ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन सूचना का प्रकाशन

दुर्ग/ मुख्यमंत्री बाल सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत् प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु सघन तैयारी हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किये हैं। उक्त विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है।
सहायक आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2025-26 में इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र मंगाए जाने हेतु तिथि निर्धारित की है। जिसके अनुसार ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक, ऑनलाईन भरे गए आवेदन में त्रुटि सुधार 21 से 27 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 28 जनवरी से 07 फरवरी 2025 तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि पृथक से दी जाएगी। इसी तरह प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि पृथक से दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने एवं जानकारी हेतु लिंक http//eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-admission-Detail में कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english