ब्रेकिंग न्यूज़

गुड़ीपाड़वा पर 30 मार्च को तात्‍यापारा हनुमान मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

0- प्रतिदिन रात 9 बजे से पं. शशांक देशपांडे संगीतमय श्रीहरि कीर्तन की देंगे प्रस्‍तुति
रायपुर।
1110 वर्ष पुराने ऐतिहासिक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तात्‍यापारा से 30 मार्च, रविवार सुबह सात बजे भव्‍य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो तात्‍यापारा चौक से शुरू होकर फूलचौक, शारदा चौक से लौटकर तात्‍यापारा चौक, आजाद चौक से वापस लौटेगी। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से बडे़ पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर की महिला प्रमुख सुरेखा हिशीकर ने बताया कि शोभायात्रा में महाराष्‍ट्र मंडल की अहम भूमिका तो होगी ही। साथ ही बड़ी संख्‍या में मंडल के सभासद भी उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा में राम- लक्ष्‍मण, सीता, हनुमान के परिधान में बच्‍चे सजे- संवरे खूबसूरत से रथ पर सवार होकर शामिल होंगे। साथ ही ढोल, झांझ, मंजिरा और लेझिम बजातीं हुईं महाराष्ट्रियन नौवारी साड़ी पहनी हुईं महिलाएं शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होंगी। शोभायात्रा में पुरुष भी भारतीय परिधान कुर्ता- पैजामा में हाथों में भगवा ध्‍वज लिए जयघोष करते हुए शामिल होंगे।
सुरेखा के अनुसार शोभायात्रा का समापन हनुमान मंदिर में ही होगा। उसके तुरंत बाद भगवान राम की महाआरती की जाएगी। तत्‍पश्‍चात प्रसाद वित‍रण किया जाएगा। बुधवार, दो अप्रैल को शाम चार बजे चैत्र और ‘हल्‍दी कुंकुं कौशल्‍या चे डोहाळे’ होंगे। इसमें महिलाओं की अभूतपूर्व उपस्‍थ‍िति के साथ भजन- कीर्तन भी होंगे।  
मंदिर समिति के अध्‍यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले ने बताया कि 30 मार्च से पांच अप्रैल तक प्रतिदिन रात नौ बजे से संगीतमय श्रीहरि कीर्तन होगा। पं. शशांक सुहास देशपांडे सुमधुर स्‍वर में श्रीहरि कीर्तन प्रस्‍तुत करेंगे। उनके साथ मनोहर राव शेवलीकर हारमोनियम में और गिरीश काले तबले पर संगत करेंगे। रविवार छह अप्रैल को दोपहर राम जन्‍मोत्‍सव का भव्‍य आयोजन किया जाएगा। मोहदीवाले के मुताबिक मंगलवार, एक अप्रैल को शाम छह बजे सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि हनुमान मंदिर में सालभर हर मंगलवार को शाम सात बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।
मंदिर समिति के उपाध्‍यक्ष दीपक किरवाईवाले ने कहा कि शनिवार, 12 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे हनुमान जन्‍मोत्‍सव का मनाया जाएगा। इस मौके पर पंडित देशपांडे श्रीहरि कीर्तन करेंगे। उसके तुरंत बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। सुबह सात बजे महाआरती की जाएगी। मंदिर में सभी आयोजन तात्‍यापारा निवासी अपनी कई पीढ़ियों से करते आ रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english