ब्रेकिंग न्यूज़

 आईएचसीएल ने अयोध्या में सेलेक्शंस ब्रांड के तहत 'अयोध्यम' होटल खोला

मुंबई. आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अपने 'सेलेक्शंस' ब्रांड के तहत 'अयोध्यम' होटल के उद्घाटन की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह नया होटल अयोध्या में तेजी से बढ़ रहे आध्यात्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस होटल में 162 कमरें हैं। आईएचसीएल की कार्यकारी उपाध्यक्ष (नए व्यवसाय और होटल उद्घाटन) दीपिका राव ने कहा कि भारत में आध्यात्मिक पर्यटन में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है और अयोध्या देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि 'अयोध्यम' होटल को इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जहां यात्रियों को शहर की आध्यात्मिक भावना के अनुरूप ठहरने का अनुभव मिलेगा। आईएचसीएल ने कहा कि यह होटल आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक और सांस्कृतिक तत्वों का समावेश करता है, जिससे यात्रियों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english