपुर के विभिन्न संस्थाओं और समाज के सदस्य भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने वाले पुरुष वर्ग व महिला वर्ग प्रतिभागियों को अपना नाम, संस्था/समाज का नाम, मोबाइल नंबर, प्रवेश शुल्क के साथ महाराष्ट्र मंडल, रायपुर को भेजा जाना है।
मालती मिश्रा ने आगे बताया कि एकल स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया। वहीं युगल पुरुष के लिए एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। उक्त स्पर्धा में विजेता एवं उपविजेता को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र के साथ नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। - -रिसर्च पार्क के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य हुआ एमओयूरायपुर, /उद्यम के लिए बदलती हुई तकनीक से तालमेल बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। जो उद्यम तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करते, वे पीछे रह जाते हैं। आज नई तकनीक को अपनाकर ही सफलता के मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव : विजन विकसित भारत 2047 में उद्यमियों, प्रोफेसर्स और आईआईटी भिलाई के छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही।दंतेवाड़ा में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए एमओयू सम्पन्नआईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव में दंतेवाड़ा में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य एमओयू भी संपादित किया गया। यह कॉन्क्लेव शिक्षा जगत के सहयोग से क्षेत्रीय उद्योगों की तकनीकी उन्नति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे हार्दिक खुशी है कि आईआईटी भिलाई द्वारा ‘विजन विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज कान्क्लेव किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के लिए योगदान देना है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर लिहाज से समृद्ध है। यहां वन संपदा और खनिज संसाधन भरपूर हैं। हमारा प्रदेश ‘धान का कटोरा’ कहलाता है और यहां के किसान मेहनतकश हैं।विजन 2047 डॉक्यूमेंट और नई औद्योगिक नीति 2024-30 लागूमुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए राज्य सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है और नई औद्योगिक नीति 2024-2030 लागू की गई है।इस नीति में सभी वर्गों को विकास में भागीदार बनाया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांगजन सहित अन्य वर्गों को विशेष सहूलियत दी गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष फोकस है। बीस्पोक पॉलिसी और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस नई नीति को लेकर निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।निवेशकों की बढ़ती रुचि, मिले 3700 करोड़ के प्रस्तावमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि निवेशक अब छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हाल ही में बंगलुरु में आयोजित इन्वेस्ट कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ को 3700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।नई दिल्ली और मुंबई में भी इन्वेस्ट कनेक्ट मीट आयोजित की गई, जिनमें निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्साह दिखाया है।ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल और आईटी सेक्टर में बढ़ते कदममुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ग्रीन एनर्जी पर विशेष जोर दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ सरकार भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।इसके साथ-साथ टेक्सटाइल और आईटी क्षेत्र में भी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि औद्योगिक विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।स्किलिंग पर विशेष ध्यान, युवाओं को मिलेगा रोजगारमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कौशल उन्नयन पर भी राज्य सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर श्री राजीव प्रकाश, सीआईआई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय जैन, श्री अमर परवानी, आईआईटी भिलाई के प्रोफेसर व छात्रगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता पर दी बधाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय साहस और समर्पण का परिणाम है। मैं उनकी वीरता को नमन करता हूं। उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 2 जवान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करना है। यह निर्णायक मोड़ है, और हम तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद के दंश से पूरी तरह मुक्त होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास बहाली के लिए संकल्पबद्ध है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई व्यापक जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस भयावह तस्वीर ने मन को अत्यंत विचलित और दुःखी कर दिया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारतवासी म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना की है।
- -भगवान झूलेलाल की जयंती पर सिंधी समुदाय को नववर्ष की बधाईरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप में भी पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।
- रायपुर । प्रशासन हर कीमत पर ऐन केन प्रकारेण शराब दूकान खोलने पर आमादा है चाहे पंचायत का विधिवत प्रस्ताव मिले अथवा नहीं । ग्राम खौली में ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद कतिपय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दबाव बना सिर्फ सरपंच व पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से सहमति पत्र बनवा शराब दूकान खोलने की तैयारी की जा रही है । इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है । क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने इस विषय पर मार्गदर्शन लेने आये खौली के प्रबुद्ध ग्रामीणों को राय दी है कि वे आसपास के ग्रामों के सहयोग से आंदोलनात्मक रुख अपनाने तैयार रहें व बिना विधिवत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने की स्थिति में ऐसे अवैधानिक कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय का शरण ले ताकि अवैधानिक तरीके से शराब दूकान खुलवाने वाले अधिकारियों पर न्यायिक निर्णय मिल सके ।