ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्ट्रीय जल जीवन मिशन सुंदरा के ग्रामीणों के लिए साबित हुआ जीवनदायिनी

-घर में शुद्ध पेयजल पहुँचने से बड़ी समस्या से मिली निजात
-सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ समय एवं श्रम की हो रही है बचत
बालोद ।देश के प्रत्येक परिवारों को उनके घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर उनकी सेहत की सुरक्षा, समय एवं श्रम की बचत करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई जल जीवन मिशन अत्यंत महत्वाकांक्षी साबित हो रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का दुरगामी परिणाम पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले में भी देखने को मिल रहा है। बालोद जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्षों से शुद्ध पेयजल की प्रबंध करने की कठिनाईयों से जुझ रहे बालोद विकासखण्ड के ग्राम सुंदरा के ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन आज संजीवनी साबित हो गया है। आज से कुछ समय पूर्व तक पेयजल एवं निस्तारी के प्रबंध के लिए कुएं, तालाब एवं हैण्डपंप आदि परंपरागत स्त्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्राम संुदरा के ग्रामीणों के लिए अपने घर पर ही शुद्ध पेयजल की प्रबंध करना मात्र कोरी कल्पना थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं संवेदनशील सोंच के परिणाम स्वरूप इस समस्या के निराकरण हेतु ठोस योजना बनाकर धरातल पर इनके सफल क्रियान्वयन के कारण गांव के गरीब किसान, मजदूर सहित संपूर्ण ग्रामवासियों का सपना आज हकीकत में चरितार्थ हो गया है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से इसे देश के बहुसंख्यक वर्गों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम सुंदरा में निर्धारित समयावधि में जल जीवन मिशन के कार्यों का सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप सभी घरों में पेयजल एवं निस्तारी हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी पहुँचने से हम सभी ग्रामीण बहुत ही उत्साहित है। 
ग्रमाीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके दिनचर्या में आए बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के सभी घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल नही लगने से पहले महिलाओं के साथ पुरूषों को भी पानी के प्रबंध के लिए गांव के कुएं, हैण्डपंप आदि पर आश्रित रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पानी के प्रबंध के लिए हम ग्रामीणों खासकर महिलाओं को सुबह से कुएं, हैंडपंप आदि जल स्त्रोतों के समीप पहुँचकर लाईन लगाना पड़ता था। इसके पश्चात् लंबी प्रतिक्षा के उपरांत अपनी बारी आने पर सीमित मात्रा में ही पानी मिल पाता था। इस कार्य में बहुत समय एवं श्रम लगता था। जिसके कारण वे अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा नही कर पाते थे। लेकिन आज हमारे घर में ही पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी मिल जाने से हमारे जीवन की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिला है। जिसके फलस्वरूप अपने घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा पेयजल हेतु बाहर से पानी प्रबंध करने से बीमारियों का भी खतरा बना रहता था। जिसके चलते बारिश आदि के समय में हम ग्रामीणों को डायरिया, हैजा आदि महामारियों का दंश झेलना पड़ता था। लेकिन आज राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत आज हमारे घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता होने से इन सारी बीमारियों से मुक्ति मिली है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों को गांव, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी, लाभाकारी एवं उपयोगी बताते हुए पूरे देश में इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी एवं संवेदनशील सोंच की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english