- Home
- बिजनेस
- नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर टाइटन कंपनी लिमिटेड के एक कर्मचारी पर बुधवार को जुर्माना लगाया। यह आदेश अप्रैल 2018 और मार्च 2019 के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा की गई जांच के आधार पर आया है। सेबी को टाइटन से एक पत्र मिला था जिसमें कंपनी ने भेदिया कारोबार रोकथाम (पीआईटी) और कंपनी की आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन के बारे में बताया था। इस पत्र के बाद सेबी द्वारा शुरू की गई जांच में पाया कि अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान कंपनी के कर्मचारियों और नामित व्यक्तियों ने भेदिया कारोबार नियमों का उल्लघंन किया। नियमों का उल्लघंन करने वालो में पाटिल बसवराज मल्लिकार्जुन भी शामिल है जिस पर सेबी ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सेबी ने अपने एक अलग आदेश में शुक्ला पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सुरेंद्र कुमार गुप्ता एचयूएफ और बलभद्र ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर बीएसई में कम कारोबार वाले शेयरों से संबंधित विकल्प श्रेणी में धोखाधड़ी और हेरफेर करने पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
- नयी दिल्ली। नया साल आते ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी गलत जीएसटी रिटर्न भरने वाले व्यापारियों के खिलाफ वसूली के लिए सीधे कदम उठा सकेंगे। इस कदम से गलत बिल दिखाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। अक्सर यह शिकायत मिलती है कि अपने मासिक जीएसटीआर-1 फॉर्म में ज्यादा बिक्री दिखाने वाले कारोबारी कर देनदारी को कम करने के लिए भुगतान से संबंधित जीएसटीआर-3बी फॉर्म में इसे कम करके दिखाते हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के वित्त विधेयक में इस बदलाव का प्रावधान रखा था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने गत 21 दिसंबर को जीएसटी अधिनियम में संशोधन को अधिसूचित कर दिया। इसके बाद एक जनवरी 2022 से यह लागू हो जाएगा। पहले इस तरह की गड़बड़ियां सामने आने पर जीएसटी विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जाता था और फिर वसूली की प्रक्रिया शुरू होती थी। लेकिन नियम बदलने के बाद अधिकारी सीधे ही वसूली की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ साझेदार रजत मोहन के मुताबिक, जीएसटी कानून में यह बदलाव काफी कड़ा है और जीएसटी विभाग को वसूली करने का विशेष अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि इस नए प्रावधान का दुरुपयोग होने की आशंका है।
- नयी दिल्ली। टमाटर की कीमतों में नरमी आयी है। आपूर्ति बढ़ने के कारण खुदरा बाजारों में इसकी कीमतों में 21 दिसंबर को एक सप्ताह पहले की तुलना में अखिल भारतीय स्तर पर 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अखिल भारतीय स्तर पर टमाटर की कीमत 21 दिसंबर को पिछले एक सप्ताह की तुलना में 12.89 प्रतिशत और पिछले एक महीने की तुलना में 23.69 प्रतिशत कम थी।'' टमाटर की खुदरा कीमत 21 दिसंबर को 47.52 रुपये प्रति किलो थी, जबकि 14 दिसंबर को 54.55 रुपये प्रति किलो और 21 नवंबर 2021 को 62.27 रुपये प्रति किलो थी। सभी प्रमुख शहरों में 21 दिसंबर को टमाटर की कीमतें एक सप्ताह और एक महीने पहले की कीमतों की तुलना में कम थीं। बयान में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के प्रमुख बाजारों में आवक में वृद्धि देखी जा रही है, और इसलिए पिछले कुछ दिनों में कीमतों के मामले में राहत की स्थिति है।'' टमाटर की थोक कीमतों में गिरावट होने का अनुमान है क्योंकि राजस्थान की फसल बाजार में है और अन्य राज्यों से आपूर्ति दिसंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, ‘‘कम बारिश के कारण, महाराष्ट्र और गुजरात में आपूर्ति बाधा की समस्या खत्म हो गई है और अधिकांश खुदरा बाजारों में कीमतों में कमी देखी गई है।'' आपूर्ति में व्यवधान के कारण पिछले महीने कई शहरों में टमाटर की कीमतें 100-120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं।
