29 नवंबर से दुर्ग में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा
दुर्ग। दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में आगामी 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक पूज्य पं. युवराज पाण्डेय जी के श्रीमुख से आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज शीतला सेवा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने कथा स्थल पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिये तथा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंडाल निर्माण, धार्मिक झांकियों, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित होता है। पूज्य पं. युवराज पाण्डेय जी के श्रीमुख से होने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, आदर्श जीवन मूल्यों एवं उनके उपदेशों को सुनने और आत्मसात करने का श्रद्धालुओं को सौभाग्य प्राप्त होगा।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने की अपील की, ताकि कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भव्य होगा कलश यात्रा
29 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित पूज्य पं. युवराज पाण्डेय जी के श्रीमुख से होने वाली कथा के पूर्व 29 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने महिलाएं उत्साह पूर्वक पंजीयन करा रही है, बाजे गाजे और झांकी के साथ निकलने वाली कलश यात्रा पूज्य पं. युवराज पाण्डेय जी भी उपस्थित रहेंगे।













Leave A Comment