कलेक्टर ने परसोदा में स्टाॅप डेम कम रपटा का किया निरीक्षण
पानी के बहाव को रोकने के लिए तत्काल गेट लगाने के दिए निर्देश
बालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसोदा पहुँचकर सेमरिया नाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना अंतर्गत नवनिर्मित स्टाॅप डेम कम रपटा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओमप्रकाश साहू से इस स्टाॅप डेम कम रपटा से परसोदा गांव को मिलने वाली सिंचाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। सहायक परियोजना अधिकारी श्री साहू ने बताया कि इस स्टाॅप डेम कम रपटा के निर्माण होेने से ग्राम परसोदा के लगभग 100 किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है। इसके अलावा गांव के किसानों को अपने खेतों तक बिना किसी अवरोध के आवागमन की सुविधा मिल रही है। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को इस स्टाॅप डेम कम रपटा में पानी के बहाव को रोकने हेतु तत्काल गेट लगाने के भी निर्देश दिए।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment