ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र पाररास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

-खरीदे गए धान का अवलोकन कर गुणवत्ता को परखा
बालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जुंगेरा में स्थित धान खरीदी केन्द्र पाररास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदे गए धान के बारदाने का अवलोकन कर धान के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को वास्तविक किसानों के रकबे की धान की खरीदी हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्हांेने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनके द्वारा बेचे गए धान की मात्रा के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में धान के रखरखाव हेतु स्टेकिंग की व्यवस्था तथा धान विक्रेताओं के आधार सत्यापन हेतु लगाए गए बायोमेट्रिक मशीन आदि कार्यों के संबंध जानकारी ली। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने धान खरीदी पंजी एवं आॅनलाईन एंट्री के कार्य का अवलोकन कर किसानों से धान खरीदी की कुल मात्रा एवं उसकी समुचित एंट्री के कार्य का सूक्ष्मता से परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने धान खरीदी के कार्य के पहले दिन 14 नवंबर एवं आज 18 नवंबर के लिए जारी किए गए टोकन एवं खरीदे गए कुल धान की मात्रा के संबंध मंे जानकारी ली। मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधन ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पाररास में धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को कुल 24 किसानों एवं आज 18 नवंबर के लिए 36 किसानों के टोकन कटने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को 24 किसानों का कुल 744.80 क्ंिवटल धान की खरीदी करने की जानकारी दी। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने तथा धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री सीआर रावटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english