ब्रेकिंग न्यूज़

जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देने सद्भावना क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

 *प्रशासन इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पत्रकार इलेवन की टीम बनी विजेता*

 *प्रशासन इलेवन के बल्लेबाज बी रूद्रपति ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया

बालोद/जिला प्रशासन द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय बालोद के स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित इस सद्भावना क्रिकेट मैच के माध्यम से जिले के मतदाताओं को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।  जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के मध्य खेले गए इस रोमांचक मैच में पत्रकार इलेवन की टीम 08 विकेट से विजयी रही। इसी तरह उपविजेता का खिताब जिला प्रशासन की टीम ने  हासिल की। इस पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के बल्लेबाज श्री बी रुद्रपति ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।  श्री बी रुद्रपति जिला प्रशासन इलेवन की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 रन बनाए। उल्लेखनीय है कि प्रशासन इलेवन की टीम ने 10 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 94 रन बनाए। इस तरह से पत्रकार इलेवन की टीम के सामने जीत के लिए कुल 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य था। जिसे पत्रकार इलेवन की टीम ने 8.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस दौरान पत्रकार इलेवन के बल्लेबाज श्री प्रवीण ने कुल 34 रन, रिषभ ने 33 एवं अनिकेत ने 19 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। इसी तरह बी रुद्रपति के अलावा टीआई श्री रविशंकर पांडे ने 13 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासन इलेवन के कप्तान श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज आयोजित इस सद्भावना मैच की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने विजेता टीम पत्रकार इलेवन के प्रदर्शन को बहुत ही उम्दा एवं अत्यंत सराहनीय बताया। श्री चंद्रवाल ने सद्भावना मैच के विजेता के खिताब हासिल करने के लिए पत्रकार इलेवन की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बेहतरीन कमेंट्री कर खिलाड़ियों  का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत ने जिला प्रशासन और पत्रकारों के मध्य आयोजित इस सद्भावना मैच के पहल की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आम जनता को मताधिकार के महत्व की जानकारी प्रदान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने  मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने आज आयोजित इस सद्भावना मैच की भूरी भूरी सराहना करते हुए सद्भावना मैच के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। पत्रकार इलेवन के कप्तान एवं  जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू ने जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य आज आयोजित इस सद्भावना मैच के आयोजन की इस बेहतरीन पहल की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस सद्भावना मैच के आयोजन के माध्यम से जिले के आम नागरिकों एवं मतदाताओं को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है।  उन्होंने आशा व्यक्त किया कि  आगामी आम निर्वाचन के दौरान जिले के मतदाता शत प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

   उल्लेखनीय है कि आज आयोजित सद्भावना मैच में प्रशासन इलेवन की टीम में कप्तान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम बालोद श्री सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर, नायब तहसीलदार श्री मुकेश गजेंद्र एवं बी रुद्रपति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रवि पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री उमेश रात्रे, पीटीआई श्री सूर्यकांत सिन्हा सहायक संचालक सांख्यिकी श्री मुकेश ठाकुर शामिल हुए।  इसी तरह पत्रकार इलेवन की टीम में कप्तान के रूप में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री टीकम पिपरिया सहित  श्री अफजाल रिजवी, अरुण उपाध्याय, विकास साहू, सुप्रीत शर्मा, ऋषभ, देवेंद्र, लकी अरोड़ा, मोइन खान, गुलाब, जितेंद्र साहू, तिलक देशमुख, अनिकेत जॉन, अजय, प्रवीण, रवि भूतड़ा, ओम चांडक, तेजराम साहू, फुरकान खान शामिल हुए। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्रीमति मोनिका ठाकुर, अशोक जोशी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार  श्री आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english