राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी को
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिन्दी माध्यम बालोद में होगा आयोजन
बालोद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में 25 जनवरी 2025 को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध, रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन कार्यों में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी को उनके द्वारा संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तर पर बीएलओ पुरस्कार, प्रोफेसर नोडल अधिकार पुरस्कार, कैम्पस एम्बेसेडर पुरस्कार एवं अन्य स्वीप गतिविधियों से संबंधित पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment