नए साल के जश्न में डूबी तालपुरी, फिल्मी गानों की धुन पर महिलाएं और युवा जमकर थिरके

-आतिशबाजी से पूरा परिसर जगमगा उठा
- महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में नए साल का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। जश्न का आलम ऐसा था कि क्लब हाउस परिसर में देर रात डेढ़ बजे तक फिल्मी गानों की धुन पर महिलाएं और बच्चे जमकर नाचे। विदा होते साल तथा नए साल के स्वागत समारोह का समापन पहले हो जाना था, लेकिन बच्चों और महिलाओं की फरमाइश पर इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। इस मौके पर महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख तथा पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह का संचालन महेश विश्वकर्मा ने किया।
महिलाओं तथा युवाओं में छाया जुनून
समारोह स्थल पर शाम होते ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां पर सेल्फी लेने के शौकीनों के लिए एक डेकोरेटेड प्वाइंट भी बनाया गया, जहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी लीं। आधुनिक और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं में सेल्फी लेने का जुनून कुछ ज्यादा ही देखने को मिला। युवा वर्ग और बच्चों का जोश भी कम न था। उनमें भी सेल्फी का सुरूर छाया हुआ था। समारोह को यादगार बनाने के लिए कॉलोनी के गजानन अवचट, महेश विश्वकर्मा, जे मनोहरण, नरेंद्रजानी तथा जयश्री फुले ने फिलमी नगमे पेश किए। पुष्पा-2 के गानों के प्रति महिलाओं का क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिला। 'थप्पड़ मारूंगी..... ' की धुन पर महिलाएं जमकर थिरकीं।
इन प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिताओं की कमान कीर्तिलता वर्मा, शशिकिरण बघेल, टी सहदेव और पीयूष सेन संभाले हुए थे। जिनके नतीजों के मुताबिक पासिंग द बॉल- बालक वर्ग में विख्यात वर्मा प्रथम, रुद्राक्ष श्रीवास्तव द्वितीय तथा आरव गजभिये तृतीय। इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रदीप वर्मा, योगेंद्र सिन्हा और सौरभ बेनर्जी क्रमशः फर्स्ट, सेकंड और थर्ड रहे। मोमबत्ती रेस (कपल) में तपस्विनी पहले स्थान पर रही, जबकि सुनीता ठाकुर दूसरे और नीतू साहू तीसरे स्थान पर रहीं। हूपला रिंग में फर्स्ट रजनी विकास गजभिये, सेकंड यामा गजेंद्र एवं थर्ड श्रद्धा बैतुले। चाकलेट रेस बालिका वर्ग में प्रथम रीत, द्वितीय आरची और तृतीय ख्वाहिश। रस्साकशी पुरुष वर्ग में यमलेश देवांगन, हरीश बैतुले, बलराम साहू, मनीष चंद्राकर, एलएल साहू, चंद्रवंशी, प्रदीप वर्मा और विश्वकर्मा ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में वंदना, कविता, रजनी, दीपाली, ममता, नीतू, योगिता, गायत्री, गार्गी, आशा, पुष्पा, तपस्विनी और दीप्ति अपने विरोधियों पर भारी पड़ीं।










.jpg)


.jpg)
Leave A Comment