ब्रेकिंग न्यूज़

स्टेट कराते में ओम उपाध्याय ने जीता गोल्ड मैडल

6th ओपन स्टेट कराते चैंपियनशिप 2024 में भागीदारी
फ्लाइट कराते अकादमी के अध्यक्ष ब्लैक बेल्ट थर्ड डान एनके कुशवाहा ने दिया मार्गदर्शन
भिलाईl
फोनेक्स सितोरियो कराते डू एसोसिएशन इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित 6th ओपन स्टेट कराते चैंपियनशिप 2024 का आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई सेक्टर 9 में किया गया। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 400 के लगभग खिलाड़ियों ने अपनी कराते प्रतिभा क्षमता का प्रदर्शन किया। जहां फ्लाइट कराते एकेडमी, कोहका भिलाई के खिलाड़ियों ने भी भागीदारी दी। फ्लाइट कराते अकादमी के अध्यक्ष ब्लैक बेल्ट थर्ड डान एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन कर इस एकेडमी से एक मात्र दिव्यांग छात्र ओम उपाध्याय ने अपनी विधा में शानदार प्रदर्शन कर दो मैडल जीते हैं, इसमें एक गोल्ड और दूसरा ब्रांज मैडल शामिल है।
      एनके कुशवाहा ने जानकारी दी कि 22 और 23 दिसंबर को आयोजित ओपन स्टेट कराते चैंपियनशिप में दुर्ग जिले से सौ से अधिक बच्चों ने भागीदारी दी। वहीं फ्लाइट कराते एकेडमी, कोहका से 37 बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 17 ब्रांज मैडल जीते हैं। मार्गदर्शक कुशवाहा ने आगे बताया कि इस स्पर्धा से चयनित 20 बच्चे रायगढ़ में 3 से 5 जनवरी तक जिंदल यूनिवर्सिटी में होने वाले स्टेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english