भव्यता, परंपरा और सौहार्द्रता की शानदार प्रस्तुति
-दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका का वार्षिक स्नेह सम्मेलन
-वीर बालक ओम उपाध्याय का सम्मान
भिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्य अनुभूति विद्यालय, कोहका, भिलाई का वार्षिक स्नेह सम्मेलन भव्यता के साथ हुआ। जहां बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। वहीं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अतिथियों से सम्मान पाकर उत्साहित हुए। पारंपरिक जीत के साथ वेशभूषा में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सबका मनमोह लिया। छत्तीसगढ़ की परंपरागत नित्य गीत हो या बंगाली, पंजाबी, गुजराती की वेशभूषा हो, या दक्षिण भारत का बेहतरीन नित्य, बच्चों की परंपरा वेशभूषा मैं शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर किया।
स्कूल के डायरेक्टर एवं शिक्षाविद जेपी घनघोरकर के मार्गदर्शन में और प्राचार्य माधुरी वर्मा के संचालन में आयोजित समारोह में वीर बालक राज्य वीरता अवार्ड से सम्मानित ओम उपाध्याय का अतिथियों ने शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर संस्था ने गौरवान्वित महसूस किया।
इस अवसर पर समारोह के अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई भोजराज सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई बृजेश बिजपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई महेश वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भिलाई अमित मिश्रा, अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा भिलाई स्वीटी कौशिक, भाजपा प्रदेश सहसंयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ट संजय जे. दानी, अध्यक्ष प्रणाम पवन केशवानी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ट भाजपा भिलाई-दुर्ग डॉ. प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ट भाजपा-दुर्ग ब्रजकिशोर द्विवेदी, ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर डिजिटल दुर्ग संदीप उपाध्याय, प्रतिष्ठित समाज सेवी निशिकांत शर्मा, डायरेक्टर वी.एन.एस. स्कूल सुपेला स्वाति गुप्ता रहे।











.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment