ब्रेकिंग न्यूज़

आंध्र भवन में सांईनाथ जनसेवा समिति ने स्थापना दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

टी सहदेव
भिलाई नगर। श्री सांई नाथ जनसेवा समिति के सातवें स्थापना दिवस पर बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में अध्यक्ष जी माधवराव के नेतृत्व में  रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आंध्र साहित्य समिति के विशेष सहयोग एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू तिवारी के संरक्षण में आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। डॉ मंजू ने इस मौके पर श्रीमद् भगवद्गीता की प्रतियां भी भेंट कीं। अब तक सांईनाथ जनसेवा समिति लगभग 14000 यूनिट रक्त संग्रह कर चुकी है। समिति ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी दिए। रक्त संग्रह सना ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर ने किया। शिविर में सबसे पहले डॉ के चिरंजीवुलु ने रक्तदान किया।
प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान 
इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, सह सचिव बीए नायडु, तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्ना केशवुलु, विष्णु केमिकल के उपाध्यक्ष एमवी राव, समाजसेवी एनएन राव सहित कई प्रमुख व्यक्तियों तथा 46 विभिन्न सामाजिक संगठनों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। डॉ मंजू तिवारी ने श्रीमद् भगवद्गीता की प्रति देते हुए कहा कि समाज में जब लोग हिंसक रूप अपना रहे हैं, ऐसे समय में गीता को पढ़ना और उसके सार को आत्मसात करना जरूरी हो गया है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अपने पार्थ अर्जुन को गीता का जो ज्ञान दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। 
हफ्ते भर की मानवता की सेवा
जनसेवा समिति ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह असहायों, निराश्रितों तथा जरूरतमंद गरीबों की अलग-अलग तरीकों से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 23 दिसंबर को समिति ने दिव्य ज्योति नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को दोपहर का भोजन कराया तथा कपड़े भी दिए। उसके अगले दिन सेक्टर 6 के सांई बाबा मंदिर में जाकर कंबल वितरण किया गया। तीसरे दिन बुधवार को चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पीछे स्थित बस्ती में साड़ियां दी गईं। चौथे दिन सिविक सेंटर स्थित नयनदीप नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को खाने की सामग्री वितरित की गई। पांचवे दिन फील परमार्थम फाउंडेशन के वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों के लिए रात के भोजन की व्यवस्था की गई। अगले दिन शुक्रवार को सेक्टर 8 स्थित स्नेह संपदा आश्रम के मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को नए कपड़े दिए गए।
सुर संग्राम के कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति 
शिविर में सुर संग्राम के कलाकारों ने संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में बीएस मूर्ति, सी संगीता राव, अमल कुमार विश्वास, शुभम मोरे, मनीष काले, पी नरेश, पी पूजा, दामोदर दलाई, वाई बालकृष्णा, वाई हेमावती, रेवती दलाई, अनीता साहू, डॉक्टर एलआर साहू तथा टी प्रह्लाद ने फिल्मी नगमे पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सना ब्लड केंद्र के स्टाफ में दीपक साहू, स्वाति टंडन, मोहित देवांगन, सोनू देवांगन एवं बी रवि राव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन के मोहनराव ने किया।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english