ब्रेकिंग न्यूज़

अंबेली आईईडी ब्लास्ट : सर्चिंग में मिला ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर का हिस्सा,  परिजनों ने दोबारा किया अंतिम संस्कार

 :दंतेवाड़ा/बीजापुर ।  3 जनवरी को  नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिलों  की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।

  06 जनवरी को गश्त सर्चिंग से वापसी के दौरान नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को IED ब्लास्ट कर दिया गया था जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा शहीद हो गये थे।  IED ब्लास्ट में सभी शहीद कि शरीर छिन्नभिन्न हो गये थे। 
 6  जनवरी  को जिला बीजापुर अंतर्गत हुए IED विस्फोट की घटना में शहीद 08 जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर को 7  को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में अंतिम सलामी देकर ससम्मान विदाई दी गई थी ।
  विगत तीन दिनों से घटनास्थल के आस पास सुरक्षा बलों एवम गोताखोर टीम के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान जारी था कि सर्चिंग के दौरान  08 जनवरी को  डीआरजी बल को सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर के एक और अवशेष अंबेली नाला में  मिले जिन्हें विधिक कार्यवाही तथा फॉरेंसिक कार्यवाही पूरी करने के पश्चात धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार  कार्यवाही हेतु आज  9 जनवरी को  परिजनों के सुपुर्द किया गया।
  घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए, घटना स्थल से समस्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा हैl

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english