ब्रेकिंग न्यूज़

   गौरीशंकर अग्रवाल के संयोजन में निकाय चुनाव के लिए भाजपा की प्रांतीय अपील समिति गठित

 -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी की
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 हेतु प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। समिति के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे वहीं चंदूलाल साहू, डॉ. सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, श्रीमती प्रभा दुबे को समिति का सदस्य बनाया गया है।
 भाजपा प्रदेश अध्यश्र श्री देव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी की है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव हेतु प्रभारी निम्नानुसार हैं- रजनीश कुमार सिंह को बस्तर संभाग प्रभारी एवं निरंजन सिन्हा को बस्तर संभाग सहप्रभारी बनाया गया है। उसी तरह राजा पांडेय को सरगुजा संभाग प्रभारी, सौरभ सिंह को रायपुर संभाग प्रभारी, जगन्नाथ पाणिग्रही को रायपुर संभाग सहप्रभारी, भूपेन्द्र सवन्नी दुर्ग संभाग प्रभारी एवं अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाया गया है।
 रायपुर संभाग के जिले के प्रभारी रायपुर शहर - खूबचंद पारख, रायपुर ग्रामीण - विकास मरकाम, बलौदाबाज़ार - मोतीराम चंद्रवंशी, गरियाबंद - सुरेन्द्र पाटनी, महासमुंद - केदार गुप्ता, धमतरी - नीलू शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग संभाग के भिलाई - संदीप शर्मा, दुर्ग - राजीव अग्रवाल, बेमेतरा - विकांत सिंह, बालोद - शंकर अग्रवाल, राजनांदगांव -  अवधेश चंदेल, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी - कोमल जंघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -अजय तिवारी, कवर्धा - लोकेश कावडिय़ा को प्रभारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के कांकेर - यशवंत जैन, कोण्डागांव- आलोक सिंह ठाकुर, नारायणपुर - भरत मटियारा, बस्तर - जी. वेंकटेश्वर राव, दंतेवाडा - श्रीनिवास राव मद्दी, सुकमा - विद्याशरण तिवारी, बीजापुर - गौतम गोलछा को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर - इन्द्रजीत सिंह गोल्डी,  गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही - डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मुंगेली - प्रहलाद रजक, सक्ती - गुरुपाल सिंह भल्ला, जांजगीर-चांपा - चुन्नी लाल साहू, कोरबा - लखन लाल साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ - निर्मल सिन्हा, रायगढ़ - विकास महतो को प्रभारी बनाया गया है। सरगुजा संभाग के  जशपुर - रामकिशुन सिंह, सरगुजा - ज्योतिनंद दुबे, सूरजपुर -  प्रबोध मिंज, बलरामपुर - अखिलेश सोनी,  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर - हरपाल सिंह भामरा, कोरिया - मुकेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english