- नयी दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने गोल्फ की जानी मानी खिलाड़ी अदिति अशोक के साथ दो साल की अवधि के लिए साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत अशोक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में हुंदै ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी। हुंदै मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस एस किम ने कहा, ‘‘अदिति अशोक के साथ हमारा जुड़ना लोगों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को प्रेरित करने के हमारी ब्रांड के दृष्टिकोण को दिखाता है।
- नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज संपादित करने के लिए 'एजेंसी बैंक' की सूची में शामिल किया है। सीएसबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस नामांकन के बाद वह केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज को कर पाएगा। बैंक ने कहा, "आरबीआई के एक एजेंसी बैंक के तौर पर सीएसबी बैंक को अब कर संग्रह, पेंशन भुगतान, स्टांप शुल्क संग्रह जैसे कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्यों की सरकारों के साथ समझौता करने के लिए अधिकृत हो चुका है।" इसके अलावा अब सीएसबी बैंक स्रोत पर कर कटौती, वस्तु एवं सेवा कर, स्टांप शुल्क, पंजीकरण, संपत्ति कर, मूल्य-वर्द्धित कर और पेशेवर कर से संबंधित लेनदेन भी कर पाएगा। सीएसबी बैंक के खुदरा बैंकिंग प्रमुख नरेंद्र दीक्षित ने इसे अपने बैंक के लिए एक बढ़िया मौका बताते हुए कहा, "देश भर में फैली अपनी 562 शाखाओं के साथ हम सरकार से संबंधित बैंक सेवाएं दे पाएंगे।
- नयी दि्ल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात कर अगले साल के बजट के बारे में उनके सुझाव मांगे। प्रधानमंत्री ने बैंक, ढांचागत क्षेत्र, वाहन, दूरसंचार, उपभोक्ता उत्पाद, कपड़ा, नवीकरणीय ऊर्जा, होटल, स्वास्थ्य देखभाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अंतरिक्ष क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के सीईओ से आर्थिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनियों के सीईओ के साथ प्रधानमंत्री की बैठक बजट-पूर्व तैयारियों का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री बजट के बारे में निजी क्षेत्र से सुझाव लेने के लिए लगातार कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते भी इक्विटी एवं उद्यम पूंजी निवेशकों के साथ एक बैठक की थी जिसमें भारत को निवेश के लिहाज से अधिक आकर्षक बनाने के बारे में चर्चा की गई थी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट एक फरवरी 2022 को संसद में पेश किया जाएगा। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही मोदी सरकार ने कई आर्थिक सुधार लागू किए हैं। फिलहाल इसका जोर विनिर्माण को बढ़ावा देने पर है।
- नयी दिल्ली।सरकार ने सोमवार को कहा कि व्यापारियों को दिसंबर 2022 तक बिना लाइसेंस के रिफाइंड पॉम तेल के आयात की अनुमति दी जाएगी। इस कदम का मकसद घरेलू आपूर्ति को बढ़ाना और खाना पकाने में उपयोग होने वाले तेल की कीमतों में कमी लाना है। इससे पहले, सरकार ने खाद्य तेलों के दाम में तेजी को देखते हुए जून में 31 दिसंबर 2021 तक के लिए रिफाइंड पॉम तेल के आयात पर से पाबंदी हटा ली थी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि आरबीडी (रिफाइंड ब्लीच्ड डीओडराइज्ड) पॉम तेल और आरबीडी पॉमोलीन का आयात 31 दिसंबर, 2022 तक बिना लाइसेंस के किया जा सकेगा। हालांकि इसमें कहा गया है कि केरल के किसी बंदरगाह से आयात की अनुमति नहीं है। अब तक ये आयात प्रतिबंधित श्रेणी में थे। इनके आयात के लिए आयातक को डीजीएफटी से लाइसेंस की आवश्यकता होती थी। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने कहा कि मुफ्त आयात अवधि बढ़ाने के फैसले से घरेलू तिलहन प्रसंस्करणकर्ता प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने थोक मुद्रास्फीति में तेजी को देखते हुए यह निर्णय किया है। हालांकि, इसे अगले साल मार्च तक ही बढ़ाया जाना चाहिए था। स्थानीय सरसों की फसल मार्च से बाजार में आने लगेगी। इससे घरेलू आपूर्ति बेहतर होगी।
- नयी दिल्ली। कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसने मेघालय की प्रसिद्ध लकडोंग हल्दी की गुणवत्ता जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित परीक्षण को लेकर भारतीय मसाला बोर्ड के साथ करार किया है। लकडोंग हल्दी को विश्व स्तर पर उच्च करक्यूमिन तत्व (7-12 प्रतिशत के बीच) की उपलब्धता होने के कारण सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी में से एक माना जाता है। हल्दी की अन्य किस्मों में औसत करक्यूमिन तत्व की उपलब्धता 3-5 प्रतिशत के बीच होती है। एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित तकनीक, लकडोंग हल्दी में गुणवत्ता और 'करक्यूमिन' सामग्री का आकलन करेगी। एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संस्थापक तरणजीत सिंह भामरा ने कहा कि हल्दी के पारंपरिक परीक्षण में घंटों लगते हैं, और दूरी देखते हुए, परीक्षण के परिणाम आने में कई दिन भी लग सकते हैं। इससे किसानों और व्यापारियों दोनों के समय और संसाधनों की हानि होती है। उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित गुणवत्ता परीक्षण एक मिनट से भी कम समय में होने से करक्यूमिन तत्व का विश्लेषण करके उक्त नुकसानों को कम करने में मदद मिलेगी।
- अमरावती। श्री सीमेंट के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और गुंटूर जिले में 1,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ एक नया सीमेंट कारखाना स्थापित करने के बारे में चर्चा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश निवेश के लिए सबसे अच्छा गंतव्य है और राज्य में उद्योग क्षेत्र को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी। श्री सीमेंट के नौ राज्यों में सीमेंट निर्माण और संबंधित संयंत्र हैं। कंपनी का आंध्र प्रदेश में यह पहला संयंत्र होगा। इसे 24 महीनों में तैयार करने की योजना है। इस मौके पर श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक एच एम बांगुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की स्थिति में सुधार के लिए पूरे तन-मन से काम कर रहे हैं।
- नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पेट्रोल, डीजल सहित पेट्रोलियम पदार्थो से उपकर समेत कुल 3,72,970 करोड़ रुपये के उत्पाद शुल्क का संग्रह किया गया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019-20 में पेट्रोल, डीजल पर उपकर समेत 2,23,057 करोड़ रुपये के उत्पाद शुल्क का संग्रह हुआ था और 2020-21 में कुल 3,72,970 करोड़ रुपये के उत्पाद शुल्क का संग्रह किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 3,35,000 करोड़ रुपये के संग्रह का अनुमान है।
- नयी दिल्ली। रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 142 रुपये की गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 615 रुपये की गिरावट के साथ 60,280 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार आने के दबाव में दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 142 रुपये की गिरावट आई।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थिति जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोमवार को सोने में भाव में मजबूती रही और 1,799 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पर रहा।
- मुंबई |विमानन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणोजय दत्ता ने कहा है कि उनकी कंपनी विमानन क्षेत्र की अन्य कंपनियों और सरकार के साथ मिलकर उच्च अप्रत्यक्ष कर की ‘लंबे समय से चली आ रही' समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है। दत्ता ने कर्मचारियों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विमानन कंपनियों पर 21 प्रतिशत की दर से लगने वाले अप्रत्यक्ष कर काफी अधिक है। इसमें कटौती के लिए इंडिगो अन्य एयरलाइंस एवं नागर विमानन मंत्रालय के भी संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कम हवाई किराये की व्यवस्था के कारण मुनाफा पहले से ही काफी दबाव में है। इसके साथ ही कंपनी अपने बहीखाते को दुरूस्त करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी के विचार ऐसे समय में सामने आए हैं जब विमानन क्षेत्र कोविड-19 महामारी के प्रकोप को सहने के बाद धीरे-धीरे ठीक होने की राह पर है। इसी बीच कोरोना के एक नए स्वरूप ओमीक्रोन ने फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। विभिन्न देशों ने संक्रमण को रोकने के लिए फिर से यात्रा प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। घरेलू विमानन उद्योग विभिन्न स्तरों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को कम करने की वकालत करता रहा है।
- नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उम्मीद जताई है कि चालू वर्ष में उसकी कुल थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मांग की स्थिति कोविड से पहले के स्तर पर वापस आ गई है।टीकेएम के संयुक्त महाप्रबंधक (बिक्री और रणनीतिक विपणन) वी विसेलिन सिगामनी ने बताया, ‘‘2021 में हमें पिछले साल की वार्षिक थोक बिक्री के मुकाबले 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।'' ऑटो विनिर्माता ने 2020 में डीलरों को 76,111 इकाइयां बेची थीं।सिगामनी ने कहा, ‘‘टीकेएम के ग्राहक ऑर्डर लगातार बढ़ रहे हैं और हम एक स्थिर वृद्धि देख रहे हैं। मांग के रुझान कोविड से पहले के स्तर पर वापस आ रहे हैं। क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर अपने-अपने खंड में अच्छा कर रहे हैं और इसके बाद हमने लीजेंडर की पेशकश भी की है, जिसे ग्राहकों से काफी पसंद किया है।
- नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक 3.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, "आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल को आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 17 दिसंबर 2021 तक 3,71,74,810 करोड़ से अधिक आईटीआर प्राप्त हुए हैं।" मंत्रालय के अनुसार इसमें आईटीआर1 (2.12 करोड़), आईटीआर2 (31.04 लाख), आईटीआर3 (35.45 लाख), आईटीएआर4 (87.66 लाख), आईटीआर5 (3.38 लाख), आईटीआर6 (1.45) लाख और आईटीआर7 (0.25 लाख) है।
- नयी दिल्ली। दैनिक उपभोग की वस्तुओं समेत विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने आयुर्वेदिक एवं निजी इस्तेमाल के ऑर्गेनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी मदर स्पर्श बेबी केयर में 8.70 फीसदी शेयर खरीदे हैं। आईटीसी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में शनिवार को यह जानकारी दी। यह शेयर खरीद मदर स्पर्श बेबी केयर में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की गत 26 नवंबर को की गई घोषणा का ही हिस्सा है। आईटीसी ने कहा कि 8.7 प्रतिशत शेयर खरीद इस अधिग्रहण प्रक्रिया का पहला चरण है। दूसरे चरण में बाकी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। मदर स्पर्श मां और बच्चे की देखभाल के उत्पादों का निर्माण करने वाली एक स्टार्ट-अप कंपनी है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 15.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।-
- कोलंबो। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर 'सीसी' करते हुए कहा है कि बिगड़ती बाह्य तरलता स्थिति की वजह से आने वाले महीनों में चूक की आशंका बढ़ेगी। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने इसे 'जल्दबाजी में उठाया गया कदम' बताते हुए कहा है कि फिच अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों को समझने में नाकाम रहा है। फिच रेटिंग्स ने कहा है कि श्रीलंका की सरकार के लिए विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने से आने वाले साल में बाह्य ऋण देनदारियों को पूरा कर पाना खासा मुश्किल होगा। यह सिलसिला वर्ष 2023 तक भी जारी रह सकता है। फिच ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका सरकार को जनवरी 2022 में 50 करोड़ डॉलर के अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड का भुगतान करना है। उसके बाद जुलाई 2022 में भी उसे एक अरब डॉलर के एक अन्य अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड को चुकाना है।'' नए विदेशी वित्त स्रोत के अभाव में श्रीलंका के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होगा। रेटिंग एजेंसी ने इन वजहों से श्रीलंका की सॉवरेन रेटिंग को 'सीसीसी' से घटाकर 'सीसी' कर दिया है। उसने कहा कि रेटिंग में आई यह गिरावट आने वाले महीनों में चूक की बढ़ी हुई आशंका को दर्शाती है। फिच ने कहा कि श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत तेजी से घटा है जो आयात व्यय बढ़ने और श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक के विदेशी मुद्रा संबंधी हस्तक्षेप का मिश्रित परिणाम है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त के बाद से ही दो अरब डॉलर कम हो चुका है। हालांकि श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने शनिवार को कहा कि फिच का सॉवरेन रेटिंग घटाने का कदम जल्दबाजी में उठाया गया है। उसने कहा, ‘‘फिच श्रीलंका में घटित हो रहे सकारात्मक घटनाओं को समझ पाने में नाकाम रहा है।'' केंद्रीय बैंक ने कहा कि फिच के दावे के उलट मित्र देशों से वित्तीय समर्थन जुटाने की सरकार की कोशिश जल्द ही सफल होने वाली है। उसने कहा कि भारत एवं पश्चिम एशिया के देशों से मिलने वाले कर्ज का भी रेटिंग एजेंसी ने अपने आकलन में ध्यान नहीं रखा। श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक ने भरोसा जताया है कि वित्त जुटाने की कोशिश सफल होगी और देश का सकल मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर बना रहेगा।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी को स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उसके प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र से प्रशंसा पत्र मिला है। विद्युत कंपनी ने एक बयान में कहा, "भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लि. को एनर्जी कॉम्पैक्ट (पहल) प्रक्रिया की दिशा में अपने प्रयासों और प्रतिबद्धताओं के लिए, सर्व सतत ऊर्जा महासचिव और संयुक्त राष्ट्र-एनर्जी सह-अध्यक्ष की विशेष प्रतिनिधि सुश्री दामिलोला ओगुनबियी से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ।" बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र-ऊर्जा (संयुक्त राष्ट्र का एक तंत्र) ने स्वच्छ ऊर्जा के संबंध में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है और एनर्जी कॉम्पैक्ट एक्शन नेटवर्क में इसका स्वागत किया है। एनटीपीसी ने 2030 तक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की रूपरेखा तैयार करने वाले एनर्जी कॉम्पैक्ट के लिए अपनी योजनाएं प्रस्तुत की हैं। इसमें कहा गया कि एनटीपीसी का नेतृत्व एसडीजी7 (सतत विकास लक्ष्य-7) हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और एनर्जी कॉम्पैक्ट एक्शन नेटवर्क में एनटीपीसी का प्रवेश इसे एनर्जी कॉम्पैक्ट प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बनाता है।
- नयी दिल्ली। अनुसंधान एवं विकास तथा इंजीनियरिंग इकाई सेन्टीनेंट लैब्स ने बृहस्पतिवार को देश में विकसित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस पेश की। इस हाइड्रोजन ईंधन सेल प्रौद्योगिकी को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल) और सीएसआईआर-केंद्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान (सीईसीआरआई) के सहयोग से विकसित किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अनुसंधान एवं विकास नवाचार प्रयोगशाला सेन्टीनेंट लैब्स ने इस हाइड्रोजन सेल को संयंत्र, पावरट्रेन और बैटरी पैक का संतुलन जैसे अन्य प्रमुख घटकों के साथ घरेलू स्तर पर डिजाइन और विकसित किया है। कंपनी ने कहा, "ये सभी घटक 32 सीटर और नौ मीटर लंबी वातानुकूलित बस में लगाए गए हैं। यह 30 किलोग्राम हाइड्रोजन का उपयोग करते हुए 450 किमी की दूरी तक जाने में सक्षम होगा।-file photo
- नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 209 रुपये के लाभ के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 617 रुपये की तेजी के साथ 60,179 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘गुरुवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में हाजिर सोने की कीमत आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस हो गई, जिससे यहां भी सोने की कीमतों में तेजी आई।' गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 76.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
