ब्रेकिंग न्यूज़

तालपुरी में छाया खेलों का जुनून, सीनियर ग्रुप दौड़ में विजय और प्रभा ने मारी बाजी

श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

 --टी सहदेव

भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में रविवार को श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले एवं एसोसिएशन के विशेष सहयोग से ऑर्किड मैदान में 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं की खास बात यह थी कि इनमें साठ वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं ने पूरे जोशोखरोश के साथ हिस्सा लिया। इससे पहले जिले के तीन न्यायाधीशों सुनीता टोप्पो, दीपक कुमार कोशले, प्रशांत पराशर, प्रशिक्षु न्यायाधीशों ईशामी अवधिया, मुस्कान शर्मा, एंगल वेमिका तिग्गा, रुचिका महेश्वरी, वैशाली बघेल, राजनांदगांव के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव, एसोसिएशन अध्यक्ष कुबेर देशमुख और पूर्व अध्यक्ष यमलेश देवांगन के सान्निध्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
*विजेताओं सहित सभी को उपहार*
खिलाड़ियों को सीनियर सिटीजन ग्रुप, एडल्ट ग्रुप, यूथ ग्रुप, टीनेजर ग्रुप, सीनियर चिल्ड्रन ग्रुप, जूनियर चिल्ड्रन ग्रुप एवं टोडलर्स ग्रुप में बांटा गया था। उधर क्रिकेट मैच में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में ऑर्किड, पारिजात, मोगरा एवं डहलिया प्रकार के मकानों की टीमों , जबकि जूनियर ग्रुप में जूही, डैजी, तालपुरी तथा बी ब्लॉक की टीमों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जौहर दिखाया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*फाइनल में भिड़ेंगी डहलिया और पारिजात टीमें*
क्रिकेट के क्वालीफाइंग मैच में सीनियर ग्रुप में डहलिया टीम ने ऑर्किड टीम को शिकस्त देकर, जबकि पारिजात ने मोगरा को मात देकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ही मैच एकतरफा रहे। मोगरा और ऑर्किड की टीमें तीसरे स्थान के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। दूसरी ओर जूनियर ग्रुप में डैजी और बी ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बी ब्लॉक को एंपायरों ने डिसक्वालीफाइड घोषित कर दिया। बी ब्लॉक के अयोग्य घोषित होने से डैजी को फाइनल का टिकट मिल गया। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में जूही ने तालपुरी को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
*रोमांचकारी दौड़ में आगे निकलने मची होड़*
सबसे ज्यादा रोमांच 100 दौड़ में देखने को मिला। सीनियर सिटीजन पुरुष में प्रथम विजय तातेड़े, द्वितीय महेश विश्वकर्मा, तृतीय टी सहदेव महिला ग्रुप मे प्रथम प्रभा जैन, द्वितीय गेंदा, तृतीय उमा अग्रवाल रहीं। पुरुष एडल्ट ग्रुप में प्रथम गजानन अवचट, द्वितीय असीम सिंह, तृतीय प्रदीप वर्मा, जबकि महिला ग्रुप में प्रथम वर्षा गढ़ेवाल, द्वितीय सुशीला, तृतीय वीणा प्रसाद रहीं। पुरुष यूथ ग्रुप में प्रथम अमित जैन, द्वितीय दीपक साहू, तृतीय कमल पात्रे, महिला ग्रुप में प्रथम वंदना साहू, द्वितीय जी हेमावती, तृतीय ज्योत्सना। पुरुष टीनेजर ग्रुप में प्रथम नागेश्वर डामरे, द्वितीय मौलिक वाहने, तृतीय सम्यक बोरकर, महिला ग्रुप में प्रथम प्रतिभा देवांगन, द्वितीय माधुरी, तृतीय उषा साहू। बालक सीनियर ग्रुप में प्रथम आयुष पचौदी, द्वितीय आयुष, तृतीय अनिकेत सोनी,  बालिका ग्रुप में प्रथम निशिता, द्वितीय अक्षिता, तृतीय समृद्धि। बालक जूनियर ग्रुप में प्रथम हर्ष, द्वितीय करण कुमार, तृतीय विनय कश्यप, बालिका में प्रथम नेहा, द्वितीय जी हर्षिता, तृतीय रीत। बालक टोडलर्स ग्रुप में प्रथम अभिज्ञान त्रिपाठी, द्वितीय प्रसून साहू, तृतीय अर्जुन ठाकुर, बालिका में प्रथम आरची गढ़ेवाल, द्वितीय माधवी त्रिपाठी, तृतीय ख्वाहिश। सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रथम भव्या साहू, द्वितीय उत्कृष्ट साहू और तृतीय स्थान पर धीवम ने कब्जा जमाया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english