- Home
- देश
-
बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले म आज सुबह एक कार और एक ट्रक की टक्कर में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। चालक सहित सभी चारों लोग पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मुकुंदपुर से कटक जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पीछे से एक ट्रक में जा टकराई। उन्होंने बताया कि उनमें से दो - शेख मुर्तजा और जमाल साहा की मौके पर ही मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक का इलाज जिले के सोरो इलाके के एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- - उपराष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर के पुनर्निर्माण पर संतोष जाहिर कियानई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों से आग्रह किया है कि वे रामायण में जिस धर्म या मर्यादित सदाचार का वर्णन है उसे अपने जीवन में आत्मसात करें और उसके सार्वभौमिक संदेश का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने लोगों से कहा है कि इस कालातीत महाकाव्य में जिन आधारभूत मूल्यों और आदर्शों का वर्णन है उससे अपने जीवन को समृद्ध करें।17 भाषाओं में अपने फेसबुक पोस्ट श्री राम मंदिर का पुनर्निर्माण और उन आदर्शों की स्थापना में उपराष्ट्रपति ने 5 अगस्त से प्रस्तावित राम मंदिर के पुनर्निर्माण पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि यदि हम रामायण को सही परिपेक्ष्य में देखें तो यह अवसर समाज के आध्यात्मिक अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह ग्रंथ धर्म और सदाचरण के भारतीय जीवन दर्शन का विस्तार समग्रता में दिखाता है।उन्होंने लिखा कि रामायण एक कालजई रचना है जो हमारे समाज की साझा चेतना का अभिन्न अंग है। उन्होंने लिखा है कि श्री राम मर्यादा पुरुष हैं, वे उन मूल्यों के साक्षात मूर्त स्वरूप हैं जो किसी भी न्यायपूर्ण और संतुलित सामाजिक व्यवस्था का आधार हैं। दो सहस्त्राब्दी पूर्व लिखे गए इस महाकाव्य की महिमा के विषय में लिखते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा है कि रामायण के आदर्श सार्वभौमिक हैं जिन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया के अनेक समाजों पर अमिट सांस्कृतिक प्रभाव छोड़ा है।वेद और संस्कृत के विद्वान आर्थर एंटनी मैक्डोनल्ड को उद्दृत करते हुए वे लिखते हैं कि भारतीय ग्रंथों में जिन राम का वर्णन है वो मूलत: पंथ निरपेक्ष हैं और उन्होंने विगत ढाई सहस्त्राब्दी में जन सामान्य के जीवन और विचारों पर अमिट प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने लिखा है कि राम कथा देश विदेश के कलाकारों, कथाकारों, लोक कला, संगीत, काव्य, नृत्य के लिए अनुकरणीय कथानक रहा है। इस क्रम में उन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया के बाली, मलाया, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस जैसे देशों में राम कथा पर आधारित विभिन्न कला विधाओं का उल्लेख किया है, जो राम कथा की सार्वभौमिक लोकप्रियता का परिचायक है। इस महाकाव्य का अलेक्जेंडर बारानिकोव द्वारा रूसी भाषा में अनुवाद किया गया तथा रूसी थिएटर कलाकार गेनेडी पेंचनिकोव ने इसका मंचन किया।कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की दीवारों पर राम कथा को उकेरा गया है। तथा इंडोनेशिया के प्रंबनान मंदिर की राम कथा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रसिद्ध है। ये सभी विश्व के सांस्कृतिक पटल पर रामायण के प्रभाव को दर्शाते हैं। उन्होंने लिखा है कि बौद्ध, जैन और सिक्ख परम्पराओं में भी राम कथा का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं में इस महाकाव्य के इतने सारे संस्करण होना, यह साबित करता है कि इस कथानक में ऐसा कुछ तो है जो उसे आज भी लोगों में लोकप्रिय तथा समाज के लिए प्रासंगिक बनाता है। उन्होंने लिखा है कि श्री राम उन मर्यादाओं और गुणों के साक्षात मूर्ति हैं जिनके लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है, हर समाज अपेक्षा करता है।ाम कथा के बारे में श्री नायडू ने लिखा है कि यह वन गमन के दौरान राम के जीवन में हुई घटनाओं में गुंथी हुई उनकी मर्यादाओं की कथा है जिसमें सत्य, शांति, सहयोग, समावेश, करुणा, सहानुभूति, न्याय, भक्ति, त्याग जैसे सार्वकालिक सार्वभौमिक गुणों के दर्शन होते हैं, जो भारतीय जीवन दर्शन का आधार हैं। श्री नायडू ने लिखा है कि इन्हीं कारणों से रामायण आज भी प्रासंगिक है।उपराष्ट्रपति ने लिखा है कि महात्मा गांधी ने राम राज्य को ऐसी जन केंद्रित लोकतांत्रिक व्यवस्था के मानदंड के रूप में देखा जो शांतिपूर्ण सह अस्तित्व, समावेशी सद्भाव तथा जन सामान्य के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहती है। उनका मानना है कि राम कथा समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए हमारी राजनैतिक, न्यायिक और प्रशासकीय व्यव्स्था के लिए एक अनुकरणीय मानदंड है।
-
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का दिल्ली के छतरपुर में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में आज अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ और सिंह की दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी वहां मौजूद थी। कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। उल्लेखनीय है कि 64 वर्षीय अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया था। वह सिंगापुर के अस्पताल में गत छह महीने से इलाज करा रहे थे।
वर्ष 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण भी हुआ था। अमर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था। राजनेताओं, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और जया प्रदा उन लोगों में शामिल रहे जिन्होंने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
- लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और एक वीडियो साझा किया
नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा मांगा, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों माताओं एवं बहनों के आशीर्वाद से देश नित नयी ऊंचाइयां छूएगा और नयी सफलताएं प्राप्त करेगा।कोराना वायरस महामारी के कारण राखी नहीं भेज पाने का दर्द बयां करते हुए लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और एक वीडियो साझा किया। प्रधानमंत्री के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को वीडियो के रुप में प्रस्तुत कर उन्होंने अपना संदेश भेजा। लता ने कहा, नरेंद्र भाई, आज राखी के शुभ अवसर पर मैं आपको प्रणाम करती हूं। राखी तो मैं आपको भेज नहीं सकी और उसकी वजह सारी दुनिया जानती है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए लता ने कहा कि आपने देश के लिए इतना काम किया है और इतनी अच्छी चीजें की हैं कि देशवासी कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा, आज भारत की लाखों-करोड़ों औरतों के हाथ उन्हें राखी बांधने के लिए आगे हैं, लेकिन राखी बांधना मुश्किल है। पर आप समझ सकते हैं। और अगर हो सके तो आप राखी के दिन हमसे वादा कीजिए कि आप भारत को और ऊंचा ले जाएंगे। नमस्कार।लता मंगेशकर के संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दीदी आपका भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। मोदी ने कहा, करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छूएगा, नयी-नयी सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। - नई दिल्ली। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके में उगायी जाने वाली केसर बेहतरीन किस्म की मानी जाती है। हाल में केन्द्र सरकार ने कश्मीर घाटी में उगने वाली केसर के लिए जी.आई. यानी जियोग्रेफिकल इंडीकेशन पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किया है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि यह कश्मीर घाटी में उगने वाली केसर को प्रमाण पत्र के साथ विश्व मानचित्र पर लाने की दिशा में पहला प्रमुख कदम है।जी. आई. टैग मिल जाने के बाद निर्यात बाजार में कश्मीर की केसर का महत्व और बढ़ जायेगा और इससे किसान अपनी उपज के लिए बेहतर दाम भी हासिल कर सकेंगे। उपराज्यपाल ने जी. आई. प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कृषि निदेशक की सराहना की है और कहा है कि कश्मीर की केसर को फिर से उसका गौरवपूर्ण स्थान दिलाना, केन्द्र सरकार और प्रदेश प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसी महीने अत्याधुनिक मसाला पार्क का कार्य पूरा होने और इसके उद्घाटन से कश्मीर में केसर उत्पादन के क्षेत्र में भारी बदलाव आने की संभावना है। जी. आई. प्रमाण पत्र से किसी खास क्षेत्र में पैदा होने वाली खास वस्तुओं को विशेष पहचान मिलती है। यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने के बाद उस नाम का इस्तेमाल कोई और नहीं कर सकता। भौगोलिक संकेतक प्रमाण पत्र मिलने से कश्मीरी केसर में मिलावट नहीं की जा सकेगी और खरीदारों को प्रमाणिक सामग्री तथा किसानों को बेहतर दाम मिल सकेंगे।
- नई दिल्ली। भारतीय औषधि महानियंत्रक - डीसीजीआई ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ऑस्ट्रा जेनेका कोविड टीके- कोवीशील्ड के दूसरे और तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण की अनुमति दे दी है। इससे देश में आम जनता के लिए कोविड का टीका जल्दी लाने में मदद मिलेगी।केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड से होने वाली मृत्युदर- सीएफआर में लगातार सुधार हो रहा है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में यह अभी भी सबसे कम है। सीएफआर आज घटकर दो दशमलव एक-एक प्रतिशत पर पहुंच गया।मंत्रालय के अनुसार कोविड से निपटने के लिए बनाई गई रणनीति में संक्रमण का शुरूआती स्तर पर पता लगाने और उच्च जोखिम वाली आबादी की प्राथमिकता के आधार पर देखभाल पर पर जोर दिया गया है। जिससे स्वस्थ होने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 40 हजार पांच सौ 74 से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 11 लाख 86 हजार दो सौ तीन हो गई है। कोविड के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 65 दशमलव सात-सात प्रतिशत पर पहुंच गई है।प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है। पांच लाख 79 हजार लोगों का उपचार किया जा रहा है।----
-
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन से तीन दिन पहले रविवार को बताया कि नए अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण जून, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि स्टेशन दिखने में राम जन्मभूमि मंदिर जैसा होगा और यहां आने वाले यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 का काम, मौजूदा बरामदा, सीढिय़ों और पैसेज आदि का काम तथा परिसर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि इस स्टेशन के निर्माण को 2017-18 में मंजूरी मिली थी और इसे बनाने में करीब 104 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का काम जून, 2021 तक पूरा हो जाएगा। उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, महत्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे अयोध्या स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता, सुन्दरता और उच्च गुणवत्ता वाली तमाम अन्य अपेक्षित सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बढ़ रहा है।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वह दिशा-निर्देश के अनुसार स्वयं पृथक-वास में चले जाएं और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि डॉक्टर की सलाह पर वह गृह पृथक-वास में चले गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, कोरोना महामारी की विभीषिका के बीच जनसेवा में संलग्न भाजपा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने कहा, कुशल चिकित्सकों की देख-रेख और आपके मजबूत आत्मबल से कोरोना शीघ्र ही परास्त होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (जलशक्ति मंत्री) कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी। इससे पहले, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे।
-
नई दिल्ली। प्राइवेट सिक्यूरिटी सेवा इकाइयों के केंद्रीय संगठन सीएपीएसआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सेवा को सेवा कर से छूट दिये जाने का आग्रह किया है। सीएपीएसआई (सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्युरिटी इंडस्ट्री) के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने 29 जुलाई को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, कोविड-19 के बाद नागरिकों के बीच सद्भावना दिखाते हुए निजी सुरक्षा सेवाओं को कर मुक्त घोषित किया जाना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार की ज्यादातर सेवाएं लाखों रेजिडेंट वेलफेयर एसोसएिशन (आरडब्ल्यूए) और लघु एवं मझोले उद्यम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर निजी सुरक्षा उद्योग को कर भुगतान से छूट दी जाती है, इस प्रकार की सेवा लेने वाले ग्राहकों को लाभ होगा क्योंकि इससे ये सेवाएं सस्ती होंगी। सिंह के अनुसार पर्याप्त आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बना कर यह सुनिश्चित करना सरकार का मूल और बुनियादी कर्तव्य है कि देश का हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिये पुलिस और अद्र्धसैनिक बल गठित करती है तथा इस प्रकार की सेवाओं के लिये कोई बिल नहीं भेजती। सिंह के अनुसार देश में लोगों के मुकाबले पुलिस की संख्या कम है, ऐसे में नागरिकों को मजबूरन स्वयं की रक्षा के लिये कदम उठाने पड़ते हैं। इसके लिये वे निजी सुरक्षा एजेंसियों को भुगतान कर सेवाएं लेते हैं। पत्र के अनुसार लोग सुरक्षा सेवाओं के लिये भुगतान करते हैं और इसके जरिये सरकार का वित्तीय बोझ कम करते है। इससे सरकार पर और पुलिस बल तैनात करने तथा अद्र्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाने में खर्च का बोझ नहीं पड़ता है। सिंह ने कहा कि इस बचत पर गौर करते हुए सरकार को उन सेवाओं पर सेवा कर नहीं वसूलना चाहिए जिसे उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है।
-
बुलढाना। महाराष्ट्र के बुलढाना में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर रविवार शाम एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार अकोला की ओर जा रही थी तभी शाम में करीब छह बजे खामगांव की ओर जा रहे एक ट्रक ने कोलोरी गांव के पास कार को टक्कर मार दी। खामगांव के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने रविवार को कहा कि नई शिक्षा नीति में जो अंतर-विषय अध्ययन की बात कही गई है वह निश्चित रूप से विदेशी छात्रों को भारत आकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तमाम विदेशी छात्र भारत में अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन अब भारत में शिक्षा का क्षेत्र पहले के मुकाबले और खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से विदेशी छात्रों को आकर्षित करेगा। नई शिक्षा नीति के साथ, बहुत उदारवादी व्यवस्था होगी, नियामक प्रणाली भी बहुत उदार होगी, ज्यादा आजादी होगी। इसलिए मुझे यकीन है कि बड़ी संख्या में विदेशी छात्र भारत की ओर आकर्षित होंगे। आईआईटी-जोधपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मिश्रा सवालों के जवाब दे रहे थे।
-
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मध्य और पश्चिमी भारत में चार अगस्त से अगले तीन-चार दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त और 5 अगस्त को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी होने का अनुमान जताया है। इसी अवधि के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है।
विभाग के अनुसार चार अगस्त के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावाना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून का रुख दक्षिण की ओर होने और जोर पकडऩे की संभावना है। विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक तथा केरल में तीन से पांच अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने और कुछ इलाकों में बहुत ही तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त को तटीय महाराष्ट्र और गोवा के लिए रेड वार्निंग जारी की है। 3 अगस्त को मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 4-5 अगस्त को बहुत तेज बारिश के आसार हैं। पांच अगस्त को गुजरात क्षेत्र के तटीय जिलों और छह अगस्त को शेष राज्य में व्यापक वर्षा का अनुमान है।
-
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं ने एकता और जुड़ाव का प्रदर्शन करते हुए रविवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात सशस्त्र और अद्र्धसैनिक बलों के जवानों को राखी बांधी। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह की पहल पर किया गया था। आधिकारिक बयान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात भारतीय सेना और अद्र्धसैनिक बलों के जवानों को राखी, तिरंगे बैंड और फेस मास्क भी भेजे। बयान में कहा गया कि यह पहल देश की विभिन्न संस्कृतियों, राज्यों और लोगों के बीच अंतर्निहित बंधन को मजबूत करेगी। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मेरा संसदीय क्षेत्र है। पूर्वोत्तर मेरा आधिकारिक कार्य क्षेत्र है। उन्होंने कहा चूंकि पूर्वोत्तर क्षेत्र उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों में शामिल है, इसलिए वह देश के इन दो सीमावर्ती क्षेत्रों को जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं। मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर या लद्दाख में तैनात किसी सैनिक के लिए पूर्वोत्तर भारत की किसी बहन की राखी का मतलब है कि देश भर की बहनें देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों के अपने भाइयों की हिफाजत के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
-
