विष्णु के सुशासन में श्रमिकों को 05 रूपये में मिल रहा है भरपेट स्वादिष्ट एवं गरम भोजन
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार बालोद में कैंटिन का हो रहा संचालन
मजदूरों की दोपहर में खाने की चिंता हुई दूर
बालोद/छत्तीसगढ़ के मेहनतकश श्रमिकांे के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिला मुख्यालय बालोद के बुधवारी बाजार में श्रमिकों को मात्र 05 रूपये में भरपेट स्वादिष्ट एवं गरम भोजन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत श्रमिकों को किफायती दर पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय बालोद के बुधवारी बाजार स्थित सब्जी मंडी परिसर में उक्त योजना के तहत कैंटिन का संचालन किया जा रहा है। जहाँ खाने में चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। यहाँ श्रमिकों के बैठने व खाने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कैंटिन में सप्ताह के सातों दिन के लिए मेन्यू के आधार पर अलग-अलग सब्जी व दाल बनाकर परोसा जाएगा। उक्त कैंटिन मंे पंजीकृत श्रमिक अपना श्रमिक कार्ड दिखाकर 05 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं तथा जिन श्रमिकों ने अभी तक अपना श्रमिक पंजीयन नही कराया है। वे भी कैंटिन में अपना श्रम पंजीयन करा सकते हैं।
कैंटिन पहुँचे श्री जयप्रकाश ने कहा कि यह कैंटिन मजदूर वर्ग के लिए काफी मददगार साबित होगा। यहाँ मंडी में दूर-दूर से लोग आकर अपना सब्जी विक्रय करते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग भी इस क्षेत्र में काम करते है। इन सभी को शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित इस कैंटिन का भरपूर लाभ मिलेगा। यहाँ वे समय पर अपना काम खतम कर मा 05 रुपये में गरम स्वादिष्ट भोजन का लाभ ले सकते हैं। श्री जयप्रकाश ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मजदूर वर्ग को किफायती दाम पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इसी प्रकार श्री हरीश कुमार ने कहा कि यहाँ आसपास के गांवों से लोग सब्जी बेचने और खरीदने आते है। उनके लिए यह बहुत अच्छी सुविधा है। अब वे यहाँ आकर भोजन का लाभ ले सकते हैं। उन्हें भोजन के लिए कही दूर जाना नही पड़ेगा। श्री तरूण साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस योजना का संचालन कर मजदूर वर्ग की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। यह योजना काफी सराहनीय है, 15-20 रुपये में लोग स्वल्पाहार करते थे, लेकिन इस योजना के तहत कैंटिन के संचालन से अब 05 रुपये में ही भरपेट भोजन कर पाएंगे।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment