ब्रेकिंग न्यूज़

निगम भिलाई के 42 नियमित कर्मचारियो का उद्यान विभाग में डयूटी लगाई गई

भिलाई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी विभागो, जोन कार्यालयों से कर्मचारियो की जानकारी मंगाई। उसके पश्चात पूर्व जारी आदेश में आशिक संशोधन करते हुए नगर निगम भिलाई में कार्यरत 42 नियमित सफाई कर्मचारियो को उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालने आदि कार्यो हेतु उद्यान विभाग में पदस्थापित किये गये। इसमें से 17 कर्मचारी मुख्य कार्यालय, 4 जोन-1 नेहरू नगर, 2 जोन-2 वैशाली नगर, 7 जोन-3 मदर टेरेस नगर, 2 जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार एवं 10 कर्मचारी जोन-5 सेक्टर 6 से लेकर उद्यान विभाग में पदस्थ किये गये। सभी कर्मचारियो का मूल पद सफाई कामगार है। ये मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के विभिन्न कार्यो में संलग्न थे। 
          नगर निगम भिलाई में प्रमुख रूप से 150 से अधिक उद्यान है। जिसकी साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालना, व्यवस्थित रखना, खाद डालना, झाड़ियो की कटाई-छटाई करना आदि प्रमुख कार्य है। इन्ही सभी के माध्यम से ही उद्यानों को साफ-सुथरा, सुन्दर एवं हरा-भरा रखा जा सकता है। आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है कि इन कर्मचारियो के माध्यम से उद्यानों को व्यवस्थित किया जाए, उसकी मानिटरिंग भी की जाए। पांचो जोन आयुक्त को भी निर्देश किये है कि सभी उद्यानों में पानी, पाईप एवं लाईट की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। बिना पानी के उद्यानों को हरा-भरा नहीं रखा जा सकता है। किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो आयुक्त के संज्ञान में लाए उसे यथा संभव पूर्ण किया जाएगा। 
         स्थानीय निवासियों का भी मांग था, कि उनके क्षेत्र के उद्यानों को हरा-भरा रखने के लिए कर्मचारी लगाया जाये। निगम भिलाई का यह भी उददेश्य है कि यदि कोई संस्था, बैंक, सोसायटी, कंपनी, स्थानीय निवासी किसी भी उद्यान को स्वयं के व्यय से रखरखाव करना चाहते है। तो निगम से अनुबंध करके ले सकते है, उसमें अपनी संस्था का प्रचार-प्रसार, विज्ञापन बोर्ड आदि भी कर सकते है। कुछ उद्यानों को दिया भी गया है, नागरिक सहभागीता से उद्यानों का रखरखाव करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में उद्यान अधिकारी से संपर्क करके आवेदन कर सकते है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english