बालोद जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान के रख-रखाव हेतु की गई है बेहतर व्यवस्था
बालोद। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में खराब मौसम धान मद्देनजर सभी समिति प्रबंधक द्वारा उपार्जन केन्द्रों में धान को कैंप कवर से ढक कर सुरक्षित रखा गया है। उप पंजीयक श्री राजेंद्र राठिया और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री सी आर रावटे द्बारा उपार्जन केन्द्र सांकरा ज,पिरीद,कुरदी, पैरी,लाटाबोड़ का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जहां पर सभी जगह धान कैप कवर से ढका हुआ पाया गया। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र भाटागांव आर , भाटागांव बी, मेड़की, बालोद, करहीदर सहित सभी जगह धान ढक कर रखा गया है।


.jpeg)










.jpg)
Leave A Comment