प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तेलीबांधा हादसे पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि - मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

.jpg)







.jpg)
.jpg)
Leave A Comment