ब्रेकिंग न्यूज़

एलिट कराटे एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा मनसा शिक्षा महाविद्यालय में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन का आयोजन

भिलाई। फोनिक्स सीटोरियो कराटे डू एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे एलिट कराटे एकेडमी के द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन का आयोजन 26 जनवरी को मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई छ.ग.के सेमीनार हॉल में किया गया। यह आयोजन वीर हनुमान अवॉर्डी रेंशी अमल तालुकदार सर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। फोनिक्स सीटोरियो कराटे डू एसोसिएशन से मनीष बाग वाइस प्रेसिडेंट, जी.श्रीनिवासलु वाइस प्रेसिडेंट, लखन गजभिए वाइस प्रेसिडेंट, संजय ठाकुर ज्वाइंट सेक्रेटरी ने भी बेल्ट एग्जाम को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनसा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल श्री एस मनमद राव सर उपस्थिति रहे। एलिट कराटे एकेडमी के डायरेक्टर श्री दीपक गुप्ता, अकेडमी के प्रेसिडेंट एन.के. कुशवाहा एवं सेक्रेटरी खिलेंद्र सागरवंशी उपस्थित रहे। साथ ही एकेडमी के सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों ने भी एग्जाम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया।इस बेल्ट एग्जाम में दुर्ग जिले के 122 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्री संजीव सक्सेना डायरेक्टर मनसा शिक्षा महाविद्यालय, प्रो.स्मिता सक्सेना प्रिंसिपल मनसा शिक्षा महाविद्यालय, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मेजर सिंग सर ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english