ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल ने बीते वर्ष भारत में 48.3 करोड़ से अधिक विज्ञापनों को हटाया

 नयी दिल्ली।  दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने एआई मंच जैमिनी की मदद से वर्ष 2025 में भारत में नीति का उल्लंघन करने वाले 48.37 करोड़ विज्ञापनों को हटाया है। साथ ही 17 लाख विज्ञापनदाता खातों को निलंबित किया गया। गूगल ने बृहस्पतिवार को जारी '2025 विज्ञापन सुरक्षा रिपोर्ट' में बताया कि उसने पिछले साल वैश्विक स्तर पर 8.3 अरब से अधिक विज्ञापनों को हटाया और 2.49 करोड़ विज्ञापनदाता खातों को निलंबित किया। कंपनी ने कहा कि उसके जैमिनी एआई (कृत्रिम मेधा) मॉडल के एकीकरण ने तत्काल गलत तत्वों का पता लगाने और उन्हें रोकने की उसकी क्षमता में बहुत अधिक सुधार किया है। विशेष रूप से तब, जब जालसाज बड़े पैमाने पर भ्रामक विज्ञापन बनाने के लिए जनरेटिव यानी सृजन से जुड़े एआई का तेजी से उपयोग कर रहे हैं। गूगल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हटाए गए 8.3 अरब विज्ञापनों में उसने 99 प्रतिशत से अधिक विज्ञापनों को उपयोगकर्ताओं द्वारा देखे जाने से पहले ही रोक दिया था। गूगल में विज्ञापन निजता और सुरक्षा मामलों के उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक कीरत शर्मा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''हमारी सुरक्षा टीमें उन गलत तत्वों को रोकने के लिए चौबीसों घंटे काम करती हैं, जो तेजी से परिष्कृत और दुर्भावनापूर्ण विज्ञापनों को बढ़ावा देते हैं।'' शर्मा ने कहा, ''हमारे मॉडल खतरों के लोगों तक पहुंचने से पहले उन्हें रोकने के लिए अरबों संकेतों का विश्लेषण करते हैं। इसमें खाते की अवधि, व्यवहार संबंधी संकेत और अभियान पैटर्न शामिल हैं। पुरानी कीवर्ड आधारित प्रणाली के विपरीत हमारे नए मॉडल मंशा को बेहतर ढंग से समझते हैं, जिससे हमें दुर्भावनापूर्ण सामग्री को पहचानने और उसे पहले से ही रोकने में मदद मिलती है।'' भारत में विज्ञापनों को हटाने का कारण बनने वाले शीर्ष नीतिगत उल्लंघन ट्रेडमार्क, वित्तीय सेवाओं, कॉपीराइट, विज्ञापन नेटवर्क आदि के दुरुपयोग से संबंधित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english