ब्रेकिंग न्यूज़

अपर आयुक्त ने निगम जोन 5 में कार्यो की समीक्षा की

कर समय सीमा में प्रगतिरत विकास कार्य पूर्ण करने, अप्रारंभ विकास कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने दिये निर्देष 
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने उपायुक्त लोककर्म विभाग श्रीमती राजेष्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर सहित नगर निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचकर जोन कमिश्नर श्री विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री नागेश्वर रामटेके , सहित जोन के सम्बंधित अभियंताओं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन क्रमांक 5 के कार्यो की समीक्षा कर आवष्यक निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने निर्देषित किया कि अप्रारंभ विकास कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाया जाये। इसी प्रकार प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को अभियंतागण सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा में जनहित में प्राथमिकता से गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाये। अपर आयुक्त ने निर्देष दिये कि विकास व निर्माण कार्यो से संबंधित देयकों को नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करना अभियंतागण सुनिष्चित करें । विकास कार्यो के देयको की प्रस्तुति में अनावष्यक विलंब ना हो, यह सुनिष्चित हो।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english