- Home
- बिजनेस
- हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट तीन और डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए 16,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे कुल प्रस्तावित केंद्रों की संख्या छह हो जाएंगी। इस प्रमुख आईटी फर्म ने पहले ही वर्ष 2022 की शुरुआत में 16,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन परिसरों में अपने पहले निजी इस्तेमाल वाले ‘डेटा सेंटर' निवेश की घोषणा की थी। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि नई घोषणा के साथ माइक्रोसॉफ्ट द्वारा यहां स्थापित किये जाने वाले डेटा केंद्रों की कुल संख्या छह हो जाएगी। तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने कहा कि आने वाली परियोजनाओं के बारे में आईटी और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव जयेश रंजन और माइक्रोसॉफ्ट के लिए एशिया के अध्यक्ष अहमद मझारी की उपस्थिति में स्विट्जरलैंड के दावोस में माइक्रोसॉफ्ट कैफे में चर्चा की गई थी।
-
नयी दिल्ली । वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने स्वर्गीय विक्रम किर्लोस्कर की पुत्री मानसी टाटा को तत्काल प्रभाव से अपना नया वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। टीकेएम ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इसके साथ ही वह टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स (टीकेएपी) की भी वाइस चेयरपर्सन बनेंगी। इसमें कहा गया है, ‘‘टीकेएम के पूर्व वाइस चेयरमैन स्वर्गीय विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन के बाद निदेशक मंडल की बैठक में इस नियुक्ति फैसला लिया गया है।'' बयान के अनुसार, मानसी पहले से ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक मंडल की सदस्य हैं। इसके अलावा वह टीकेएम के कॉरपोरेट निर्णयों और रणनीतिक संचालन का हिस्सा हैं। टीकेएम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मसाकाजू योशिमुरा ने कहा, ‘‘मानसी टाटा भारतीय वाहन उद्योग की अपनी गहरी समझ के साथ ‘सभी को सामूहिक उत्साह' देने की दिशा में टीकेएम की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगी।'' इनके पिता विक्रम किर्लोस्कर का पिछले साल नवंबर में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।
किर्लोस्कर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर में टाटा को टोयोटा इंडस्ट्रीज इंजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड (केटीटीएम), टोयोटा मैटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीएमएचआईएन) और डेंसो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (डीएनकेआई) समेत कंपनी की संयुक्त उद्यम कंपनियों के निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।
- - नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।'' विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।
- मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18107.85 अंक पर बंद हुआ।अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा।अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़े और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान से बाजार नीचे आया।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 329.19 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18107.85 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और नेस्ले इंडिया प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार में बुधवार को गिरावट रही थी।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दिनों की तेजी पर विराम लगा। अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं की मौद्रिक नीति को लेकर कड़े रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।मंदी की आशंका से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 319.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
