डॉ. दीक्षा चौबे हुईं वातायन महादेवी वर्मा अलंकरण से सम्मानित
उमरिया/ मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आयोजित पंडित रामनरेश मिश्र स्मृति सम्मान समारोह में वातायन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था उमरिया द्वारा उत्कृष्ट गीत सृजन के लिए दुर्ग, छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ गीतकार व शासकीय व्याख्याता डॉ. दीक्षा चौबे को महादेवी वर्मा अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गीत, कहानी, ग़ज़ल, समीक्षा इत्यादि विविध विधाओं में चयनित साहित्यकारों को सम्मान पत्र, शाल ,श्रीफल के साथ ग्यारह सौ रुपए राशि देकर सम्मानित किया गया तथा द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित कवियों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद प्यासी , संरक्षक श्री राम निहोर तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार अनिल मिश्र, विजय बागरी , रायपुर से शशि खरे , रंजना गौतम , राजकुमार महोबिया , विश्वंभरनाथ मिश्र , जबलपुर से डॉ प्रतिभा पटेल, ब्यौहारी से विभूति तिवारी ,महेश अजनबी जयपुर से, बिहार से ओंकार कश्यप , प्रयागराज से फरफूद अहमद इलाहाबादी, बैतूल से शायर संतोष जैन , रीवा से रामनरेश त्रिपाठी,सिहोरा से मुकेश त्रिपाठी, सागर से प्रभात कटारे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी तथा अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । डॉ. दीक्षा चौबे को उनके पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।










.jpg)
Leave A Comment