- नयी दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) एक जनवरी, 2022 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में वृद्धि करेगी। कच्चे माल की कीमतों में उछाल के असर को कम करने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है।टोयोटा भारतीय बाजार में गलांज़ा, अर्बन क्रूसर, इन्नोवा क्रिस्टा और फॉर्चूनर जैसे वाहनों की बिक्री करती है।कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘कच्चे माल समेत इनपुट लागत में लगातार वृद्धि के कारण वाहनों की कीमतों में बदलाव की आवश्यकता है। हमने हमारे ग्राहकों पर लागत वृद्धि के प्रभाव को कम से कम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किये हैं।’’गौरतलब है कि टोयोटा के अलावा मारुती सुजुकी, टाटा मोटर्स और हौंडा कार्स ने भी अगले महीने से अपने वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस्पात, तांबा और अल्युमीनियम जैसे जरुरी कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है।
- नयी दिल्ली। यूनिलीवर की पहली महिला और सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) लीना नायर ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वह इस एंग्लो-डच कंपनी से नाता तोड़कर फ्रांस के लग्जरी समूह चैनल की वैश्विक मुख्य कार्यकारी बन गई हैं। नायर यूनिलीवर के नेतृत्वकारी कार्यकारी (यूएलई) की सदस्य थीं। यूएलई की यूनिलीवर के कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। खबरों में कहा गया है कि चैनल में वह लंदन में काम संभालेंगी। यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन जोप ने कहा, ‘‘लीना ने पिछले तीन दशक में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।
- नयी दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाइटन सहित पांच भारतीय ब्रांड लग्जरी सामानों से जुड़े शीर्ष 100 वैश्विक ब्रांड में शामिल हैं। इस सूची में टाइटन तीन पायदान ऊपर चढ़कर इस बार 22वें स्थान पर पहुंच गई है और साथ ही 20 सबसे तेजी से बढ़ती लग्जरी सामान कंपनियों में शामिल है। चार अन्य भारतीय ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास, पीसी ज्वेलर्स, और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. को डेलॉयट ग्लोबल, 2021 के ‘ग्लोबल पावर्स ऑफ लग्जरी गुड्स' संस्करण में क्रमशः 37वें, 46वें, 57वें और 92वें स्थान पर रखा गया है। डेलॉयट ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तरह ही देश में रत्न और आभूषण वर्ग के ब्रांड (चार) इस बार भी सूची में हावी हैं। त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. ने शीर्ष 100 लग्री सामान कंपनियों की सूची में पहली बार जगह बनायी है।डेलॉइट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के भागीदार और उपभोक्ता उद्योग प्रमुख पोरस डॉक्टर ने कहा, ‘‘भारतीय आभूषण खुदरा विक्रेता हमेशा से मजबूत रहे हैं। टीकाकरण के विस्तार और कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट के साथ त्योहारी सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में मजबूत मांग देखी गयी। भारतीय ब्रांड ने अपनी ताकत पर भरोसा किया और ऑनलाइन समाधानों का सहारा लिया जिससे उनकी वृद्धि में मदद मिली।'' सूची में शीर्ष 10 ब्रांड में लुई वितों, केरिंग, कैप्री, लॉरियल, शनेल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लि. की हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिये देश का पहला और सबसे बड़ा इलेक्ट्रोलाइजर एक साल के भीतर आयात करने की योजना है। साथ ही कंपनी अमेरिका से एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैय) लाने को लेकर एक और जहाज किराये पर ले सकती है। गेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा कि उनकी कंपनी ने 10 मेगावॉट क्षमता का इलेक्ट्रोलाइजर खरीदने को लेकर वैश्विक निविदा जारी की है। यह प्रतिदिन 4.5 टन हाइड्रोजन उत्पादन करने में सक्षम होगा। इलेक्ट्रोलाइजर की आपूर्ति 12 से 14 महीने में हो सकती है।