नारायणपुर जिले से सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
नारायणपुर। नारायणपुर में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम कर दिया। सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।
डीआरजी की टीम ने हिरगेनार-गुमचुर के बीच जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा डम्प किए बीजीएल सेल 01 नग, तीर बम 15 नग, देशी ग्रिनेड 01 नग, 03 बंडल बिजली वायर, 08 नग नक्सल साहित्य, कुकर, टिफिन सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सल दैनिक सामग्री बरामद किए हैं। . मामला थाना सोनपुर क्षेत्र का।
मिली जानकारी के अनुसार जिला नारायणपुर थाना सोनपुर कैम्प मसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिरगेनार-गुमचुर व आसपास के क्षेत्रों में नक्सल संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कैम्प मसपुर से 11 जनवरी को सुरक्षा बल एरिया डॉमिनेशन पर रवाना हुए थे।
सर्चिंग गश्त के दौरान शनिवार को ग्राम हिरगेनार-गुमचुर के बीच जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों को नक्सली वर्दी शर्ट 02 नग, पैंट 01 नग, बीजीएल सेल 01 नग, रेडियों छोटा 01 नग, पोच 01 नग, पि_ू 02 नग, पटासी 01 नग, नक्सल साहित्य 08 नग, सोलर प्लेट 01 नग, देशी ग्रिनेड 01 नग, तीर बम 15 नग, बिजली वायर 03 बंडल, कुकर, टिफिन, सोल प्लेट सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली।












.jpg)
.jpg)
Leave A Comment