- दावोस. टाटा समूह के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि भारत के व्यवहार में नजरिये में हाल के वर्षों में व्यापक बदलाव आया है और अब वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अगुवा की स्थिति में आ गया है। यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)-2023 की वार्षिक बैठक के दौरान '10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के मार्ग पर भारत' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि देश ने प्रौद्योगिकी का लाभ उठान में महारथ हासिल कर ली है। टाटा संस के चेयरमैन ने आगे कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा स्नातक भारत में होते हैं, जो देश को बढ़त वाले स्थान पर पहुंचाने वाला सिर्फ एक तथ्य है। उन्होंने आगे कहा, ''भारत के नजरिये में बदलाव आ रहा है और कोरोना महामारी के दौर में यह सबसे अच्छा था, जब हमने देखा कि हमारे अपने टीके का विनिर्माण भारत में ही हो रहा है। डिजिटल स्वीकार्यता अभूतपूर्व रही है।'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरे लिए तीन सबसे महत्वपूर्ण चीजें- वृद्धि, वृद्धि और वृद्धि हैं। दुनिया को मजबूती की जरूरत है और भारत अगुवाई करने की स्थिति में है, खासकर आपूर्ति श्रृंखला ढांचे में।'' उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में एक करोड़ पर्यटक आते हैं लेकिन इसमें 10 करोड़ पर्यटकों को बुलाने की क्षमता है। इसके लिए हमें अवसंरचना तैयार करने की जरूरत है और हवाई अड्डों, सड़क, रेल और जहाज परिवहन के क्षेत्रों में काफी काम हो रहा है। उन्होंने कहा, ''हम अभी वहां नहीं हैं लेकिन हम वहां जरूर पहुंचेंगे और इसके लिए हमें सिर्फ अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना है।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी लक्ष्यों के 25 साल के इस अमृत काल में प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,631 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।हालांकि, चांदी की कीमत 52 रुपये की तेजी के साथ 69,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।'' विश्लेषकों ने कहा कि मंगलवार को डॉलर इंडेक्स के 0.18 प्रतिशत मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। अमेरिकी बॉन्ड आय में भी हालिया निम्न स्तर से सुधार आया। विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी लाभ के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर थी।
-
नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के मद्देनजर सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 2,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,900 रुपये प्रति टन किया गया है। यह आदेश 16 जनवरी को जारी किया गया। कच्चे तेल को परिष्कृत कर पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे ईंधन में बदला जाता है। इसके अलावा सरकार ने डीजल के निर्यात पर कर 6.5 रुपये से घटाकर पांच रुपये प्रति लीटर कर दिया है। एटीएफ के निर्यात पर कर को 4.5 से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है।
नई दरें 17 जनवरी से प्रभावी हैं। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर सबसे पहले अप्रत्याशित लाभ कर जुलाई, 2022 में लगाया गया था। इसपर अप्रत्याशित लाभ कर की दर इस समय दूसरे सबसे निचले स्तर पर है। दिसंबर, 2022 के दूसरे पखवाड़े में घरेलू कच्चे तेल पर कर 1,700 रुपये प्रति टन था। इससे पहले तीन जनवरी की पखवाड़ा समीक्षा में कर दरों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल मजबूत हुआ था। उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम नीचे आए हैं। भारत ने पहली बार अप्रत्याशित लाभ कर एक जुलाई को लगाया था। इस तरह भारत उन कुछ देशों में शामिल हो गया था जो ऊर्जा कंपनियों के सामान्य से अधिक मुनाफे पर कर वसूलते हैं। उस समय पेट्रोल और एटीएफ पर छह रुपये प्रति लीटर (12 डॉलर प्रति बैरल) और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर (26 डॉलर प्रति बैरल) का निर्यात शुल्क लगाया गया था। इसके अलावा घरेलू कच्चे तेल पर 23,250 रुपये प्रति टन (40 डॉलर प्रति बैरल) का अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। पहली समीक्षा में ही पेट्रोल पर निर्यात कर को समाप्त कर दिया गया था। पिछले दो सप्ताह की कच्चे तेल की औसत कीमत के आधार पर कर दरों की प्रत्येक पखवाड़े में समीक्षा की जाती है।
- नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को चयनित बोलीदाताओं को वाणिज्यिक खनन के लिए तीन अतिरिक्त कोयला खदानें आवंटित कीं। इसके साथ ही वाणिज्यिक खनन के तहत सालाना 8.9 करोड़ टन की अधिकतम क्षमता वाली 48 कोयला खदानों को अब तक आवंटन आदेश प्राप्त हुए हैं। कोयला मंत्रालय के बयान के अनुसार, अतिरिक्त सचिव (कोयला) एम नागराजू ने बोलीदाताओं के प्रतिनिधियों को आवंटन आदेश दिए और ऊर्जा सुरक्षा को आगे बढ़ाने में निजी क्षेत्र की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। तीन खदानों की संयुक्त उत्पादन क्षमता सालाना 37 लाख टन है और इसके भूगर्भीय भंडार कुल 15.65 करोड़ टन है। इन खानों से वार्षिक राजस्व के रूप में 408 करोड़ रुपये और 550 करोड़ रुपये पूंजी निवेश आने का अनुमान है। इसके अलावा इससे पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने नवंबर, 2022 में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का छठा दौर शुरू किया था और 141 खदानों को नीलामी के लिए रखा था।
- कोलकाता । बर्जर पेंट्स लिमिटेड नए विनिर्माण संयंत्र को स्थापित करने के लिए ओडिशा में जमीन की तलाश कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी लखनऊ के पास 1,015 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित पेंट विनिर्माण संयंत्र को भी जल्द चालू करने की तैयारी में है। संडीला औद्योगिक पार्क में 36 एकड़ में फैले इस पूर्ण-स्वचालित संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन जनवरी के अंत में या फरवरी की शुरुआत में चालू हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि इस संयंत्र में सजावटी और वाणिज्यिक मिलाकर कुल क्षमता 40,000 टन पेंट प्रति माह उत्पादन की है। बर्जर पेंट के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने उप्र वैश्विक निवेश सम्मेलन से संबंधित रोडशो से इतर कहा, ''उप्र संयंत्र की क्षमता से हमें बढ़ती मांग में अगले दो-तीन साल तक मदद मिलेगी। हम ओडिशा में भी एक नए संयंत्र के लिए जमीन तलाश रहे हैं। इसके लिए हमें 40 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।'' बर्जर पेंट्स ने औद्योगिक रेजिन, निर्माण रसायन रेजिन और औद्योगिक उत्पादों के विनिर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के पानागढ़ औद्योगिक पार्क में 40 एकड़ भूमि ली है। यह बर्जर का तीसरा संयंत्र होगा। हावड़ा जिला के शिबपुर और हुगली के रिशरा में भी उसके संयंत्र स्थापित हैं।
- दावोस। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करने के मामले में भारत के चीन की जगह ले लेने के बारे में सोचना अपरिपक्वता होगी लेकिन आगे चलकर स्थिति बदल भी सकती है। राजन ने यहां जारी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में थोड़ा भी सुधार होने से वैश्विक वृद्धि की संभावनाओं को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब भी 12 महीने बाकी हैं और इस दौरान चीन की स्थिति का सुधरना अच्छी बात होगी। उन्होंने कहा, "चीन इस समय महामारी का सामना कर रहा है और इस साल मार्च-अप्रैल तक उसकी स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर उसके विनिर्माण में सुधार होता है तो उससे बाहर भी कीमतें कम हो सकती हैं।" भारत के बारे में पूछे जाने पर राजन ने कहा, "यह तर्क अपरिपक्व है कि भारत चीन की जगह ले लेगा। इसकी वजह यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था चीन की तुलना में अभी बहुत छोटी है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति बदल भी सकती है। भारत पहले से ही दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह अपनी वृद्धि जारी रख सकता है।" राजन ने कहा कि मौजूदा समय में नीति-निर्माताओं की नजरें श्रम बाजार के अलावा आवासीय क्षेत्र पर टिकी हुई हैं। उन्होंने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां घरों की बिक्री नहीं होने पर भी कीमतें नहीं गिर रही हैं। उन्होंने कहा, "क्या सब निराशाजनक ही है। शायद नहीं, अगर पुतिन युद्ध खत्म करने का फैसला कर लेते हैं तो निश्चित रूप से हालात सुधरेंगे।"
- नयी दिल्ली । अडाणी समूह ने मंगलवार को कहा कि वह खनन क्षेत्र से जुड़े परिवहन और लॉजिस्टिक के लिए हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रकों को तैनात करेगा। एशिया के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने एक बयान में कहा कि अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने खनन लॉजिस्टिक एवं परिवहन के लिए हाइड्रोजन-चालित ट्रक के विकास की एक पायलट परियोजना शुरू करने का समझौता किया है। यह समझौता अशोक लेलैंड और बलार्ड पावर के साथ किया गया है। इस साझेदारी में एशिया के पहले हाइड्रोजन-चालित खनन ट्रक का विकास किया जाएगा। इस परियोजना की अगुवाई अडाणी एंटरप्राइजेज करेगी जबकि कनाडा की कंपनी बलार्ड पावर हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन की आपूर्ति करेगी। दुनिया में वाणिज्यिक वाहनों की अग्रणी विनिर्माता अशोक लेलैंड इस ट्रक का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के साथ तकनीकी समर्थन देगी। अडाणी समूह ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाले इस खनन ट्रक को भारत में वर्ष 2023 में ही पेश किए जाने की योजना है। एईएल के निदेशक एवं अडाणी नेचुरल रिसोर्सेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय प्रकाश ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी हरित हाइड्रोजन परियोजना भारत के भावी ऊर्जा आत्म-निर्भरता की दिशा में एक सशक्त संकल्प है।
- नई दिल्ली। एप्पल ने आखिरकार 14 इंच और 16 इंच की साइज में मैक बुक प्रो को लॉन्च कर दिया है। मैकबुक के अलावा एपल ने मैक मिनी डेस्कटॉप कंप्यूटर भी पेश किया है जिसमें मैैक 2 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। 14 इंच और 16 इंच वाले मैक बुक प्रो (2023) मॉडल को हाल ही में लॉन्च हुए एम 2 प्रो और मैक 2 मैक्स प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं मैक मिनी में एम 2 सीपीयू है और एम 2 प्रो सीपीयू का भी विकल्प है।एप्पल मैक बुक प्रो (14-इंच, 2023) की शुरुआती कीमत 1 लाख 99 हजार 900 रुपये है, वहीं मैक बुक प्रो (16-इंच, 2023) की शुरुआती कीमत 2 लाख 49 हजार 900 रुपये है। इन दोनों लैपटॉप को लेकर कंपनी ने 22 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है। दोनों मॉडल के साथ वाई-फाइ 6 ई का भी सपोर्ट है और अपडेटेड एचडीएमआई पोर्ट भी है जिसे लेकर 8 के एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट का दावा है। दोनों लैपटॉप सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में खरीदे जा सकेंगे।14 इंच साइज और एम2 प्रो सीपीयू के साथ 10 सीपीयू कोर वाले मैक बुक प्रो की कीमत 1 लाख 99 हजार 900 रुपये है। इसमें 16 जीबी रैम मिलेगी, हालांकि इसे 32 जीबी में कंफिगर किया जा सकेगा। इसमें 512 जीबी एचएचडी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 1टीबी , 2 टीबी 4टीबी और 8 टीबी में कंफिगर किया जा सकेगा।14 इंच वाले मैक बुक प्रो की स्क्रीन की रिजॉल्यूशन 3024&1964 पिक्सल है, वहीं 16 इंच वाले मॉडल के साथ 3456&2234 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन में लिक्विड रेटिना एक्स डीआर डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 एचएड है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसके साथ चार्जर केलिए 67 वॉट, 96 वॉट या 140 वॉट यूएसबी टाईप-सी के विक्लप मिलेंगे।नए मैक बुक प्रो में तीन थंडरबोल्ट 4, एचडीएमआई वीडियो आउटपुट, एक एसडीएक्ससी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। इसके साथ 1080 पिक्सल वाला वेबकैम भी मिलेगा। लैपटॉप के साथ 6 स्पीकर है। 14 इंच वाला मॉडल 15.5 एमएम पतला है और इसका वजन 1.63 किलोग्राम है। 16 इंच वाला मॉडल 16.8 एमएम पतला है और कुल वजन 2.16 किलोग्राम है।मैक मिनी (2023) की शुरुआती कीमत 59 हजार 900 रुपये है। इस कीमत में एम 2 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि एम 2 प्रो प्रोसेसर वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1 लाख 29 हजार 900 रुपये है। मेमोरी के लिए 8 जीबी 16 जीबी या 24 जीबी का विकल्प मिलेगा, वहीं स्टोरेज के लिए 256 जीबी एसएसडी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी का ऑप्शन मिलेगा।सभी मैक मिनी में इन बिल्ट स्पीकर है और थंडरबोल्ट 4 के लिए चार पोर्ट, एक एचडीएमआई आउटपुट, एक गीगाबाइट पोर्ट, दो यूएसबी टाईप-ए पोर्ट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6 ई और ब्लूट्रूथ 5.3 मिलेगा।
- नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 232 रुपये के नुकसान के साथ 69,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।'' विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,911 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.03 डॉलर प्रति औंस पर थी। विश्लेषक ने कहा कि मंगलवार को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में गिरावट रही क्योंकि हालिया तेजी के बाद वायदा कारोबारियों ने मुनाफावसूली की। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बुधवार को जापान की नीतिगत बैठक के ऊपर सबकी निगाह रहेगी। वहां के केन्द्रीय बैंक ने दिसंबर की बैठक के दौरान नीतिगत दर को लेकर अप्रत्याशित रूप से आक्रामक रुख दिखाया था।''
-
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। इस दौरान चांदी भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,916 डॉलर प्रति औंस और 24.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे।अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में धीमी वृद्धि की उम्मीद से सोना नौ महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार करता दिखा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'डॉलर सूचकांक और अमेरिकी प्रतिफल में भी पिछले सप्ताह क्रमश: दो प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।दमानी ने कहा कि चीन में पिछले सप्ताह भौतिक सोने के प्रीमियम में तेजी से वृद्धि हुई जो नए साल के पहले बाजार के फिर से पूरी तरह से खुलने की उम्मीद से उत्साहित था। इस दौरान भारतीय व्यापारियों ने भारी छूट की पेशकश की क्योंकि स्थानीय बाजार में रिकॉर्ड उच्च कीमत उपभोक्ताओं की धारणा को प्रभावित कर रहे थे। - नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाये और बीएसई सेंसेक्स 168 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का बाजार से पूंजी निकालना जारी रहने तथा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 168.21 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और 60,586.77 अंक तक गया। बाद में इसमें गिरावट आई और कारोबार के दौरान यह 297.35 अंक तक नीचे चला गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,894.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।इस बीच, थोक मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 22 महीने के निचले स्तर 4.95 प्रतिशत पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,422.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
-
नई दिल्ली। थोक मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर दिसम्बर 2022 में 22 महीनों के न्यूनतम स्तर चार दशमलव नौ-पांच प्रतिशत पर आ गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों विशेष रूप से सब्जियों और तिलहन तथा कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण आई है। नवंबर महीने में यह दर पांच दशमलव 8-5 प्रतिशत थी।
-
नयी दिल्ली. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.81 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में जहां टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का मूल्यांकन घट गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 59,349.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,637.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 22,997.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,32,684.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का दिसंबर तिमाही का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है। तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 13.4 प्रतिशत बढ़ा है। इस बीच, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,004.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 4,904.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,78,922.89 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 3,668.5 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,50,782.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,624.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,754.89 करोड़ रुपये रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,165.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,305.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 47,290.7 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 16,69,280.55 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 17,373.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,25,982.59 करोड़ रुपये पर आ गई। एसबीआई का मूल्यांकन 490.85 करोड़ रुपये घटकर 5,35,521.33 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। -
नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 121 रुपये की तेजी के साथ 56,236 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 145 रुपये की गिरावट के साथ 68,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में वृद्धि की गति धीमी रहने की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी दिखी और यह लगातार चौथे सप्ताह लाभ के साथ बंद होने की ओर अग्रसर है।'' दमानी ने कहा कि निवेशकों की निगाह ब्रिटेन के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़े और अमेरिकी मिशिगन के मुद्रास्फीति अनुमान पर होगी। -
नयी दिल्ली. ब्याज दर बढ़ने और इक्विटी शेयर में बेहतर रिटर्न से बीते वर्ष म्यूचुअल फंड की निश्चित आय वाली योजनाओं पर विपरीत असर पड़ा है और इस खंड से शुद्ध रूप से 2.3 लाख करोड़ रुपये निकाले गये हैं। हालांकि ब्याज दर में वृद्धि की गति धीमी पड़ने को देखते हुए इस साल स्थिति पलटने की संभावना है। म्यूचुअल फंड की निश्श्चित आय वाली योजनाओं के तहत बॉन्ड, प्रतिभूतियों जैसे वित्तीय उत्पादों में निवेश किया जाता है। म्यूचुअल फंड कंपनियों का संघ एसोसएिशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार यह वर्ष 2021 में शुद्ध रूप से निकाले गये 34,545 करोड़ रुपये से यह कहीं अधिक है। मॉर्निंगस्टार इंडिया में वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक (अनुसंधान) कविता कृष्णन ने कहा, ''बॉन्ड, पतिभूतियों में निवेश वाली म्यूचुअल फंड की योजनाओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। ब्याज दर में वृद्धि की गति अब मंद पड़ रही है। इसको देखते हुए 2023 में स्थिति बदलने की संभावना है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मूल्यांकन के लिहाज से इक्विटी शेयर बाजार में दबाव दिख रहा है। ऐसे में निवेशक मध्यम अवधि की बॉन्ड, प्रतिभूतियों में निवेश वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं का रुख कर सकते हैं, जो उन्हें अपेक्षाकृत बेहतर रिटर्न दे सकता है...।'' निश्चित आय वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं से बीते वर्ष के 12 महीनों में से पांच में निकासी की गयी। कुल मिलाकर हमेशा निवेश के लिये उपलब्ध निश्चित आय वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं से 2022 में शुद्ध रूप से 2.3 लाख करोड़ रुपये निकाले गये।
-
ग्रेटर नोएडा. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की फेम-2 योजना के तहत अगले एक साल में देश के विभिन्न शहरों में 7,000 इलेक्ट्रिक बसों के चलने की उम्मीद है। भारी उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव हनीफ कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस योजना के तहत 7,000 इलेक्ट्रिक बसों में से 3,000 से अधिक ई-बसें पहले से ही परिचालन में हैं। देश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के उपयोग और विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना फेम इंडिया के दूसरे चरण (फेम इंडिया फेज 2) को 2019 में मंजूरी दी गई थी। फेम-2 के तहत 10 लाख ई-दोपहिया, पांच लाख ई-तिपहिया, 55,000 चार-पहिया और 7,000 ई-बसों को समर्थन देने की योजना है। कुरैशी ने कहा कि सरकार उद्योग के विकास को बढ़ावा देने और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तेजी से अपनाने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ''कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार ने ईवी को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। फेम एक मांग (संचालित) प्रोत्साहन योजना है। इसके तहत अब तक 7,000 बसों को प्रोत्साहन दिया जा चुका है।'' कुरैशी ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे वाहन प्रदर्शनी-2023 में कहा, ''मुझे उम्मीद है कि एक साल के अंदर यह बसें परिचालन में आ जाएंगी। हमारे पास बसों के लिए और योजना भी है।'' उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने देश के ईवी परिदृश्य को मजबूत करने के लिए उन्नत सेल रसायन बैटरी के निर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू की है। -
जोहानिसबर्ग. वाहन कंपनी महिंद्रा को वर्ष 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीका (एसए) में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड के रूप में नामित किया गया है। क्योंकि कंपनी की स्थानीय अनुषंगी कंपनी ने पिछले वर्ष कई रिकॉर्ड बनाए। नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनएएएमएएस) की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में 'महिंद्रा एसए' की बिक्री की मात्रा 78 प्रतिशत बढ़ी। यह बढ़त नामसा को अपनी बिक्री की रिपोर्ट करने वाले उन सभी वाहन ब्रांडों में सबसे अधिक है। वहीं बाजार के औसत से पांच गुना अधिक है। बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की 2022 में यात्री वाहन खंड की कुल बिक्री 80 प्रतिशत बढ़ाकर 4,027 वाहन हो गई। इसके अलावा इसकी हल्की वाणिज्यिक --लोकप्रिय पिक अप और बोलेरो रेंज की बिक्री 77 प्रतिशत बढ़कर 8,885 वाहन हो गई। इसमें कहा गया है कि पहली बार सालाना आधार पर रिकॉर्ड 10,000 वाहनों की बिक्री हुई और वर्ष के लिए कुल 14,000 बिक्री के करीब पहुंच गई। 2019 के बाद से यह दूसरा वर्ष जब महिंद्रा, दक्षिण अफ्रीका का सबसे तेजी से बिकने वाला ब्रांड बना। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में यह चौथा वर्ष है जब ब्रांड देश के सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक रहा है। महिंद्रा एसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गुप्ता ने 2004 में पहली बार अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दक्षिण अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने के बाद से विकास के लिए ठोस नींव बनाने के ठोस प्रयासों की सफलता का श्रेय दिया। -
नयी दिल्ली.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीलंका और बांग्लादेश ने भारत से एथेनॉल आयात करने में दिलचस्पी दिखाई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों यानी श्रीलंका और बांग्लादेश की सरकारों के साथ एथेनॉल के बारे में चर्चा की है। गडकरी ने यहां जैव-इंधन पर सीआईआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और श्रीलंका के मंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा की है। बांग्लादेश और श्रीलंका, दोनों पेट्रोल में एथेनॉल सम्मिश्रण करने के लिए भारत से एथेनॉल के आयात को लेकर उत्सुक हैं।'' मंत्री ने यह भी कहा कि 15 दिनों में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ उनकी बैठक है, जिसमें देश में एथेनॉल पंप शुरू करने के लिए नीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि एथेनॉल का भविष्य बहुत अच्छा है।
उन्होंने कहा कि सरकार अधिक एथेनॉल खरीदने के लिए उत्सुक है और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के बारे में भी आश्वस्त है। गडकरी ने कहा, ‘‘हरित ईंधन की वजह से प्रदूषण की समस्या भी हल होने जा रही है।'' - नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो एसयूवी को पेश किया गया। इनमें से एक एसयूवी एकदम नई फ्रॉन्क्स है। कंपनी की ओर से पेश की गई फ्रॉन्क्स में क्या खूबियां हैं। फ्रॉन्क्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से एकदम नई एसयूवी है। इसे कंपनी की ओर से पांच वैरिएंट में पेश किया जा रहा है। इनमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और एल्फा हैं। इसे भी जिम्नी की तरह ही सिंगल और ड्यूल टोन कलर स्कीम में पेश किया गया है। मोनो टोन में पांच कलर के विकल्प और ड्यूल टोन में तीन रंगों के विकल्प के साथ यह एसयूवी मिलेगी। इसमें आर्कटिक वाइट, अर्थन ब्राउन, ओपलनट रेड और सिल्वर कलर शामिल हैं।फ्रॉन्क्स में कंपनी की ओर से दो इंजन का विकल्प दिया गया है। पहला इंजन 1.2 लीटर का के सीरीज इंजन है जबकि दूसरे विकल्प के तौर पर एक लीटर का के-सीरीज टर्बो इंजन है। 1.2 लीटर के ड्यूल जेट वीवीटी इंजन से एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे भी आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ जोड़ा गया है। 1.2 लीटर इंजन के साथ एसयूवी में पांच गियर मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।एक लीटर के के-सीरीज टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ मिलने वाली एसयूवी में आइडल स्टार्ट/स्टॉप, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, इलेक्ट्रिक टॉर्क असिस्ट तकनीक को ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही एसयूवी में पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा रहा है। दोनों तरह के इंजन के साथ एसयूवी में 37 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। आगे के पहियों में डिस्क और पीछे के पहियों के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। एसयूवी में 195/60 आर16 के टायर मिलेंगे।फ्रॉन्क्स की लंबाई 3995 एमएम है और इसकी चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1550 एमएम, व्हीबेस 2520 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.9 मीटर है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।फ्रॉन्क्स एसयूवी में कंपनी हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, 22.86 सेमी का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड और एपल कार प्ले, ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट, ओवर द एयर अपडेट, यूएसबी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार स्पीकर, दो ट्विटर, टीएफटी डिस्प्ले, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, वायरलैस चार्जर, पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, 60:40 स्पिलट सीट्स, पावर विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स इस एसयूवी में मिलेंगे।एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, साइड एंड कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, लोकेशन शेयरिंग, ओवर स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट अलर्ट, इमोबिलाइजर, आपातकालीन अलर्ट, ब्रेकडाउन नोटिफिकेशन, स्टोलन व्हीकल नोटिफिकेशन और टो अवे एंड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।कंपनी की ओर से जिम्नी और फ्रॉन्क्स को पेश करने के बाद इनकी बुकिंग को भी शुरु कर दिया गया है। दोनों ही एसयूवी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड्स में 11 हजार रुपये देकर बुकिंग करवाई जा सकती है।
-
नोएडा (उप्र). ग्रेटर नोएडा के ‘इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर' में बुधवार को ‘ऑटो एक्सपो 2023' का आगाज हो गया, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। ऑटो एक्सपो के पहले दिन अभिनेता शाहरुख खान ने हुंडई की इलेक्ट्रिक कार को लांच किया। ऑटो एक्सपो के 16 वें संस्करण की थीम ‘‘गतिशीलता की दुनिया की खोज'' रखी गई है। आठ दिवसीय एक्सपो के पहले दिन 30 से अधिक वाहन कंपनियों ने अपने वैश्विक और 75 से अधिक अन्य वाहन पेश किए। इनमें आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन चालित वाहन शामिल हैं। वाहनों के लांच के दौरान देश की कई नामी हस्तियां और फिल्मी सितारे ऑटो एक्सपो मार्ट पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान ने हुंडई की इलेक्ट्रिक कार को लांच किया। बुधवार सुबह मारुति की कॉन्सेप्ट कारों के अलावा लग्जरी बस को भी लांच किया गया। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘आज इलैक्ट्रिक लग्जरी कोच जेबीएम गैलेक्सी के अलावा अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रॉनिक ट्रक, ग्रीव्स कॉटन के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, एमजी की दो इलेक्ट्रिक कारें लांच हुईं। इसका अनावरण जेबीएम ग्रुप के अध्यक्ष एस के आर्या एवं उपाध्यक्ष निशांत आर्या ने किया। ऑटो एक्सपो में आज टोयोटा किया सहित कई कंपनियों के नए मॉडल लांच हो रहे हैं।'' मेनन ने बताया कि यह सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान 75 से अधिक वाहनों को लांच किया जाएगा।
- -
ग्रेटर नोएडा. इंजीनियरिंग कंपनी ग्रीव्स कॉटन ने ग्रेटर नोएडा में चल रही वाहन प्रदर्शनी-2023 में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के संस्करण पेश किए। कंपनी ने इस कार्यक्रम में एम्पीयर ब्रांड श्रृंखला- एम्पीयर प्राइमस, एम्पीयर एनएक्सजी और एक बहु-उपयोगिता स्कूटर एम्पीयर एनएक्सयू के नाम से तीन दोपहिया वाहनों को पेश किया। इनका उपयोग डिलीवरी के लिए भी किया जा सकता है। कंपनी ने वाणिज्यिक तिपहिया खंड में इलेक्ट्रिक यात्री वाहन ग्रीव्स ईएलपी, कार्गो ईवी ग्रीव्स ईएलसी और ग्रीव्स एयरो विजन का अनावरण किया। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और कार्यकारी निदेशक संजय बहल ने कहा कि एम्पीयर प्राइमस चालू तिमाही के दौरान उपलब्ध होगा, जबकि बाकी वाहन अगले वित्त वर्ष के दौरान बाजार में आएंगे।



.jpg)

.jpeg)


.jpg)






.jpg)