ज्ञातव्य हो कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में शासन द्वारा शराब दूकान खोलना प्रस्तावित है जिसके लिये पंचायत का प्रस्ताव अनिवार्य है । ग्रामीण सभा व ग्राम पंचायत शराब दूकान खुलवाने के विरोध में है और इसकी जानकारी जिलाधीश सहित क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक गुरु खुशवंत सिंह सहित पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दी जा चुकी है । श्री बैस ने जहां ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया है वहीं श्री अग्रवाल ने जनभावना की जानकारी मुख्यमंत्री को देने पत्र भेजने का आश्वासन दिया है । इधर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकार ने भी अनुविभागीय अधिकारी , आरंग पुष्पेन्द्र शर्मा से मुलाकात कर शराब दूकान खोलने पर जहां आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा ने भी अनुविभागीय अधिकारी को क्षेत्रीय आक्रोश से अवगत कराया है । इधर बीते गुरुवार को कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरपंच व सचिव को बुलवा दबाव डाल शराब दूकान खोलने की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की कथित चर्चा ग्राम में व्याप्त है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया है ।इसी संबंध में खौली का प्रबुद्ध वर्ग श्री शर्मा से चर्चा करने पहुंचा था । उन्होंने बिना विधिवत पंचायत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने की स्थिति में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ले उच्च न्यायालय की शरण लेने व आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों का सहयोग ले आंदोलनात्मक रुख अपनाने की तैयारी का सुझाव दिया है । साथ ही सरपंच व सचिव द्वारा यदि झूठा पंचायत प्रस्ताव दिया गया हो तो सूचना के अधिकार के तहत इसकी भी प्रति प्राप्त कर इनके खिलाफ कार्यवाही करने का सुझाव दिया है ।
-
-सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
सुकमा/बीजापुर।, छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दोनों मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की यात्रा के एक दिन पहले हुई है।अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली जगदीश एक दर्जन से अधिक घातक नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसमें 2013 का झीरम घाटी हमला भी शामिल है। इस घटना में कांग्रेस के कई नेता मारे गए थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ की खबर है, जहां एक नक्सली मारा गया है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में डीआरजी सुकमा के तीन जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली गांव के आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड सुकमा और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों का शव बरामद किये हैं। सुंदरराज ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर अब तक सात नक्सलियों की पहचान हुई है, जिनमें 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव और स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, एरिया कमेटी सदस्य रोशन उर्फ भीमा पोडियम, केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य सलवम जोगी, एरिया कमेटी सदस्य माड़वी देवे, सुरक्षा दलम कमांडर दसरी कोवासी, पार्टी सदस्या हूंगी निलावाया और मेडिकल टीम प्रभारी हिड़मे शामिल है। सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, एक रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के टेकमेटा, नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस ने मौके से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जवानों की भुजाओं की ताकत के परिणामस्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता-उपमुख्यमंत्री श्री शर्माउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस सफलता पर जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के मात्र 85 दिनों में अब तक 133 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह प्रतिदिन का संकल्प है ।पिछले कुछ वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 2700 से अधिक नक्सली या तो मारे गए हैं, गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण किया है उन्होंने कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती और पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों से अपील करती है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सरकार की पुनर्वास नीति और सख्त रुख
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जा रही है। लेकिन जो हिंसा का मार्ग अपनाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संकल्प स्पष्ट है—शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है और नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। सरकार की इस स्पष्ट नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर एक सुरक्षित जीवन अपना सकते हैं, लेकिन यदि वे हिंसा का मार्ग नहीं छोड़ते, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गयासारंगढ़ बिलाईगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
- नारायणपुर/ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है।कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।
- कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देशआगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजनदंतेवाड़ा। जनजातीय विरासतों, कला एवं संस्कृति के धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां पूरे जोरो पर इस क्रम में आज बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित आगामी होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी होगे। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जायेगा।इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा कमिश्नर एवं आईजी को कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इसमें पार्किंग व्यवस्था, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहवास खान-पान के अलावा कार्यक्रम स्थल में विभागों द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले स्टालों के संयोजन जैसे विभिन्न बिन्दु शामिल रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी एवं चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कामना की है कि यह नव वर्ष देश एवं प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा और प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।



























