पाॅवर कंपनी में नेत्र एवं चर्म रोग शिविर संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में रायपुर नेत्र चिकित्सालय एवं मिश्राज हाॅस्पिटल के सहयोग से नेत्र एवं चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ निलेश सिंह व डाॅ इंदु साहू के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ। जिसमें लगभन 110 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए।
डाॅॅ सिंह ने बताया कि डाॅ मिश्राज हाॅस्पिटल नयापारा फूलचैक रायपुर के अंतर्गत नेत्र,दांत,बाल चिकित्सा,कान-नाक-गला ,चर्म और बालों के रोग के डाॅक्टरों की विशेष टीम है। यहां सर्वसुविधायुक्त सभी आधुनिक तकनीकी की मशीनें उपलब्ध हैं।यह चिकित्सालय पाॅवर कंपनीज में सूचीबद्ध है। जिसकी सुविधा पाॅवर कंपनी के अधिकारी - कर्मचारी ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में यह दूसरा बड़ा शिविर था और पहली बार चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आए डाॅ प्रांजल मिश्र(नेत्र रोग विशेषज्ञ) व डाॅ सृष्टि मिश्र(चर्म,बाल,सौंदर्य विशेषज्ञ) द्वारा निःशुल्क नेत्र, चर्म और बालों के रोगों का परीक्षण और परामर्श किया गया।शिविर में आए रोगियों के जांच हेतु पंजीयन किया गया।विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकांश रोगियों की आंखों मे जलन, लालपन ,सूखापन और कम दृष्टि की समस्या थी।इसका एक प्रमुख कारण लम्बा स्क्रीन टाईम है। उन्होनें अधिकारी - कर्मचारी को इससे बचने हेेतु घरेलू टिप्स भी दिये और आवश्यक दवाइयों का सुझाव दिया गया। साथ ही बड़ी समस्या वाले रोगियों को आॅपरेशन की सलाह दी गई। इसी प्रकार चर्म रोगियों को भी समस्या अनुसार दवाई और संबंधित उपचार के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।
पाॅवर कंपनीज के औषधालय प्रबंधन ने बताया कि नये साल की शुरूआत जन सेवा अभियान के साथ हुआ है और कंपनी के समस्त अधिकारी - कर्मचारी, पेंशनर्स और परिवारजन के लिए अनेक सुविधा उपलब्ध हैं। साथ ही दवाइयों की निविदा का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, स्टाक मे पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध है।

.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment