सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए
-भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ , हथियार बरामद
सुकमा l नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 08 जनवरी को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ, एवं कोबरा की संयुक्त पाटी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला-सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पालीगुड़ा एवं गुंडराजगुडेम क्षेत्र में रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान 09 जनवरी को प्रातः लगभग 10ः00 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।
मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 03 पुरूष माओवादियों का शव बीजीएल लांचर, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृत माओवादियों के PLGA संगठन & दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी से जुड़े होने की संभावना है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l file photo

.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment