ब्रेकिंग न्यूज़

 27 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक होगी विभागीय परीक्षा

 दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 27 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। दुर्ग संभाग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की भांति विभागीय परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष भी विभागीय परीक्षा संचालन हेतु 27 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने कहा है। साथ ही की गई व्यवस्था के संबंध में कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को सूचित करने कहा है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english