मशीन से तालाबो के जलकुम्भी की सफाई होगी निगम भिलाई के
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम मिलाई क्षेत्रान्तर्गत खाद्य लोक स्वाण् एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक में तीन विषयों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ महापौर परिषद के समक्ष रखे जाने का निर्णय लिया गया। लक्ष्मीपति राजू, अध्यक्ष खाद्य लोक स्वाण् एवं स्वच्छता समिति के सलाहकार समिति में निकाय क्षेत्रान्तर्गत कोसानाला में पूरे वर्ष भर जलकुम्भी उगने के कारण वर्षा ऋतु के दौरान आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा आसपास की आबादी दैनिक उपयोग के लिए तालाबों पर आश्रित है। निगम क्षेत्र में स्थित 33 तालाबों को जलकुम्भी, खरपतवार से होने वाले प्रदुषण से मुक्त रखने एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल द्वारा विभिन्न आदेशों में नगर अंतर्गत उपस्थित वाटर बॉडी को प्रदुषण से मुक्त रखने का दायित्व संबंधित नगरीय निकाय को दिया गया है। जिसके परिपालन में जलकुम्भी, खरपतवार से होने वाले प्रदुषण से मुक्त रखने ॅममक भ्ंतअमेजमत मशीन 15वें वित्त आयोग के गिलियन प्लस सिटी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन/उपस्कर क्रय किये जाने हेतु अनुदान राशि रुण् 150 लाख की स्वीकृति प्रदान करने महापौर परिषद के समक्ष प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने का संकल्प पारित किया गया।









.jpg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment