ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना से नया आशियाना पाकर  खुशहाल जीवन-यापन कर रहा है किसान कन्हैया

-कठिनाइयों से मुक्ति मिलने से निश्चिंत होकर कर रहे हैं  परिवार के साथ बसेरा
बालोद।  प्रत्येक आवासहीन परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास प्रदान कर उनके बुनियादी एवं प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना अनेक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं पक्का आवास प्रदान कर उनके जीवन को खुशहाल बनाने का अत्यंत कारगर योजना साबित हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनेली के गरीब किसान श्री कन्हैया यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का एवं सुरक्षित आवास मिलने से अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। आज से कुछ समय पहले तक खपरैल वाले मिट्टी के कच्चे मकान में निवास करने से अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। किसान कन्हैया यादव ने बताया कि पहले उन्हें मिट्टी के खपरैल वाले मकान में निवास करने के दौरान बारिश आदि के समय उनके घर में पानी टपकने के अलावा कीड़े-मकोड़े आदि की समस्याएं भी बनी रहती थी। इसके अलावा मिट्टी के घर में प्रतिदिन साफ-सफाई एवं लिपाई-पोताई के लिए भी पक्की घर की तुलना में अधिक समय लगता था। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका पक्का आवास बन जाने से इन सारी समस्याओं से निजाद मिलने के अलावा समय एवं श्रम की भी बचत हो रही है। किसान कन्हैया ने बताया कि अपने लिए सुरक्षित घर बनाने का सपना उनके मन में बहुत पहले से था, किंतु घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे और उनके परिवार अपने लिए सुरक्षित आशियाना बनाने के सपने को साकार नही कर पा रहे थे। केन्द्र व राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए किसान कन्हैया ने बताया कि आज सरकार के जनहितैषी योजना के फलस्वरूप उनके एवं उनके परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर पक्का आवास का सौगात मिला है। किसान कन्हैया ने कहा कि आज इस योजना के फलस्वरूप उनके एवं उनके परिवार के लिए एक सुरक्षित आवास का निर्माण हो जाना किसी बड़े सपने के साकार होने से कम नही है। उन्होंने कहा कि उनकेे परिवार को अब पक्के आवास की सौगात मिलने से वे एवं उनके परिजन बहुत ही प्रसन्नचित है। कन्हैया ने कहा कि उनके एवं उनके परिवार को अब सुरक्षित बसेरा मिल जाने से जीविकोपार्जन हेतु अन्य कार्यों को भी निश्चिंत होकर पूरा करने में बहुत ही सहुलियत हो रही है। 
अपने जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुए किसान कन्हैया ने बताया कि वे एक गरीब किसान एवं मजदूर परिवार से संबंध रखते है। उनके पास बिल्कुल भी कृषि भूमि नही है, मेहनत मजदूरी कर वे अपने एवं अपने परिवार का पालन-पोषण करते है। ऐसी विपरित परिस्थिति में उनके लिए एक सुरक्षित पक्का आवास की कल्पना करना भी आसमान से तारा तोड़ने के समान अत्यंत ही कठिन कार्य था। लेकिन हमारे देश के बहुत ही संवेदनशील, जनहितैषी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं दूरदर्शी सोंच के परिणाम स्वरूप उनके जैसे एक भूमिहीन किसान एवं मजदूर का भी अपने लिए एक पक्का आवास बनाने का सपना साकार हो रहा है। किसान कन्हैया ने एक सच्चे अभिभावक की भाँति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा उनके जैसे अनेक गरीब, मजदूर एवं मेहनतकश लोगों के वास्तविक जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास निर्माण कर उनके लिए एक सुरक्षित घर निर्माण के सपने को साकार करने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को उनके जैसे अनेक गरीब परिवार के लोगों को सुरक्षित पक्का आवास निर्माण कर उनके प्राथमिक एवं बुनियादी आवश्यकता को पूरा करने के लिए विनम्र आभार भी व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english