बेंगलुरू। विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) की कर्नाटक इकाई ने रविवार को कहा कि कर्नाटक की विभिन्न नदियों का जल और पवित्र स्थानों की मिट्टी उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भेजी गयी है। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त को होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। विहिप प्रचार प्रमुख वासवराज ने कहा, राज्य की सभी नदियों और धार्मिक स्थलों से हमने पानी और मिट्टी भेजी है। इसका इस्तेमाल मंदिर स्थल को पवित्र करने में किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि सुत्तुर मठ के स्वामी शिवरात्रि देशीकेंद्र ने कावेरी और कपिला से जल भेजा। धर्मशाला मंजूनाथ धर्माधिकारी वीरेन्द्र हेगड़े ने नेत्रावती नदी से जल भेजा जबकि श्रृंगेरी के शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ ने तुंगा, भद्रावती और शारावती से जल इकट्ठा किया। इसी तरह विभिन्न संतों ने कृष्णा, भीमा, मलप्रभा और घाटप्रभा नदियों से जल भेजा। वासवराज ने बताया कि मैसुरू के चामुंडेश्वरी के मंदिरों, उडुपी में श्रीकृष्णा, चिकमंगलुरू जिले के बालेहोनूर के धर्मस्थल रंभापुरी में मंजूनाथेश्वर, तुमकुरू और दत्ता पीठ में सिद्धगंगा मठ की पवित्र मिट्टी को भेजा गया है।
- नई दिल्ली। राजग में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके जीवनकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। चिराग ने खुद को शबरी का वंशज भी बताया।उन्होंने ट्वीट किया, वंचित वर्ग से आने वाली, गुरु मतंग की शिष्या, श्री राम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे जीवनकाल में पुन: मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि मतंग ऋषि की शिष्या माता शबरी को सभी सिद्धियाँ प्राप्त थीं, उसके बावजूद उनमें तनिक भी अहंकार का भाव नहीं था। यह माता शबरी की भक्ति व प्रेम भाव का असर था कि बिना संकोच के भगवान राम ने प्रेम से उनके जूठे बेर खाए। उन्होंने कहा, वंचित वर्ग से आने के बावजूद भगवान राम के मन में माता शबरी के प्रति तनिक भी भेदभाव की भावना नहीं थी। आज मंदिर निर्माण के साथ-साथ भगवान राम के इन विचारों को अपना कर ऐसे समाज का भी निर्माण करना होगा, जहां किसी प्रकार का भेदभाव ना हो।
- नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने केरल के सोना तस्करी मामले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं तथा छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।छापेमारी के दौरान दो हार्ड डिस्क, एक कम्प्यूटर, आठ मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और पांच डीवीडी जब्त की गई हैं। इनके अलावा बैंक पासबुक, क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड, यात्रा कागजात, आरोपियों के पहचान संबंधी कागजात सहित कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। जांच का काम अभी चल रहा है।
- नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने देश को अगरबत्ती उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी और गामोद्योग आयोग की ओर से शुरू किए गए रोजगार सृजन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। खादी अगरबत्ती आत्मनिर्भर मिशन के नाम से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगार और प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है।प्रायोगिक परियोजना के रूप में इसकी शुरूआत जल्द की जाएगी। इसके पूरी तरह लागू हो जाने पर अगरबत्ती उद्योग में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।-----
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये 8 अगस्त से लागू होंगे। इनके तहत यात्रियों को यात्रा से कम से कम 72 घंटे पहले एक स्वघोषणा प्रपत्र ऑन लाइन पोर्टल newdelhiairport पर प्रस्तुत करना होगा। उन्हें इस पोर्टल पर यह शपथ-पत्र भी देना होगा कि वे अनिवार्य रूप में चौदह दिन के लिए क्वारंटीन में रहेंगे। इसमें से सात दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन का उन्हें भुगतान करना होगा। सात दिन तक वे घर पर आइसोलेशन में रहेंगे।गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारी और परिवार में मृत्यु की स्थिति में घर पर चौदह दिन तक क्वारंटीन की अनुमति होगी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने पर नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन से छूट मिल सकती है।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगियों को स्मार्टफोन और टेबलेट अपने साथ रखने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने परिवार और दोस्तों से बातचीत कर सकें। इससे उन्हें मानसिक दबाव से उबरने में मदद मिलेगी।हालांकि अस्पताल वार्ड में मोबाइल फोन की अनुमति है, लेकिन कुछ रोगियों के परिजनों ने सरकार को लिखा था कि अस्पताल प्रशासन रोगियों को मोबाइल फोन की अनुमति नहीं दे रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉक्टर राजीव गर्ग ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिवों को यह पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा है कि उपकरणों को संक्रमण मुक्त करने और रोगियों की परिजनों की बातचीत के लिए समय तय करने के बारे में अस्पताल प्रोटोकॉल बना सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासनिक और चिकित्सा टीमों की जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 वार्ड और आईसीयू में भर्ती रोगियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं पर ध्यान दें।----
-
भोपाल । अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को यहां अपने आवास पर ‘हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘‘कमलनाथ के आवास पर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘कमलनाथ हनुमानजी के बड़े भक्त हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।'' कमलनाथ ने शनिवार को कहा था, ‘‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।'' गुप्ता ने कहा, ‘‘हनुमान चालीसा का पाठ पूरी तरह से आध्यात्मिक आयोजन है। इसे किसी अन्य परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा जाना चाहिए।'' गुप्ता ने कहा कि जब कमलनाथ सांसद थे, तब उन्होंने कुछ साल पहले छिंदवाड़ा जिले में 101 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी।
-
जयपुर । राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बांध के पास सेल्फी लेने के दौरान पांव फिसलने से बांध में गिरी बेटी को बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता की भी मौत हो गई। थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि गलवा बांध के पास सीमेंट के बने रैंप की ढलान पर सेल्फी लेने के दौरान एक लड़की का पांव फिसल जाने से वह बांध में गिर गई। उसे बचाने के लिए पिता और मां भी बांध में कूद गये और तीनों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बांध के पास दंपती की स्कूटी, दो मोबाइल, मास्क और चप्पलें मिली हैं। मृतकों की पहचान मानसिंह नरूका (45), उनकी पत्नी संजू कंवर (43) और पुत्री लविता उर्फ तनू (17) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम जारी है।
-
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं। एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
-
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'' शाह ने रविवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भी शाह के जल्द ठीक होने की कामना की।
- नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अगले साल तक तैयार हो जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।यह पुल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा। इस पुल की कुल ऊंचाई 467 मीटर होगी और यह नदी तल से 359 मीटर ऊंचाई पर होगा। दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार की ऊंचाई 72 मीटर और एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है।सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होगा। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के शीर्ष पेशेवरों की प्रत्यक्ष निगरानी के तहत बीते एक साल के दौरान पुल का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार दिसंबर 2022 तक कश्मीर को ट्रेन सेवाओं से जोड़ दिया जाएगा।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि देश में सार्स कोविड-2 के एक हजार जीनोम को क्रमबद्ध करने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि देश में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 16 तरह की टीकों का परीक्षण विभिन्न चरणों में है।स्वास्थ्य मंत्री ने जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक में कोविड-19 से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करने के मौक पर यह बात कही। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा कोविड-19 से जुड़े डेटा कोष का राष्ट्रव्यापी नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया। ये कोष फरीदाबाद, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, पुणे और बेंगलुरू में बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड महामारी को नियंत्रित करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अथक प्रयासों की सराहना की।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड से जुड़ी सूचनाओं का जो डेटा बेस तैयार किया गया है वह कोरोना वायरस के स्वभाव को समझने में मदद करेगा, जिससे महामारी के संक्रमण को रोकने में सहायता मिलेगी। डॉ. हर्ष वर्धन ने इस मौके पर बताया कि बीसीजी टीके का परीक्षण तीसरे चरण में और जायडस कैडिला द्वारा तैयार किए जा रहे डीएनए वैक्सीन का परीक्षण पहले और दूसरे चरण में है।---




.jpg)
.jpg)













.jpg)







