महाराष्ट्र मंडल में अंतर संस्था व अंतर समाज कैरम स्पर्धा 26- 27 अप्रैल को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति की ओर से दो दिवसीय अंतर संस्था एवं अंतर समाज कैरम स्पर्धा के आयोजन 26 और 27 अप्रैल को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में किया जा रहा है। स्पर्धा सिर्फ संस्था या समाज के सदस्यों के लिए है। स्पर्धा के लिए न्यूनतम प्रवेश शुल्क निर्धारित किया जाएगा। वहीं विजयी प्रतिभागी को शील्ड, प्रमाणपत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और खेलकूद की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए कैरम स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में राजधानी रायपुर के विभिन्न संस्थाओं और समाज के सदस्य भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने वाले पुरुष वर्ग व महिला वर्ग प्रतिभागियों को अपना नाम, संस्था/समाज का नाम, मोबाइल नंबर, प्रवेश शुल्क के साथ महाराष्ट्र मंडल, रायपुर को भेजा जाना है।
मालती मिश्रा ने आगे बताया कि एकल स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया। वहीं युगल पुरुष के लिए एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। उक्त स्पर्धा में विजेता एवं उपविजेता को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र के साथ नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।











.jpg)
Leave A Comment