12.130 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा। जिले की चिल्फी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12.130 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹1,20,000 है। इस कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र कामड़े (22 वर्ष) निवासी दोशीटोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश, और नारायण यादव (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 08, पोस्ट ऑफिस के पीछे, गंडई, जिला खैरागढ़ (वर्तमान पता: दोशीटोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि
सायबर सेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेंगाखार-चिल्फी तिराहे पर दो व्यक्ति संदिग्ध बैग लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। उनके बैग से खाकी टेप से लिपटे 6 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 12.130 किलोग्राम गांजा पाया गया। आरोपियों ने बताया कि वे इसे बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 42/24 धारा 20(B)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसंगत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील की गई है कि वे पुलिस को ऐसे प्रयासों में सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज को नशे और अपराधों से मुक्त किया जा सके।








.jpg)




.jpg)
Leave A Comment