ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त ने नेहरू प्लैनेटेरियम का शो देखा एवं अटल परिसर का निरीक्षण किया

भिलाई। नेहरू नगर स्थित जिम गार्डन के बगल में नेहरू प्लैनेटेरियम निगम भिलाई का बना हुआ है। जो  नेशनल हाईवे के समीप है। जिसमें वैज्ञानिकता के आधार पर  आकर्षक ज्ञानवर्धक खगोलीय घटनाओं पर आधारित फिल्म दिखाया जाता है इसका समय शाम को 5:00 बजे से 7:00 तक है आधे घंटे का शो होता है उसी के अंदर पुरी खगोलीय घटनाओं के बारे में 3D फिल्म के माध्यम से बताया जाता है बैठकर देखने पर ऐसा लगता है कि देखने वाला स्वयं अंतरिक्ष में पहुंच गया है। हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष के संबंध में क्या-क्या जानकारी प्राप्त किए हैं किस प्रकार से मानव अंतरिक्ष को जाना चंद्रमा की सतह अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जो बहुत ही रोमांचकारी  लगता है।  अंतरिक्ष में के बारे में बहुत सारे रहस्य है जिससे हम सब अनभिज्ञ है।  विशेष करके स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक है ।
आयुक्त राजीव कुमार पांडे नेहरू प्लैनेटेरियम में जाकर के वहां के शो को देखें बहुत प्रभावित हुए। संबंधित संचालित करने वाली एजेंसी में मैटैक्स इंजीनियर्स को अच्छे से प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे  स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी जानकारी मिले। उनके शिक्षक अभिभावक जाकर देखें। सबके लिए उपयोगी है। इसके  समीप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की याद में निर्माण अधीन अटल परिसर का भी  निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल परिसर को निर्धारित डिजाइन के अनुसार  समय अवधि में पूर्ण करने को कहा। जनसंपर्क विभाग, नगर पाली निगम भिलाई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english