उन्होंने कहा, हम केवल आयात ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइजर के देश में विनिर्माण पर भी गौर कर रहे हैं। हमारी निविदा में घरेलू विनिर्माताओं को तरजीह दी गयी है।'' कंपनी देश में अपने एक गैस प्रसंस्करण संयंत्र में इलेक्ट्रोलाइजर लगाएगी। कंपनी ब्लू हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए शुरू में ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस के उपयोग पर गौर कर रही थी। अब कंपनी इलेक्ट्रालाइसिस प्रक्रिया से हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने पर विचार कर सकती है। ब्लू या हरित हाइड्रोजन आणविक रूप से समान है। जहां ब्लू हाइड्रोजन कार्बन डाइऑक्साइड उप-उत्पाद है, वहीं हरित हाइड्रोजन उत्सर्जन मुक्त ईंधन है। जैन ने कहा कि उत्पादित हाइड्रोजन को उर्वरक संयंत्रों को बेचा जा सकता है या फिर वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी में मिलाया जा सकता है। फिलहाल सबसे बड़े इलेक्ट्रोलाइजर की घोषणा एनटीपीसी ने की है। इसकी क्षमता पांच मेगावॉट होगी और इसे एनटीपीसी उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में स्थापित करेगी। भारत वैकल्पिक ईंधन स्रोत के रूप में हाइड्रोजन पर जोर दे रहा है। इसका मकसद कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है। इस बीच, गेल के निदेशक (वित्त) आर के जैन ने कहा कि कंपनी अमेरिका से ईंधन लाने को लेकर दूसरा एलएनजी जहाज किराये पर ले सकती है। कंपनी ने इस साल फरवरी में जापान की पोत परिवहन कंपनी मित्सुई ओएसके लाइंस से 1,80,000 घनमीटर क्षमता के जहाज को पांच साल के लिए किराये पर लिया और इसका नाम गेल भुवन रखा। इस जहाज का इस्तेमाल इस महीने की शुरुआत में अमेरिका से महाराष्ट्र के दाभोल तक एलएनजी पहुंचाने के लिए किया गया था। गेल ने अमेरिकी की ऊर्जा कंपनियों से एलएनजी की खरीद को लेकर अनुबंध किये हैं। जैन ने कहा, अगर मांग होगी तो हम एक और जहाज किराये पर लेने पर विचार कर सकते हैं।
- नयी दिल्ली । भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग लगातार बढ़ रही है। विभिन्न वाहन निर्माता भारतीय बाजार में अपने नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन उतार रहे हैं। ऐसे में जापानी कार निर्माता Suzuki Motor Corp (सुजुकी मोटर कॉर्प) भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है।मारुति सुजुकी ने साल 2018 में इलेक्ट्रिक वाहन लाने को लेकर एलान किया था लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई ईवी लॉन्च नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार सुजुकी साल 2025 तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक वाहन पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा, और फिर सुजुकी के घरेलू बाजार जापान और यूरोप जैसे अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। कंपनी इसके साथ फास्ट-चार्जर का विकल्प भी दे सकती है, जिससे कार की बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।सुजुकी भारत में अपने कारों के कारोबार को मारुति के साथ साझेदारी में चलाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कथित तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। लगभग 13,626 डॉलर (10,19,872 रुपये) की कीमत की इलेक्ट्रिक वाहन पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी शामिल होगी। मारुति सुजुकी इंडिया इस समय भारत में सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है, और एशियाई बाजारों में जापानी कार निर्माता का प्रमुख गढ़ भी है। भारत में मारुति सुजुकी की बिक्री में ज्यादातर छोटी, कॉम्पैक्ट कारों जैसे ऑल्टो, वैगनआर, बलेनो और स्विफ्ट का बोलबाला है। मारुति सुजुकी काफी समय से भारतीय सड़कों पर वैगनआर जैसी अपनी लोकप्रिय कार के कुछ इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, इसके लॉन्च को लेकर किसी तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारुति सुजुकी अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तुलना में सीएनजी टेक्नोलॉजी को लेकर ज्यादा उत्पाद पेश कर रही है।
- नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 68 रुपये के नुकसान के साथ 47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।हालांकि, चांदी की कीमत 114 रुपये की तेजी के साथ 60,221 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,107 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,784 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में हाजिर सोने की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,784 डॉलर प्रति औंस रह गई, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई।'

















.jpg)






.jpg)
.jpg)

