ब्रेकिंग न्यूज़

 विष्णु के सुशासन में मातृशक्ति को मिल रहा सम्मान

 - मानस भवन दुर्ग में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में सम्मिलित हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव
 -महतारी वंदन योजना माताओं को सशक्त करने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका -विधायक श्री यादव
 -युवोदय स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम के प्रति किया जागरूक
 दुर्ग / छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विधानसभावार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (शहर) में मानस भवन दुर्ग में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना माताओं एवं बहनों को सशक्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एक परिवार में माता की विशेष भूमिका होती है। माताएं पैसों का महत्व समझती है लेकिन कई बार उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता नहीं मिल पाती है। छोटी-छोटी जरूरत के लिए उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता है, ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिली राशि माताओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करती है। महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करने घर की व्यवस्था को सुधारने में यह योजना एक बड़ी भागीदारी निभाती है। परिवार में मां ही होती है जो सभी को एक नजर से देखती है एवं बिना स्वार्थ के प्रेम करती है। विष्णुदेव सरकार ने माता के बारे में सोचा और माताओं के सम्मान में स्नेह से उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए दे रही है। दुर्ग शहर क्षेत्र से लगभग 53000 महिलाएं प्रतिमाह 1000 रुपए प्राप्त कर रही है। उन्होंने सभी हितग्राही महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
      कार्यक्रम के दौरान युवोदय-दुर्ग के दूत स्वयं सेवकों द्वारा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह कुप्रथा को रोकने एवं इससे समाज पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम संकल्प शपथ भी दिलाई गई। शपथ में कहा गया ’’मैं सत्य निष्ठापूर्वक संकल्प लेता/लेती हूं कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं कराऊंगा/कराऊंगी और ना ही मैं करने दूंगा/दूंगी। कम उम्र की शादी एक सामाजिक बुराई एवं कानूनन अपराध है। अतः मैं प्रण करता/करती हूँ कि इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी। मैं अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की प्रतीज्ञा करता/करती हूँ।’’ इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति द्वारा ई.सी.सी.ई. की गतिविधियों का प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़, रस्साकसी, मटकी फोड़ जैसे अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। आं.बा. के बच्चों को प्रतियोगिता पुरस्कार वितरित किया गया।
  सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती वंदना देवांगन, श्रीमती गौरी गोड़, श्रीमती मधु गुप्ता, श्रीमती प्रियंका शेंडे, श्रीमती रेवती राजपूत, श्रीमती गौरी चंद्रवंशी, श्रीमती पीलीया साहू, श्रीमती कमलेश्वरी यादव, श्रीमती रंजीता खोब्रागड़े, श्रीमती दीपिका त्रिपाठी, श्रीमती कामिली यादव, श्रीमती राखी गढ़ेवाल शामिल है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने गर्भवती माताओं को सुपोषण किट देकर होने वाले शिशु के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश पत्र ’’विष्णु के पाती’’ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश के लिए सभी ने सरकार के प्रति आभार जताया। इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही बघेरा में रहने वाली श्रीमती कमलेश्वरी यादव जो राधा स्वामी सतसंग संघ की अध्यक्ष भीं है, ने बताया कि वर्तमान मे वह दोना पत्थल का काम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने तेलघानी मशीन लगाई है। जिसमें वह सरसो तथा मूंगफली का तेल निकालकर बाजार मे बेचती है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को वह अपने इस कार्य में लगाती है। उन्होंने बताया कि उनके संरक्षण मे 11 महिलाएं काम कर रही है और उन सब को भी योजना से लाभ मिल रहा है। उन सभी महिलाओं की ओर से उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार विमला ठाकुर निवासी बघेरा दुर्ग ने उत्साह जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें शासन की तरफ से एक हज़ार की राशि प्राप्त हुई। जिससे वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस जमा करती है। साथ ही कुछ राशि अपने इलाज में भीं खर्च करती है। बैगापारा दुर्ग की रहने वाली विमला ठाकुर ने बताया कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाए। महतारी वंदन योजना से उनकी यह इच्छा पूरी हो पाई। योजना से राशि मिलने पर उन्होंने अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवाया है। अब वे प्रतिमाह उसमें पैसे जमा कर रही है। 
      इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का, अनुविभागीय अधिकारी श्री हरवंश मिरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english